Saturday, June 13, 2026
Homeआम मुद्देमहाजेंको के कोल ब्लॉक  प्रभावितों की हुई बैठक ... हुआ ये निर्णय...

महाजेंको के कोल ब्लॉक  प्रभावितों की हुई बैठक … हुआ ये निर्णय शासन स्तर की जायेगी जांच की मांग ….प्रशासन के रवैए से महाजेंको के खिलाफ ग्रामीण आंदोलन को हो रहे मजबूर … . एमडीओ कम्पनी अडानी ग्रुप को ग्रामीणों ने दिया झटका …आगे इस विषय पर हुआ विचार विमर्श

 

 

 

रायगढ़।

महाजेंको कोल ब्लॉक को शीघ्र आरंभ कराने की एमडी ओ कम्पनी अडानी ग्रुप के द्वारा षडयंत्र के तहत कुछ तथाकथित ग्रामीणों और प्रभावित पीड़ित के नाम पर दलाल नुमा लोगों के द्वारा कलेक्टर से खदान को शीघ्र आरंभ कराने की मांग करने पहुंचे थे। वहीं दूसरी ओर बहुसंख्यक ग्रामीण आबादी अपने जल जंगल जमीन को बचाने हर संभव प्रयास में जुटी हुई है। महाजेंको की एमडीओ कम्पनी द्वारा कलेक्टर हुई मांग को कम्पनी के द्वारा फर्जीवाड़ा करने की साजिश करार देते हुए बुधवार को मुड़ागांव में एक बैठक रखी गई जिसमे 12 गांव के प्रभावित ग्रामीण शामिल होकर आगे की रणनीति पर विचार विमर्श किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को ग्राम मुडागांव मे अपने कोयला प्रभावित क्षेत्र के जल,जंगल,ज़मीन को बचाने के लिए 12 गांव के लोग जन प्रतिनिधियों का मीटिंग रखा गया। जिसमे चर्चा परिचर्चा किया गया और निर्णय लिया गया की अपने क्षेत्र को बचाने के लिए शासन स्तर पर प्रशासन को फर्जी ग्रामसभा के जाँच करने के लिए अवगत कराया जायेगा। ताकि इसकी निष्पक्ष जांच हो। ग्रामीणों का कहना है कि तमनार थाने मे दो बार शिकायत किया गया है और एस पी रायगढ़ के पास दो बार, कलेक्टर रायगढ़ के पास दो बार शिकायत किया गया है, फिर भी जिला प्रशासन द्वारा फर्जी ग्राम सभा की जाँच नहीं की गई है। कलेक्टर रायगढ़ तो साफ मना कर दिए हैं कि यह मेरे क्षेत्र अधिकार से बाहर का है ।

कलेक्टर के इस तरह से अपने अधिकार क्षेत्र का हवाला देने से हम ग्रामीण हतप्रभ हैं। कलेक्टर महोदय के इस तरह से जवाब मिलने पर हम सभी कोयला प्रभावित क्षेत्र के गांव वाले एकजुट होकर आंदोलन करने के लिए मजबूर हो रहे हैं। जिसकी जिम्मेदार जिला प्रशासन की होगी। अडानी ग्रुप द्वारा कलेक्टर से चोरी छुपे खदान चालू कराने वाली फर्जी मांग के बाद ग्रामीण सजग हो गए हैं और अपनी जल जंगल जमीन बचाने के लिए शासन स्तर पर मांग करेंगे। मांगे नहीं सुनी गई तो फिर बड़े आंदोलन पर विचार विमर्श किया गया है।
आज के बैठक में मुडागांव, सराईटोला, कुंजेमुरा, पाता, बांधापाली, चित्तवाही, रोडोपाली, खम्हरिया, मिलूपारा, गारे, कोसमपाली, बाग़बाड़ी के जनप्रतिनिधि सरपंच बी डी सी पंच ग्रामीण महिला पुरुष शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

उज्जवला में सब्सिडी की कटौती गरीब महिलाओं को धुएं से मुक्ति और सस्ती रसोई गैस उपलब्ध कराने की योजना के नाम पर गरीब परिवारों...

      रायगढ़ ।  उज्ज्वला योजना के तहत सब्सिडी वाले गैस सिलेंडरों की संख्या में कटौती को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ने केंद्र सरकार पर...

भ्रष्टाचार ऐसा कि “आटे में नमक मिलाया गया कि नमक में आटा मिलाया गया’ …..करोड़ो रुपए फूंक दिए तालाबों,टारें और जलाशयों के जीर्णोद्धार में…....

    रायगढ़ विधानसभा में सिंचाई विभाग और ठेकेदारों की मिलीभगत से तालाबों के जीर्णोद्धार में हुआ करोड़ों का घोटाला ? मांग है कि जांच बरसात से...

अपनी आत्मकथा के साथ “असमंजस बाबू” रायगढ़ के रंगमंच पर होंगे हाज़िर …. एकल नाटक के लगातार दो मंचन देख सकेंगे नाट्यप्रेमी…..इप्टा के आयोजन...

    हिंदी पट्टी के बेहद चर्चित नाटककार वरिष्ठ रंगकर्मी अख़्तर अली द्वारा 2002 में लिखे गये नाटक "असमंजस बाबू की आत्मकथा" का मंचन 9 जून...

उस्मान के प्रयास से घरघोड़ा बस स्टैंड में भी वाटर फ्रीजर की सौगात …. भीषण गर्मी में राहगीरों को बड़ी राहत 

    घरघोड़ा। भीषण गर्मी के बीच आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घरघोड़ा मुख्य बस स्टैंड में वाटर फ्रीज़र शीतल पेयजल की व्यवस्था...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments