Friday, August 28, 2026
Homeखबर हटकेछत्तीसगढ़ का बजट ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के संकल्प का मजबूत आधार....रायगढ़ की प्रगति...

छत्तीसगढ़ का बजट ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के संकल्प का मजबूत आधार….रायगढ़ की प्रगति हेतु मुख्यमंत्री साय एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी का आभार – विकास केडिया

 

 

रायगढ़। भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री विकास ने विधानसभा में प्रस्तुत प्रदेश के बजट को ‘ऐतिहासिक, दूरदर्शी और सर्वस्पर्शी’ बताते हुए कहा कि यह बजट विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने की ठोस कार्ययोजना है। उन्होंने कहा कि विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत यह बजट प्रदेश की अर्थव्यवस्था को आगे बनाने की दिशा में एक निर्णायक कदम है।

विकास ने कहा कि ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत बजट में दूरदर्शिता, वित्तीय अनुशासन और जनकल्याणकारी सोच का उत्कृष्ट समन्वय दिखाई देता है। अधोसंरचना सुदृढ़ीकरण, औद्योगिक विस्तार, कृषि उन्नयन और सामाजिक सुरक्षा को समान प्राथमिकता देकर सरकार ने समावेशी विकास का स्पष्ट संदेश दिया है। यह बजट समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

रायगढ़ जिले के लिए की गई विशेष घोषणाओं पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा एवं तकनीकी क्षेत्र में किए गए प्रावधान जिले के युवाओं के लिए नई संभावनाएँ लेकर आएंगे। शासकीय महाविद्यालय में ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ की स्थापना तथा अत्याधुनिक ‘साइंस पार्क’ के निर्माण की घोषणा से शोध, नवाचार और कौशल विकास को नई दिशा मिलेगी। इसके अतिरिक्त, प्रदेश में प्रस्तावित 23 नए औद्योगिक पार्कों और कृषि क्षेत्र के लिए किए गए व्यापक बजट प्रावधान का सीधा लाभ रायगढ़ की अर्थव्यवस्था और स्थानीय रोजगार को मिलेगा।

विकास ने यह भी कहा कि महतारी वंदन योजना तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए किए गए प्रावधान यह सिद्ध करते हैं कि राज्य सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण और गरीब परिवारों के जीवन स्तर में सुधार के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

अंत में, जिला महामंत्री विकास ने रायगढ़ की जनता की ओर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि उनके कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। यह बजट प्रदेश की अस्मिता, आत्मनिर्भरता और समग्र प्रगति की नई इबारत लिखने वाला सिद्ध होगा।

RELATED ARTICLES

30,000 टन सालाना उत्पादन क्षमता वाला संयंत्र 100% हरित ऊर्जा से संचालित होगा…वायर एवं केबल, पॉलिमर इंसुलेटर, थर्मल इंसुलेशन और ईवी क्षेत्र की बढ़ती...

  बेलगावी। आदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख धातु कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने कर्नाटक के बेलगावी में देश का पहला सुपरफाइन PPT ATH (Precipitated Aluminium...

मेगा हेल्थ कैंप एवं रक्तदान कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न, बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ… अतिथियों ने कहा इस तरह के...

    रायगढ़। पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के विलादत दिवस जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन, रायगढ़ एवं जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी कमेटी,...

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित होंगी छत्तीसगढ़ से जिले की शिक्षिका सुनीता यादव ….छत्तीसगढ़ से एक मात्र इसलिए हुआ चयन …

  सारंगढ़ बिलाईगढ़/ राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 के लिए सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले की शिक्षिका सुनीता यादव का छत्तीसगढ़ से एकमात्र चयन किया गया है। उन्हें शिक्षक...

देश की 22 प्रतिशत यादव आबादी का बंटवारा मंजूर नहीं- यादव महासभा….कलेक्टर से मुलाकात कर कॉलम एक करने की मांग… कहा अंग्रेजों ने साज़िश...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ यादव महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने  कलेक्टर से मुलाकात कर आगामी जाति जनगणना में यादव समाज की विभिन्न उपजातियों को अलग अलग दर्ज...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments