Thursday, November 26, 2026
Homeआम मुद्देपूंजीपथरा के आरएस इस्पात में श्रमिक की मौत प्रबंधन की घोर लापरवाही...

पूंजीपथरा के आरएस इस्पात में श्रमिक की मौत प्रबंधन की घोर लापरवाही का नतीजा ….सही जांच और उचित मुआवजे के बिना खामोश नहीं बैठेगा इंटक….मृतक फंटूश कुमार के परिवार को मिले उचित मुआवजा

 

 

सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर श्रमिकों की जान से खेल रही हैं औद्योगिक इकाइयां, अब और बर्दाश्त नहीं की जाएगी लापरवाही

मृतक फंटूश कुमार के परिवार को मिले उचित मुआवजा, तकनीकी जांच में ढिलाई बरती गई तो उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा जिला इंटक

रायगढ़। औद्योगिक क्षेत्र पूंजीपथरा स्थित आरएस इस्पात कंपनी में मंगलवार को क्रेन से लैडल अनबैलेंस होकर गिरने के कारण 26 वर्षीय युवा लैडलमैन फंटूश कुमार की हुई दर्दनाक मौत पर राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (INTUC) के जिला अध्यक्ष शाहनवाज खान ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश जाहिर किया है। श्रमिक नेता शाहनवाज खान ने इस पूरी घटना को प्रबंधन की घोर लापरवाही और सुरक्षा मानकों की अनदेखी का नतीजा बताया है।


प्रेस को जारी बयान में इंटक जिला अध्यक्ष शाहनवाज खान ने कहा कि आरएस इस्पात कंपनी में दोपहर काम के दौरान क्रेन से लैडल का अनबैलेंस होकर प्लेटफॉर्म पर गिरना यह साफ दर्शाता है कि संयंत्र में मेंटेनेंस और सुरक्षा उपकरणों की नियमित जांच नहीं की जा रही थी। महज 26 साल के युवा कर्मचारी, जो बिहार से यहां अपनी आजीविका कमाने आया था, उसे प्रबंधन की लापरवाही के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर रायगढ़ जिले की औद्योगिक इकाइयों में श्रमिकों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सिर्फ मुनाफे की भूख, न श्रमिकों की फिक्र और न रायगढ़ की हवा की परवाह
शाहनवाज खान ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा है कि जिला इंटक रायगढ़ अब उद्योगों में श्रमिकों की जान से होने वाले इस खिलवाड़ को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगा। सच्चाई यह है कि आज रायगढ़ जिले में ऐसे कई उद्योग फल-फूल रहे हैं, जिन्हें सिर्फ और सिर्फ अपने अंधाधुंध मुनाफे की भूख मिटाने से मतलब है। इन पूंजीपतियों को न तो दिन-रात पसीना बहाने वाले इन बेकसूर श्रमिकों की सुरक्षा से कोई सरोकार है और न ही इस पूरे रायगढ़ जिले में फैलाए जा रहे जहरीले धुएं की कोई परवाह है। एक तरफ प्लांट के भीतर श्रमिक अपनी जान गंवा रहे हैं, तो दूसरी तरफ बाहर यह जहरीला धुआं पूरे जिले के आम नागरिकों के फेफड़ों में जहर घोलकर पर्यावरण को तबाह कर रहा है। कंपनियों में केवल उत्पादन बढ़ाने के दबाव में श्रमिकों को बिना पुख्ता सुरक्षा इंतजामों के खतरनाक काम में झोंक दिया जाता है। क्रेन और भारी मशीनों की फिटनेस जांच समय पर क्यों नहीं की गई, इसका जवाब प्रबंधन को देना होगा।
उचित मुआवजे और निष्पक्ष जांच की मांग, वरना होगा बड़ा आंदोलन
जिला इंटक रायगढ़ ने औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग से इस मामले की पूरी तरह निष्पक्ष और त्वरित जांच करने की मांग की है। शाहनवाज खान ने स्पष्ट किया है कि यदि जांच में किसी भी तरह की लीपापोती करने या तकनीकी खराबी का बहाना बनाकर प्रबंधन को बचाने का प्रयास किया गया, तो इंटक इसे सहन नहीं करेगा।
इसके साथ ही उन्होंने मांग की है कि मृतक फंटूश कुमार के आश्रित परिवार को तत्काल उचित और सम्मानजनक मुआवजा राशि तथा परिवार के एक सदस्य को रोजगार दिया जाए। यदि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने में कोई भी कोताही बरती गई या सही तरीके से जांच नहीं हुई, तो जिला इंटक रायगढ़ प्रबंधन के खिलाफ फैक्ट्री के सामने एक बड़े और उग्र आंदोलन का शंखनाद करने के लिए बाध्य होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी आरएस इस्पात प्रबंधन और प्रशासन की होगी।

RELATED ARTICLES

नगर सरिया के शोलबंद तालाब में भव्य महारुद्राभिषेक संपन्न, 126 जोड़ों ने किया भगवान शिव का अभिषेक

वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा शोलबंद तालाब, आचार्यों एवं प्रधान पारा संकीर्तनीय मंडली के विशेष सहयोग से भक्तिमय हुआ वातावरण   सरिया। नगर पंचायत सरिया के शोलबंद...

“पीढ़ियां बदलती रहीं, पर नहीं टूटी 60 वर्षों की आस्था की डोर! नगर पंचायत सरिया के बड़े सवरा पारा में भक्ति, परंपरा और सामाजिक...

  नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष अरुण सराफ एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष स्वप्निल स्वर्णकार (रानू) सहित नगर के जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने की...

13 वर्षों की अटूट धार्मिक परंपरा का भव्य निर्वहन, प्रधानपारा सरिया में श्रीमद्भागवत पारायण एवं अखण्ड नाम संकीर्तन का भक्तिमय समापन

भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष स्वपनिल स्वर्णकार (रानू भैया) की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ धार्मिक आयोजन, विधि-विधान से पूजा-अर्चना के पश्चात...

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर सरिया में श्रद्धांजलि सभा, भाजपा कार्यकर्ताओं सहित गणमान्य नागरिकों ने दी भावभीनी...

सरिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ जी की पूज्य माताश्री श्रीमती सावित्री देवी जी के निधन पर आज सरिया...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments