Sunday, April 26, 2026
Homeआम मुद्देचक्रधर समारोह में स्थानीय कलाकारों के लिए नहीं बजट ...जब बात आई...

चक्रधर समारोह में स्थानीय कलाकारों के लिए नहीं बजट …जब बात आई सामने सुलगने लगे सवाल …इन्होंने जारी की अपनी तिखी प्रतिक्रिया और कहा.. छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के कलाकारों का कार्यक्रम बजट के नाम पर कैंसिल होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण …इसका पुरजोर विरोध

 

रायगढ़।

चक्रधर समारोह को लेकर अब तक मामूली क्रिया प्रतिक्रिया देखने को मिल रही थी लेकिन छत्तीसगढ़ के स्थानीय कलाकारों के कार्यक्रम को यह कहकर कैंसिल कर दिया गया की बजट नहीं है। यह खबर बाहर आते ही प्रशासन के इस कदम की कड़ी आलोचना होने लगी है। ऐसा ही एक और मामला सामने आया है जिसमे छत्तीसगढ़ के ख्यातिलब्ध कलाकार के कार्यक्रम को बजट का रोना रोकर हटा दिया गया। इस पर युवा कांग्रेसी नेता ने कड़ी आपत्ति जताई है।

चक्रधर समारोह शुरू होने से ही विवाद शुरू हो गया है जहां बार बार उन्हीं कलाकारों को बुलाने और लाखों रुपए भुगतान किए जाने को लेकर आम जनता में चर्चा है वही छत्तीसगढ़ के बड़े कलाकार छत्तीसगढ़िया लोगो की पसंद नितिन दुबे का कार्यक्रम चक्रधर समारोह में था उनका फोटो भी सब जगह लग चुका था ऐसे में नितिन दुबे का अपने फेसबुक पेज से ये बात कहना की अचानक जिला प्रशासन का फोन आता है और बजट को लेकर उनका कार्यक्रम कैंसिल किया जाता है ये बेहद निंदनीय है।

युवा कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री राकेश पाण्डेय और एन एस यू आई के जिला अध्यक्ष आरिफ हुसैन ने संयुक्त रूप से विज्ञप्ति जारी करके कहा है कि नितिन दुबे जैसे बड़े छत्तीसगढ़ी कलाकार का फोटो लगवाकर बजट के नाम पर कार्यक्रम कैंसिल करना उचित नहीं है। लाखों रुपए देकर बॉलीवुड के कलाकार को बुलाया जाता है और छत्तीसगढ़ के कलाकारों को बजट के नाम पर बाहर का रास्ता दिखाना इस जिला प्रशासन और राज्य सरकार के छत्तीसगढ़ी विरोधी होने का प्रमाण है ।

रायगढ़ के कई बड़े स्थानीय कलाकारों को भी इस कार्यक्रम से किनारे लगाया गया है जो सालों से इस आयोजन के सदस्य रहते थे।
युवा नेताओं ने कहा है कि हम छत्तीसगढ़ के स्थानीय कलाकारों का अपमान नहीं सहेंगे और इस बात को लेकर कड़ा विरोध होगा।

RELATED ARTICLES

रायगढ़ में गहराया बिजली संकट, कांग्रेस का तीखा हमला—लो वोल्टेज और अघोषित कटौती पर उग्र आंदोलन की चेतावनी…..नगेंद्र  और तारेंद्र  ने कहा… बिजली व्यवस्था...

  रायगढ़  । जिला कांग्रेस अध्यक्ष नगेंद्र नेगी ने जिले में लगातार गहराते बिजली संकट को लेकर कड़ा आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा है कि रायगढ़...

महिला आरक्षण पर BJP का राजनीतिक खेल बेनकाब पामगढ़ विधायक का तीखा हमला…..नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन कर तुरंत लागू करें आरक्षण….. सदन...

    रायगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में पामगढ़ विधायक श्रीमती शेषराज हरवंश ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा...

वेदांता पावर की ओर से प्रभावितों को मिला पूरा मुआवजा……पीड़ितों के परिजनों ने कहा मिल रही हरसंभव मदद…. वेदांता ने दोहराई प्रभावित परिवारों के...

        सक्ती। सिंघीतराई.वेदांता पावर ने छत्तीसगढ़ के सिंघितराई में अपने विद्युत संयंत्र की इकाई-1 में हुई दुखद घटना के बाद मृतकों और घायलों के परिवारों को...

वेदांता पावर प्लांट हादसा …प्रदेश युवा कांग्रेस ने बनाई जांच कमेटी….पीड़ितों से मिलकर करेगी सच्चाई उजागर

  रायगढ़। सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए भीषण ब्लास्ट ने पूरे प्रदेश ही नहीं, बल्कि देशभर में सनसनी फैला दी है।...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments