
22 नवंबर को पूर्णाहुति, दधिमंडन भंजन एवं महाप्रसाद वितरण के साथ होगा धार्मिक अनुष्ठान का समापन
सरिया। नगर पंचायत सरिया के प्रधानपारा में इन दिनों श्रीकृष्ण भक्ति और हरिनाम संकीर्तन की गूंज से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा है। यहां श्रीमद्भागवत पारायण एवं अष्टप्रहरी अखंड नाम संकीर्तन (त्रयोदश वर्ष 2026) का आयोजन श्रद्धा एवं उल्लास के साथ किया जा रहा है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर धर्मलाभ प्राप्त कर रहे हैं।
आचार्य श्री सत्यनारायण महापात्र के सानिध्य में वैदिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हो रहे हैं। पुजारी श्री नीलेश भारती एवं श्री कार्तिक भारती अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वहीं ग्राम गोटिया श्री मिनकेतन प्रधान सपत्नीक मुख्य जजमान के रूप में विराजमान हैं।
21 नवंबर से गूंजेगा हरिनाम, 22 को होगा समापन
कार्यक्रम का शुभारंभ 13 नवंबर को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ था। 14 नवंबर से श्रीमद्भागवत पूजन एवं पारायण प्रारंभ हुआ। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 21 नवंबर को दोपहर 12 बजे से अखंड नाम संकीर्तन होगा, जिसमें ओडिशा के बरगढ़ क्षेत्र के चुहानपाली एवं बिजयपुर क्षेत्र की कीर्तन मंडलियां अपनी प्रस्तुतियां देंगी।
वहीं 22 नवंबर को दोपहर 1 बजे पूर्णाहुति, दधिमंडन भंजन एवं महाप्रसाद वितरण के साथ आयोजन का भव्य समापन होगा।
आयोजन समिति का सराहनीय योगदान
इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में हराधन प्रधान, घनश्याम प्रधान, सुकमुनि प्रधान, हिमांशु प्रधान, गणेश प्रधान, सत्यानंद प्रधान, रमेश विश्वकर्मा, भुवनेश्वर प्रधान, हेमचंद यादव, भीमसेन गड़तिया, डमरू प्रधान, हरिकिशन प्रधान, खिरोध प्रधान, मुकेश प्रधान एवं युधिष्ठिर प्रधान सहित समस्त आयोजन समिति सक्रिय भूमिका निभा रही है।
साथ ही मां खुदुरकुनी महिला समिति, प्रधानपारा, भागवत मंडली एवं समस्त ग्रामवासियों का विशेष सहयोग मिल रहा है।
यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता, प्रेम, सद्भाव और सनातन संस्कृति के संरक्षण का सुंदर संदेश दे रहा है। आयोजन समिति ने समस्त नगरवासियों एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के श्रद्धालुओं से सपरिवार शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है।
प्रबंध संपादक जयप्रकाश सोनी की कलम से ✍️🙏

Recent Comments