Wednesday, October 14, 2026
Homeरायगढ़ न्‍यूजअब यहां के किसानों ने भी खाद की किल्लत को लेकर खोला...

अब यहां के किसानों ने भी खाद की किल्लत को लेकर खोला मोर्चा ….. कहा प्रशासन किसानों को अविलंब खाद उपलब्ध कराए …अन्यथा सोमवार से चक्का जाम आंदोलन को हो जाए तैयार …जिसकी जिम्मेदारी ..पढ़ें पूरी खबर

 

रायगढ़।

पुसौर ब्लॉक के किसानों ने खाद की किल्लत को लेकर ज्ञापन सौंप कर खाद यथाशीघ्र उपलब्ध कराने की मांग की गई है। धान बुवाई के बाद खाद की अब महती आवश्यकता आन पड़ी है। लगातार किसानों की मांग के बाद भी खाद की आपूर्ति नहीं हो ला रही है जबकि खुले बाजार में वही खाद महंगे दामों पर मिल रहे हैं। जिले भर में किसान खाद के लिए परेशान हो रहे है अब पुसौर क्षेत्र के किसानों ने भी खाद की किल्लत को लेकर मोर्चा खोल दिया है।

खाद की लगातार कमी को लेकर किसानों में जबरदस्त आक्रोश देखा जा रहा है। खाद की कमी को लेकर किसानों में लगातार आक्रोश पनपता जा रहा है। खाद की कमी की वजह से किसान लगातार परेशान हो रहे हैं। सोसायटी में खाद नहीं होने के कारण किसानों के समक्ष एक बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई है। किसान नेता लल्लू सिंह ने कहा कि लगातार किसानों की मांग के बाद भी सोसायटियों में खाद की उपलब्धता कराने में सरकार कहीं कहीं विफल नजर आ रही है। जबकि वही खाद खुले बाजार में मंहगे दामों पर खुले आम धड़ल्ले से बिक रही है। महंगे दामों पर किसानों को खाद खरीदने पर इस मंहगाई के दौर में और कमर टूट जा रही है। किसान नेता लल्लू सिंह के साथ बड़ी संख्या में पुसौर क्षेत्र के किसान तहसील कार्यालय पुसौर पहुंच कर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया और जल्द से जल्द किसानों को खाद उपलब्ध करवाने की मांग की गई। लल्लू सिंह ने बताया की छोटे धान के लिए मौजूदा समय में खाद की बहुत जरूरत है और इसके लिए समय निकलता जा रहा है। इधर सहकारी समितियों में खाद की अब तक अनुपलब्धता बनी हुई है जबकि खुले बाजार में गोदाम में महंगे ऊंचे दामों पर खाद की बिक्री कर कालाबाजारी की जा रही है।
लल्लू सिंह ने बताया की किसानों के द्वारा प्रशासन से मांग किया है की जल्द जल्द किसानों को सहकारी समितियों के माध्यम से खाद उपलब्ध कराया जाए अन्यथा किसान सोमवार से चक्का जाम आंदोलन करने को बाध्य होंगे और उसकी समस्त जवाबदारी प्रशासन की होगी।

RELATED ARTICLES

सेवांजली ने दिया गांधी – शास्त्री जयंती पर सेवा, सम्मान और हरियाली का संदेश …जन्मदिन की खुशियों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा…सर्वहारा व्यक्तियों का...

        रायगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर लीनस क्लब सेवांजली के द्वारा सेवा, सम्मान और...

पूरी में स्मिधा रवानी ने बिखेरा कथक की छटा राष्ट्रीय ब्रह्मा फेस्टिवल में हासिल किया प्रथम स्थान…रायगढ़ घराने की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को ओडिशा...

रायगढ़। राजा चक्रधर सिंह की सांस्कृतिक विरासत और रायगढ़ घराने के कथक की विशिष्ट पहचान को ओडिशा की धरा पर गौरवान्वित करते हुए रायगढ़...

रायगढ़ की रेल सुविधाओं को लेकर चेंबर ने उठाई प्रमुख मांगें ….इन सुधार मांगों और मुद्दों को लेकर चेंबर पदाधिकारियों ने किया मुलाकात और...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स, रायगढ़ इकाई ने रायगढ़ के बढ़ते औद्योगिक एवं व्यापारिक महत्व को देखते हुए रेलवे प्रशासन के समक्ष यात्री सुविधाओं...

रेलवे महाप्रबंधक से ट्रेड यूनियन काउंसिल के प्रतिनिधियों ने रेल सुविधाओं पर किया चर्चा …ट्रेनों की लेट लतीफी… टर्मिनल सहित रेल सुविधाओं की मांगो...

      रायगढ़. ट्रेड यूनियन काउंसिल रायगढ़ के अध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह सचिव श्याम जायसवाल ने बताया कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments