Friday, August 28, 2026
Homeखबर हटकेअंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चक्रधर समारोह का 40 वां साल ..सुर छंद लय...

अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चक्रधर समारोह का 40 वां साल ..सुर छंद लय ताल और घुंघरुओं की झंकार से महफिल सजने तैयार ….राज्यपाल के हाथों विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी में होगा भव्य शुभारंभ …

 

 

रायगढ़। शहर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय चक्रधर समारोह आयोजन के लिए सज कर तैयार है। आज शाम 7 बजे प्रदेश के राज्यपाल श्री रमेन डेका के हाथो विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी में शुभारंभ होगा। केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत एवं केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू शुभारंभ के मौके पर विशेष उपस्थित रहेंगे।

अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चक्रधर समारोह के 40 वे वर्ष में संस्कृति और परंपरा का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। आज की शाम ओजस्वी वक्ता के साथ सुरों और थापों से रात गूंजेगा । देश-प्रदेश के ख्यातिप्राप्त कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं और दर्शकों को करेंगे मंत्रमुग्ध करेंगे। शुभारंभ मौके पर परंपरा के अनुसार क्लागुरु स्व वेदमणि सिंह ठाकुर के शिष्यों की गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ होगा।

इसके बाद दिल्ली के पंडित राजेन्द्र गंगानी कथक नृत्य की प्रस्तुति देंगे। इस दिन का मुख्य आकर्षण सुप्रसिद्ध कवि डॉ.कुमार विश्वास रहेंगे, जो अपनी ओजस्वी वाणी और काव्य से श्रोताओं को भावविभोर करेंगे। इस वर्ष पहली बार भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय से इंपैनल्ड लोक कलाकार तथा दक्षिण मध्य सांस्कृतिक केंद्र के कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान और अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चक्रधर समारोह आज शाम से आरंभ हो रहा है। 10 दिवसीय इस भव्य आयोजन में देश-प्रदेश के ख्यातिप्राप्त कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं और दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे। विशाल डोम तले पांच हजार से अधिक क्षमता वाला दर्शकदीर्घा बनाया गया है।

RELATED ARTICLES

30,000 टन सालाना उत्पादन क्षमता वाला संयंत्र 100% हरित ऊर्जा से संचालित होगा…वायर एवं केबल, पॉलिमर इंसुलेटर, थर्मल इंसुलेशन और ईवी क्षेत्र की बढ़ती...

  बेलगावी। आदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख धातु कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने कर्नाटक के बेलगावी में देश का पहला सुपरफाइन PPT ATH (Precipitated Aluminium...

मेगा हेल्थ कैंप एवं रक्तदान कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न, बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ… अतिथियों ने कहा इस तरह के...

    रायगढ़। पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के विलादत दिवस जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन, रायगढ़ एवं जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी कमेटी,...

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित होंगी छत्तीसगढ़ से जिले की शिक्षिका सुनीता यादव ….छत्तीसगढ़ से एक मात्र इसलिए हुआ चयन …

  सारंगढ़ बिलाईगढ़/ राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 के लिए सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले की शिक्षिका सुनीता यादव का छत्तीसगढ़ से एकमात्र चयन किया गया है। उन्हें शिक्षक...

देश की 22 प्रतिशत यादव आबादी का बंटवारा मंजूर नहीं- यादव महासभा….कलेक्टर से मुलाकात कर कॉलम एक करने की मांग… कहा अंग्रेजों ने साज़िश...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ यादव महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने  कलेक्टर से मुलाकात कर आगामी जाति जनगणना में यादव समाज की विभिन्न उपजातियों को अलग अलग दर्ज...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments