Thursday, November 26, 2026
Homeआम मुद्देजनजातीय गौरव दिवस पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषणा करें कि उद्योग...

जनजातीय गौरव दिवस पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषणा करें कि उद्योग और खदान के नाम पर जनजातीय भाईयों बहनों की एक इंच भी जल-जंगल-जमीन उनकी सरकार नहीं लेगी – राकेश पाण्डेय

 

 

 

रायगढ़।

प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव राकेश पाण्डेय ने बयान जारी करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनने के बाद इस प्रदेश को अडानी-गढ़ बनाने में लगी हुई है। केंद्र और राज्य दोनों सरकारों के सुपर बॉस जिनका रायगढ़ जिले में आगमन हो रहा है, उनसे हम सीधी मांग करते हैं।

एक तरफ भाजपा जनजातीय गौरव दिवस मनाने की बात कर रही है, दूसरी तरफ भाजपा सरकार बनने के बाद जिस तरह से –

– *तमनार में पुलिस के दम पर जंगलों की कटाई हुई,*
– *पुरुंगा कोल खदान के खिलाफ हमारे जनजातीय भाई-बहन कड़ाके की ठंड में 2 दिन तक कलेक्ट्रेट के बाहर बैठे रहे, लेकिन सरकार का कोई प्रतिनिधि उनसे मिलने नहीं आया,*
– *जिंदल की जनसुनवाई के खिलाफ भारी ठंड में पूरे तमनार वासी दिनों तक धरने में बैठे रहे, सरकार ने उनकी बात सुनने के बजाय दम-पूर्वक उनका धरना समाप्त करने का षड्यंत्र किया।*

इससे भाजपा का असली चेहरा जनता के सामने बेनकाब हो गया है।

राकेश पाण्डेय ने कहा कि एक तरफ सरकार पूरे प्रदेश को उद्योगपतियों को बेचने में लगी है, हसदेव और तमनार के लाखों कटे पेड़ उसकी गवाही है हाथी प्रभावित क्षेत्रों सहित पूरे जिले में 18 कोल खदानें प्रस्तावित हैं

इसीलिए हम मोदी जी और विष्णु देव साय जी के सुपर बॉस श्री नितिन नवीन जी से मांग करते हैं कि वे धरमजयगढ़ की धरती से घोषणा करें कि –

“जनजातीय भाई-बहनों की अनुमति के बिना, ग्रामसभा में प्रस्ताव पास किए बिना एक इंच भी उनकी जमीन नहीं ली जाएगी और प्रशासनिक गुंडागर्दी करके एक भी जनसुनवाई आयोजित नहीं की जाएगी।”

तब हम मानेंगे कि आप सच में जनजातीय भाई-बहनों के साथ हैं, वरना ये गौरव दिवस सिर्फ एक ढोंग है।

 

RELATED ARTICLES

नगर सरिया के शोलबंद तालाब में भव्य महारुद्राभिषेक संपन्न, 126 जोड़ों ने किया भगवान शिव का अभिषेक

वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा शोलबंद तालाब, आचार्यों एवं प्रधान पारा संकीर्तनीय मंडली के विशेष सहयोग से भक्तिमय हुआ वातावरण   सरिया। नगर पंचायत सरिया के शोलबंद...

“पीढ़ियां बदलती रहीं, पर नहीं टूटी 60 वर्षों की आस्था की डोर! नगर पंचायत सरिया के बड़े सवरा पारा में भक्ति, परंपरा और सामाजिक...

  नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष अरुण सराफ एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष स्वप्निल स्वर्णकार (रानू) सहित नगर के जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने की...

13 वर्षों की अटूट धार्मिक परंपरा का भव्य निर्वहन, प्रधानपारा सरिया में श्रीमद्भागवत पारायण एवं अखण्ड नाम संकीर्तन का भक्तिमय समापन

भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष स्वपनिल स्वर्णकार (रानू भैया) की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ धार्मिक आयोजन, विधि-विधान से पूजा-अर्चना के पश्चात...

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर सरिया में श्रद्धांजलि सभा, भाजपा कार्यकर्ताओं सहित गणमान्य नागरिकों ने दी भावभीनी...

सरिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ जी की पूज्य माताश्री श्रीमती सावित्री देवी जी के निधन पर आज सरिया...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments