Saturday, November 28, 2026
Homeखबर हटकेईद मिलादुन्नबी पर शहर में निकाली गई पैगंबर ए इस्लाम के आमद...

ईद मिलादुन्नबी पर शहर में निकाली गई पैगंबर ए इस्लाम के आमद की जुलूस ….सिरतुन्नबी कमेटी के नेतृत्व में इस्लामी तौर तरीके से जुलूस ए मोहम्मदी का आयोजन ….शहर के सभी मस्जिदों के इमाम और तमाम आशिके रसूल जुलूस में शामिल होकर ईद मिलादुन्नबी के जश्न ..

 

रायगढ़। शहर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर सिरातुन्नबी कमेटी के नेतृत्व में इस्लामी तौर तरीके से शहर में जुलूस ए मोहम्मदी का आयोजन किया गया। शहर के सभी मोहल्लों के आशिक ए रसूल एक साथ चांदनी चौक में एकत्रित हुए जहां से जुलूस ए मोहम्मदी शहर के विभिन्न मार्गो का भ्रमण करते हुए जामा मस्जिद पहुंच कर संपन्न हुई।

विदित हो इस वर्ष पैगंबर ए इस्लाम हजरत मोहम्मद स अलैहे वसल्लम की 1500 वी जन्म दिवस मनाई गई। इस मौके पर सिरतुन्नबी कमेटी के तत्वाधान में आयोजित किया गया। इस मौके पर शहर के विभिन्न मार्गों को आकर्षक तरीके से सजाया गया था। शहर मे गेट लगाया गया था. गेट मे प्यारे आक़ा के इरशाद (उपदेश) लिखें थे. जुलूस ए मुहम्मदी में खाने काबा और मस्जिद ए नबवी की आकर्षक झांकी भी तैयार की गई थी जो विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। जुलूस ए मोहम्मदी के दौरान हजरत मौलाना शाबानुल्लाह मीनाई लखनवी अपने बेहतरीन अंदाज़ मे पैगंबर की शान में नातिया कलाम पढ़ते हुए शहर का भ्रमण किया। इस दौरान शहर के सभी मस्जिदों के इमाम, मुतवल्ली सहित तमाम मुस्लेमीन इस जुलूस में शामिल होने चांदनी चौक पहुंचे और चांदनी चौक से एकसाथ शहर में नबी की शान में नातिया कलाम पेश करते हुए शहर का भ्रमण किया गया।

जुलूस के दौरान तमाम इस्लामी भाई हाथों में इस्लामी झंडा लिए अपने नबी के विलादत की खुशी में नारे तकबीर, नारे रिसालत बुलंद करते हुए अपनी अकीदत पेश किया। शहर में शांतिपूर्ण तरीके से जुलूस के आयोजन को लेकर सिरतुन्नबी कमेटी द्वारा व्यापक तैयारियां की गई थी।

इस दौरान शहर के सभी मोहल्ले से इस्लामी भाई आशिक ए रसूल चांदनी चौक पहुंचे जहां से भव्य विशाल जुलूस पुत्री शाला गद्दी चौक होते हुए सुभाष चौक से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ चौक से सिविल लाइन मजार शरीफ पहुंची जहां तमाम आशिके रसूल पर फूलों की बारिश की गई। मजार शरीफ में फातिहा ख्वानी के उपरांत सत्ती गुड़ी चौक हंडी चौक होते हुए जामा मस्जिद पहुंचकर सलातो सलाम करने के बाद जुलुस का समापन हुआ.

 

RELATED ARTICLES

नगर सरिया के शोलबंद तालाब में भव्य महारुद्राभिषेक संपन्न, 126 जोड़ों ने किया भगवान शिव का अभिषेक

वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा शोलबंद तालाब, आचार्यों एवं प्रधान पारा संकीर्तनीय मंडली के विशेष सहयोग से भक्तिमय हुआ वातावरण   सरिया। नगर पंचायत सरिया के शोलबंद...

“पीढ़ियां बदलती रहीं, पर नहीं टूटी 60 वर्षों की आस्था की डोर! नगर पंचायत सरिया के बड़े सवरा पारा में भक्ति, परंपरा और सामाजिक...

  नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष अरुण सराफ एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष स्वप्निल स्वर्णकार (रानू) सहित नगर के जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने की...

13 वर्षों की अटूट धार्मिक परंपरा का भव्य निर्वहन, प्रधानपारा सरिया में श्रीमद्भागवत पारायण एवं अखण्ड नाम संकीर्तन का भक्तिमय समापन

भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष स्वपनिल स्वर्णकार (रानू भैया) की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ धार्मिक आयोजन, विधि-विधान से पूजा-अर्चना के पश्चात...

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर सरिया में श्रद्धांजलि सभा, भाजपा कार्यकर्ताओं सहित गणमान्य नागरिकों ने दी भावभीनी...

सरिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ जी की पूज्य माताश्री श्रीमती सावित्री देवी जी के निधन पर आज सरिया...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments