Saturday, June 13, 2026
Homeखबर हटकेशहर के प्रशांत सोनकर राष्ट्रमंडल हैंडबाल प्रतियोगिता में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व...

शहर के प्रशांत सोनकर राष्ट्रमंडल हैंडबाल प्रतियोगिता में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व ….रायगढ़ के लिए गर्व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का बढ़ाएंगे मान …अपनी इस उपलब्धि पर याद किया अपने शिक्षको को जिन्होंने किया प्रोत्साहित

 

रायगढ़। शहर प्रशांत सोनकर का चयन आगामी प्रथम राष्ट्रमंडल हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम के लिए चयन हुआ। प्रशांत सोनकर का चयन भारतीय पुरुष सीनियर टीम के लिए चयन होने की खबर से हर्ष का माहौल बना हुआ है।

शहर के होनहार प्रशांत सोनकर आरंभ से पढ़ाई के साथ हैन्डबाल में गहरी रुचि रखते थे। वर्तमान में प्रशांत सोनकर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से जुड़े हैं और वे 12 बार एसई सी आर की तरफ से राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके हैं। स्कूलिंग शिक्षा के दौरान स्वामी विवेकानंद के प्राचार्य हर्ष सिंह और मुकेश चटर्जी का उल्लेखनीय योगदान को वे याद करते हुए कहते हैं की आज जिस मुकाम पर हैं इनका विशेष उल्लेखनीय योगदान है। स्कूल के समय से ही कई बार नेशनल स्तर पर हैंडबाल प्रतियोगिता में अपना हुनर दिखाते रहे हैं। इसके बाद रेलवे से जुड़ने के बाद लगातार रेलवे की तरफ से खेलते हुए छत्तीसगढ़ और रायगढ़ का नाम रौशन कर चुके हैं।
रायगढ़ शहर के प्रशांत कुमार सोनकर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से जुडे खिलाड़ी हैं उनका चयन आगामी प्रथम राष्ट्रमंडल पुरुष सीनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए शामिल किया गया है यह प्रतियोगिता 16 सितंबर से मालदीव में होने जा रहा है। हैंडबॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव डॉक्टर तेजराज सिंह ने इसकी आधिकारिक पुष्टि करते हुए पत्र जारी कर बताया कि प्रशांत कुमार सोनकर को भारतीय टीम में खिलाड़ी के तौर पर शामिल किया गया है। भारतीय टीम में प्रशांत चयन के साथ रायगढ़ का नाम एक बार फिर से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर अंकित हुवा है।
प्रथम राष्ट्रमंडल प्रतियोगिता में बतौर हैंडबाल प्रतियोगिता में शहर के होनहार प्रशांत का नाम शामिल होने की खबर से शहर में हर्ष का माहौल है और लोग उन्हें अपनी शुभ कामनाएं दे रहे हैं।

RELATED ARTICLES

उज्जवला में सब्सिडी की कटौती गरीब महिलाओं को धुएं से मुक्ति और सस्ती रसोई गैस उपलब्ध कराने की योजना के नाम पर गरीब परिवारों...

      रायगढ़ ।  उज्ज्वला योजना के तहत सब्सिडी वाले गैस सिलेंडरों की संख्या में कटौती को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ने केंद्र सरकार पर...

भ्रष्टाचार ऐसा कि “आटे में नमक मिलाया गया कि नमक में आटा मिलाया गया’ …..करोड़ो रुपए फूंक दिए तालाबों,टारें और जलाशयों के जीर्णोद्धार में…....

    रायगढ़ विधानसभा में सिंचाई विभाग और ठेकेदारों की मिलीभगत से तालाबों के जीर्णोद्धार में हुआ करोड़ों का घोटाला ? मांग है कि जांच बरसात से...

अपनी आत्मकथा के साथ “असमंजस बाबू” रायगढ़ के रंगमंच पर होंगे हाज़िर …. एकल नाटक के लगातार दो मंचन देख सकेंगे नाट्यप्रेमी…..इप्टा के आयोजन...

    हिंदी पट्टी के बेहद चर्चित नाटककार वरिष्ठ रंगकर्मी अख़्तर अली द्वारा 2002 में लिखे गये नाटक "असमंजस बाबू की आत्मकथा" का मंचन 9 जून...

उस्मान के प्रयास से घरघोड़ा बस स्टैंड में भी वाटर फ्रीजर की सौगात …. भीषण गर्मी में राहगीरों को बड़ी राहत 

    घरघोड़ा। भीषण गर्मी के बीच आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घरघोड़ा मुख्य बस स्टैंड में वाटर फ्रीज़र शीतल पेयजल की व्यवस्था...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments