Thursday, August 27, 2026
Homeआम मुद्देमेगा हेल्थ कैंप एवं रक्तदान कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न, बड़ी संख्या में लोगों...

मेगा हेल्थ कैंप एवं रक्तदान कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न, बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ… अतिथियों ने कहा इस तरह के कार्यक्रम से सामाजिक भावना होती है मजबूत

 

 

रायगढ़। पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के विलादत दिवस जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन, रायगढ़ एवं जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी कमेटी, रायगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में गत दिवस मस्जिद गरीब नवाज परिसर मधुबन पारा में आयोजित निःशुल्क मेगा हेल्थ कैंप एवं रक्तदान कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर में आसपास के मोहल्लों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और विशेषज्ञ चिकित्सकों से निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श एवं जांच का लाभ लिया।

शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों डॉक्टर अमन बसंतानी, डॉ चैतन, डॉ कैरल, डॉ ज्योति सहित विभिन्न स्पेशलिस्ट डाक्टरों द्वारा मरीजों का परीक्षण उपचार कर अपनी सेवाएं दीं। इस दौरान ब्लड शुगर, ईसीजी, बीएमआई, माउथ कैंसर एवं थायरॉइड स्क्रीनिंग, मोतियाबिंद एवं आंखों की जांच तथा विजन टेस्ट सहित विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी प्रदान की गईं।

युवाओं ने उत्साह से किया रक्तदान, हेलमेट देकर दिया सड़क सुरक्षा का संदेश/-
मेगा हेल्थ कैंप के साथ आयोजित रक्तदान कार्यक्रम में समाज के बड़ी संख्या में युवक-युवतियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। इसके साथ ही इस दौरान 103 यूनिट बल्ड संग्रहीत किया गया जिसे बल्ड बैंक के सुपुर्द किया गया रक्तदान करने वाले युवाओं को हेलमेट उपहार स्वरूप प्रदान कर सुरक्षित यातायात एवं सड़क सुरक्षा का संदेश दिया गया। आयोजन के माध्यम से रक्तदान जैसे मानवीय कार्य के साथ लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने की पहल की गई।

चिकित्सकों एवं कर्मचारियों का किया सम्मान/-
शिविर की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सभी चिकित्सकों एवं कर्मचारियों का अतिथियों द्वारा उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर डॉ. राजू अग्रवाल, शिक्षाविद् रामचंद्र शर्मा एवं समाजसेवी महावीर अग्रवाल की मौजूदगी में स्वास्थ्य शिविर में सेवाएं देने वाले डॉक्टरों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, आयोजकों एवं रक्तदाताओं के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समाजसेवा की भावना को मजबूत करते हैं।

आयोजकों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के साथ समाज में रक्तदान और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता ने आयोजन को सफल बनाया। कार्यक्रम को सफल बनाने कमेटी के पदाधिकारियों समेत युवाओं की टीम मोहम्मद वारिस, मोहम्मद ताज, शानू साबरी,मोइनुद्दीन अंसारी, मोहम्मद कैफ, सैयद असगर साबरी, मोहम्मद आफताब (अंशु) फैजल खान, उमरअली, फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला, रेहान साबरी, शाहिद खान सहित तमाम पदाधिकारियों ने हेल्थ कैंप व बल्ड डोनेशन कार्यक्रम को सफल बनाने में सहायता किया।

 

RELATED ARTICLES

30,000 टन सालाना उत्पादन क्षमता वाला संयंत्र 100% हरित ऊर्जा से संचालित होगा…वायर एवं केबल, पॉलिमर इंसुलेटर, थर्मल इंसुलेशन और ईवी क्षेत्र की बढ़ती...

  बेलगावी। आदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख धातु कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने कर्नाटक के बेलगावी में देश का पहला सुपरफाइन PPT ATH (Precipitated Aluminium...

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित होंगी छत्तीसगढ़ से जिले की शिक्षिका सुनीता यादव ….छत्तीसगढ़ से एक मात्र इसलिए हुआ चयन …

  सारंगढ़ बिलाईगढ़/ राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 के लिए सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले की शिक्षिका सुनीता यादव का छत्तीसगढ़ से एकमात्र चयन किया गया है। उन्हें शिक्षक...

देश की 22 प्रतिशत यादव आबादी का बंटवारा मंजूर नहीं- यादव महासभा….कलेक्टर से मुलाकात कर कॉलम एक करने की मांग… कहा अंग्रेजों ने साज़िश...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ यादव महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने  कलेक्टर से मुलाकात कर आगामी जाति जनगणना में यादव समाज की विभिन्न उपजातियों को अलग अलग दर्ज...

कलेक्टर से मीना बाजार में गेट एंट्री शुल्क समाप्त करने की हुई मांग तो कलेक्टर ने गेंद महापौर के पाले में फेंकी….अब महापौर चौहान...

    ​रायगढ़। शहर में जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित होने वाले पारंपरिक मीना बाजार में आम जनता से वसूले जाने वाले गेट एंट्री शुल्क यानी प्रवेश...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments