Thursday, November 26, 2026
Homeरायगढ़ न्‍यूजकांग्रेस प्रवक्ता के वार पर जिला भाजपा महामंत्री का पलटवार कहा कांग्रेस...

कांग्रेस प्रवक्ता के वार पर जिला भाजपा महामंत्री का पलटवार कहा कांग्रेस की नफरत का ही नतीजा है कि 70 साल तक बिरसा मुंडा को भुला दिया गया – वि

 

 

रायगढ़। जिला कांग्रेस प्रवक्ता तारेन्द्र डनसेना के आरोपों पर जिला महामंत्री विकास कड़िया ने पलटवार करते हुए कहा है कि भाजपा का जनजातीय गौरव दिवस राजनीतिक ढोंग नहीं है, बल्कि कांग्रेस के 70 साल के पाप का प्रायश्चित है। कांग्रेस को अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति समाज से नफरत का आलम यह था कि सात दशकों तक उसने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की सुधि तक नहीं ली।
भाजपा नेता विकास केडिया ने कहा कि अगर कांग्रेस को बिरसा मुंडा से इतना ही प्रेम था, तो आजादी के बाद 70 साल तक उनके जन्मदिन को राष्ट्रीय पर्व क्यों नहीं बनाया? ये ऐतिहासिक निर्णय मोदी सरकार ने लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिरसा मुंडा के जन्मदिन 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस घोषित कर पूरे जनजातीय समाज को वो सम्मान दिया, जो कांग्रेस ने कभी नहीं दिया।

*भाजपा की राजनीति बिरसा के जीवन से प्रेरित है*

महामंत्री विकास ने कहा कि भाजपा की राजनीति धरती के भगवान माने जाने वाले बिरसा मुंडा जैसे महापुरुषों के जीवन से प्रेरित है। जल-जंगल-जमीन के लिए अंग्रेजों से लड़ने वाले बिरसा मुंडा ने हमें सिखाया है कि सत्ता सेवा के लिए होती है, दिखावे के लिए नहीं।
उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा की जन्म जयंती को ऐतिहासिक बनाने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी का धर्मजयगढ़ आगमन हो रहा है, यही बताता है कि भाजपा के लिए बिरसा मुंडा जैसे महापुरुष की क्या अहमियत है। कांग्रेस के नेता तो सिर्फ अखबार में विज्ञापन छपवाकर जनजातीय समाज को ठगते रहे।

*दलित महिला को राष्ट्रपति बनाया, आदिवासी को मुख्यमंत्री*

भाजयुमो अध्यक्ष ने कहा कि दलित महिला को राष्ट्रपति बनाने का निर्णय हो या छत्तीसगढ़ राज्य का नेतृत्व आदिवासी नेतृत्व को सौंपने का हो, ये दोनों ऐतिहासिक निर्णय भाजपा ने ही लिए हैं। कांग्रेस ने तो हमेशा आदिवासी समाज को वोट बैंक समझा, कभी नेतृत्व नहीं दिया। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार यदि भूपेश बघेल और अजीत जोगी को मुख्यमंत्री बनने का सौभाग्य मिला, तो उसकी वजह भी भाजपा ही है। स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने पृथक छत्तीसगढ़ का गठन कर ढाई करोड़ छत्तीसगढ़ियों के साथ न्याय किया। ये काम कांग्रेस आजादी के बाद पांच दशकों में नहीं कर पाई।

*कांग्रेस को आईना दिखाया*

विकास केडिया ने तारेन्द्र डनसेना को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जो पार्टी 70 साल में बिरसा मुंडा के लिए एक स्मारक नहीं बना पाई, वो आज भाजपा को इवेंट का पाठ पढ़ा रही है। कांग्रेस का दर्द ये है कि भाजपा जनजातीय समाज को उसका असली हक और सम्मान दे रही है, जिससे उनका वोट बैंक खिसक रहा है।
उन्होंने कहा कि धर्मजयगढ़ में होने वाला आयोजन सिर्फ कार्यक्रम नहीं है, ये जनजातीय समाज के स्वाभिमान का उत्सव है। जनता जानती है कि कौन दिखावा करता है और कौन सम्मान देता है। 15 नवंबर को जनता इसका करारा जवाब देगी।

RELATED ARTICLES

नगर सरिया के शोलबंद तालाब में भव्य महारुद्राभिषेक संपन्न, 126 जोड़ों ने किया भगवान शिव का अभिषेक

वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा शोलबंद तालाब, आचार्यों एवं प्रधान पारा संकीर्तनीय मंडली के विशेष सहयोग से भक्तिमय हुआ वातावरण   सरिया। नगर पंचायत सरिया के शोलबंद...

“पीढ़ियां बदलती रहीं, पर नहीं टूटी 60 वर्षों की आस्था की डोर! नगर पंचायत सरिया के बड़े सवरा पारा में भक्ति, परंपरा और सामाजिक...

  नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष अरुण सराफ एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष स्वप्निल स्वर्णकार (रानू) सहित नगर के जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने की...

13 वर्षों की अटूट धार्मिक परंपरा का भव्य निर्वहन, प्रधानपारा सरिया में श्रीमद्भागवत पारायण एवं अखण्ड नाम संकीर्तन का भक्तिमय समापन

भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष स्वपनिल स्वर्णकार (रानू भैया) की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ धार्मिक आयोजन, विधि-विधान से पूजा-अर्चना के पश्चात...

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर सरिया में श्रद्धांजलि सभा, भाजपा कार्यकर्ताओं सहित गणमान्य नागरिकों ने दी भावभीनी...

सरिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ जी की पूज्य माताश्री श्रीमती सावित्री देवी जी के निधन पर आज सरिया...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments