Saturday, August 29, 2026
Homeआम मुद्देअखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक "ओजस्विता" का सफल आयोजन...

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक “ओजस्विता” का सफल आयोजन ……काव्य पाठ कहां खो गई सावित्री का प्रस्तुतिकरण …बच्चों की गणेश वंदना को सभी ने सराहा …इन सबने कार्यों की किया प्रशंसा

 

 

बसना।

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन छत्तीसगढ़ प्रदेश द्वितीय प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक “ओजस्विता” का आयोजन बीते दिवस अग्रसेन भवन बसना में भव्यता एवं गरिमा के साथ संपन्न हुआ ।

प्रदेश अध्यक्ष अरुणा अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई इस बैठक का आतिथ्य बसना शाखा द्वारा किया गया । जिसकी अध्यक्ष माला अग्रवाल एवं सचिव मीना अग्रवाल हैं। प्रदेश अध्यक्ष अरुणा अग्रवाल जी के आगमन पर द्वार पर भव्य स्वागत किया गया बैठक की शुरुआत हमारे परंपरा के अनुरूप गणेश वंदना शंख ध्वनि ओम उच्चारण दीप प्रज्वलन एवं सम्मेलन प्रार्थना के माध्यम से किया गया जिससे कार्यक्रम को ओजस्विता मिली।

गणेश वंदना में दो छोटे बच्चे गणेश जी और मूषक की वेशभूषा में मंच पर विराजित थे जिन्होंने सबका मन मोह लिया। प्रांतीय अध्यक्ष अरुणा अग्रवाल के साथ राष्ट्रीय महिला सशक्तिकरण प्रमुख रेखा महमिया, राष्ट्रीय पर्यावरण सह प्रमुख उषा अग्रवाल प्रांतीय सचिव सरोज अग्रवाल शाखा अध्यक्ष माला अग्रवाल शाखा सचिव मीना अग्रवाल मंचासीन हुए बसना शाखा सदस्यों के द्वारा बहुत ही सुंदर स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया।

तत्पश्चात मंचासीन पदाधिकारी को दुपट्टा एवं तुलसी पौधा देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम का संचालन बसना शाखा की महिला सशक्तिकरण प्रमुख डॉ भारती अग्रवाल के द्वारा बहुत ही सुंदर ढंग से किया गया।

प्रांतीय अध्यक्ष अरुणा अग्रवाल ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में शाखाओं को अपनी शाखा को मजबूती प्रदान करने पर जोर दिया विभिन्न प्रकल्पों में किस तरह से सेवा कार्यों को किया जा सकता है। योजना बद्ध तरीके से इसकी जानकारी दी । अंक तालिका का सूक्ष्म विश्लेषण किया रजिस्टर फाइल को किस तरह से मेंटेन किया जाए इस पर विस्तार से जानकारी दी।  शाखाएं बहुत सुंदर कार्य कर रही है इस बात पर उनकी प्रशंसा की प्रांतीय टीम भी बहुत सुंदर कार्य कर रही है।  उनको भी धन्यवाद दिया शाखों को राष्ट्रीय निर्देशों के अनुसार अपने स्थाई कार्यों में साइन बोर्ड लगाने किसी एक कार्य में दक्षता हासिल करने और सृजन शाखा नवीन शाखा गठन पर सक्रिय भागीदारी की अपील की।

 

राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पत्रिका के लिए विज्ञापन देकर सहयोग के लिए कहा प्रदेश सचिव सरोज अग्रवाल द्वारा संक्षिप्त प्रदेश रिपोर्ट दी गई प्रांतीय कोषाध्यक्ष संजया केड़िया द्वारा कोषाध्यक्ष की रिपोर्ट पढ़ी गई उसके बाद वरिष्ठ पदाधिकारी रेखाजी और उषाजी का उद्बोधन हुआ जिसमें उन्होंने अध्यक्ष सचिव और कोषाध्यक्ष को मार्गदर्शन दिया और शाखाओं के विस्तार के लिए आव्हान किया।

बैठक में 15 शाखाओं से 95 सदस्य उपस्थित थे। मंच पर प्रत्येक शाखा के अध्यक्ष सचिव के साथ सदस्यों का स्वागत किया और शाखाओं ने संक्षिप्त रिपोर्ट पढ़ी तत्पश्चात मध्याह्न भोजन का अवकाश लिया गया दूसरे सत्र में बसना शाखा द्वारा नेत्रदान पर जागरूकता हेतु एक लघु नाटिका का बच्चों के द्वारा मंचन किया गया सभी प्रांतीय प्रकल्प प्रमुख समिति प्रमुख ने अपनी साल भर की संक्षिप्त रिपोर्ट पढ़ी और शाखाओं का मार्गदर्शन किया।

प्रदेश के द्वारा काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका विषय था *कहां खो गई सावित्री* इस विषय पर 16 बहनों के द्वारा काव्य पाठ किया गया कवि सम्मेलन का संचालन साहित्य प्रमुख अनामिका अग्रवाल द्वारा किया गया ..इसमें शक्ति शाखा से सुमन अग्रवाल प्रथम बसना शाखा से श्वेता अग्रवाल द्वितीय और बरमकेला शाखा से रेखा अग्रवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया जिन्हें मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया एक लकी ड्रा भी रखा गया था जिसमें सभी शाखाओं के सदस्यों के नाम की चिट डाली गई भाग्यशाली प्रथम विजेता सरायपाली शाखा की बीना अग्रवाल रही और द्वितीय सक्ति शाखा की प्रीति गुप्ता रही।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में बसना शाखा की संस्थापक डाॅ रीता अग्रवाल और सभी बहनों ने सक्रिय रुप से सहयोग किया कार्यक्रम के अंतिम पड़ाव में प्रांतीय सचिव द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दिया गया और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

RELATED ARTICLES

30,000 टन सालाना उत्पादन क्षमता वाला संयंत्र 100% हरित ऊर्जा से संचालित होगा…वायर एवं केबल, पॉलिमर इंसुलेटर, थर्मल इंसुलेशन और ईवी क्षेत्र की बढ़ती...

  बेलगावी। आदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख धातु कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने कर्नाटक के बेलगावी में देश का पहला सुपरफाइन PPT ATH (Precipitated Aluminium...

मेगा हेल्थ कैंप एवं रक्तदान कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न, बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ… अतिथियों ने कहा इस तरह के...

    रायगढ़। पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के विलादत दिवस जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन, रायगढ़ एवं जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी कमेटी,...

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित होंगी छत्तीसगढ़ से जिले की शिक्षिका सुनीता यादव ….छत्तीसगढ़ से एक मात्र इसलिए हुआ चयन …

  सारंगढ़ बिलाईगढ़/ राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 के लिए सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले की शिक्षिका सुनीता यादव का छत्तीसगढ़ से एकमात्र चयन किया गया है। उन्हें शिक्षक...

देश की 22 प्रतिशत यादव आबादी का बंटवारा मंजूर नहीं- यादव महासभा….कलेक्टर से मुलाकात कर कॉलम एक करने की मांग… कहा अंग्रेजों ने साज़िश...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ यादव महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने  कलेक्टर से मुलाकात कर आगामी जाति जनगणना में यादव समाज की विभिन्न उपजातियों को अलग अलग दर्ज...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments