Tuesday, October 13, 2026
Homeआम मुद्देरामपुर क्षेत्र बना आपराधिक कनेक्शन का अड्डा ..... कबाड़ नशा अतिक्रमण रेप...

रामपुर क्षेत्र बना आपराधिक कनेक्शन का अड्डा ….. कबाड़ नशा अतिक्रमण रेप सब कुछ यहां पनप रहा … कबाड़ के नाम पर परोस रहे नशे की सामग्री … नाबालिक आवारा बन रहे शिकार

 

रायगढ़। शहर का रामपुर एक ऐसा क्षेत्र बन चुका है जहां तमाम तरह के आपराधिक गति विधियां संचालित हो रही हैं। कबाड़ कारोबार के रास्ते नशे के सामान आसानी से लोगों तक पहुंच रहा है। इसकी चपेट में नाबालिक युवा वर्ग को आसानी उपलब्ध हो रहा है। सुलेशन और इंजेक्शन नशे के रूप तेजी से इस्तेमाल हो रहे हैं। इसकी चपेट में नाबालिक आवारा किस्म के नाबालिक किशोरों में तेजी से फैल रहा है जो इन नशे के सामग्री का उपयोग कर तमाम तरह के आपराधिक गतिविधियों में शामिल हो रहे हैं। सुलेशन और इंजेक्शन का इस्तेमाल नशे के रूप में इस्तेमाल कर अपराध की दुनिया में कदम रख कर समाज में गंदगी फैला रहे हैं। सवाल उठता है की इस क्षेत्र में किसके संरक्षण में तमाम तरह के आपराधिक गतिविधियाँ संचालित हो रही है और क्यों यहां पुलिस और कानून का खौफ नहीं है।

विदित हो कि पंचाधारी डेम में मानसिक रूप से कमजोर युवती से गैंग रैप करने वाले चारो आरोपियों में तीन नाबालिक हैं और एक युवक बालिग है जो खुद उस ऑटो का ड्राइवर था जो बरामद किया गया था। बताया जाता है की रामपुर में एक अवैध कबाड़ गोदाम चलाने वाले कबाड़ी की वह ऑटो है। चारो उसी कबाड़ी के लिए कबाड़ी समान बीनकर लाने के लिए उस ऑटो को लेकर जाते थे।और नशे के रूप में इंजेक्शन और सॉल्यूशन का इस्तेमाल करते, बताया जाता है इंजेक्शन ओडिशा के रास्ते यहां पहुंचता है। और नशे का सामान देकर इनसे कई तरह के कबाड़ कारोबार इनसे कराया जाता है। जहां जहां कचरा डपिंग होता है उसके आसपास इस तरह के नाबालिक किशोर कबाड़ के लिए मंडराते रहते हैं। सस्ते नशे के रूप में ये कपड़े में सॉल्यूशन डाल कर नशे में धूत कचरों के बीच कबाड़ तलाशते नजर आते हैं। पंचाधरी डेम भी इनका एक प्रमुख अड्डा है। सुनसान और नदी का किनारा होने के कारण नशा करने के लिए इसे महफूज अड्डे के तौर पर यह सुरक्षित ठिकाना भी है। इधर पुलिस की गश्त भी नहीं होती है।

रामपुर में रोड किनारे की सरकारी जमीनें कब्जे की चपेट में आई और इसे माफिया टुकड़ों टुकड़ों में बेचकर कब्जा करवाया। शराब दुकान अहाता के आसपास पूरी सरकारी जमीन अतिक्रमण की भेंट चढ़ चुकी है। कबाड़ गोदाम भी इसी स्थान पर है।

RELATED ARTICLES

एयरटेल दे रहा है सभी पोस्टपेड प्लान्स पर मुफ़्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग….एयरटेल ने अनलिमिटेड डेटा…. फास्ट लेन टेक्नोलॉजी….सुरक्षा सुविधाओं और मनोरंजन के साथ नए पोस्टपेड...

        नई दिल्ली। भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक भारती एयरटेल (एयरटेल) ने आज नए पोस्टपेड प्लान लॉन्च करने की घोषणा की है,...

सेवांजली ने दिया गांधी – शास्त्री जयंती पर सेवा, सम्मान और हरियाली का संदेश …जन्मदिन की खुशियों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा…सर्वहारा व्यक्तियों का...

        रायगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर लीनस क्लब सेवांजली के द्वारा सेवा, सम्मान और...

पूरी में स्मिधा रवानी ने बिखेरा कथक की छटा राष्ट्रीय ब्रह्मा फेस्टिवल में हासिल किया प्रथम स्थान…रायगढ़ घराने की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को ओडिशा...

रायगढ़। राजा चक्रधर सिंह की सांस्कृतिक विरासत और रायगढ़ घराने के कथक की विशिष्ट पहचान को ओडिशा की धरा पर गौरवान्वित करते हुए रायगढ़...

रायगढ़ की रेल सुविधाओं को लेकर चेंबर ने उठाई प्रमुख मांगें ….इन सुधार मांगों और मुद्दों को लेकर चेंबर पदाधिकारियों ने किया मुलाकात और...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स, रायगढ़ इकाई ने रायगढ़ के बढ़ते औद्योगिक एवं व्यापारिक महत्व को देखते हुए रेलवे प्रशासन के समक्ष यात्री सुविधाओं...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments