Friday, August 28, 2026
Homeकल कारखानाश्रमिक और सुरक्षाश्रमिकों की सुरक्षा मानकों की कमी ...न्यायालय ने सुनाया फैसला और इन...

श्रमिकों की सुरक्षा मानकों की कमी …न्यायालय ने सुनाया फैसला और इन 7 उद्योगों पर ठोका जुर्माना …सर्वाधिक जुर्माना BS स्पंज

रायगढ़। औद्योगिक स्वास्थ्य सुरक्षा विभाग के द्वारा उद्योगों के निरीक्षण उपरांत विभिन्न उद्योगों में सुरक्षा मानकों की जांच की गई थी। निरीक्षण के बाद कारखाना अधिनियम के तहत सुरक्षा व्यवस्था और उसके मानको में जो कमी पाई थी उसके अनुसार श्रम न्यायालय श्रम कानून के तहत मामला दर्ज कराया था। जिस पर श्रम न्यायालय द्वारा अपने फैसले में 7 उद्योगों पर 9 लाख 45 हजार का अर्थ दंड से दंडित किया है।

दरअसल औद्योगिक स्वास्थ्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा स्थापित उद्योगों में रूटीन के अनुसार निरीक्षण किया था। जिसमें में सिवाना स्टील एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड, में राधे गोविन्द स्टील एंड एलायस प्राइवेट लिमिटेड, में सिंघल स्टील एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड, में सिंघल स्टील एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड गेरवानी डिविजन, में मां मंगला इस्पात प्राइवेट लिमिटेड, में NRVS स्टील लिमिटेड, BS स्पंज प्राइवेट लिमिटेड, में निरीक्षण के दौरान कई तरह की खामियां पाई गई थी। कुछ में कम तो किसी में कई तरह की गंभीर खामियां पाई गई जिनमें खामियों के अनुसार श्रम न्यायालय द्वारा अर्थदंड से दंडित करते हुए कारखाना अधिनियम के अनुसार श्रमिक सुरक्षा मानकों के उल्लंघन करने पर मामला दर्ज कराया था।

श्रम न्यायालय द्वारा अगस्त माह में दर्ज प्रकरणों पर सुनवाई करते हुए इन कारखाना प्रबंधकों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई करते हुए सुरक्षा मानकों में कमी पर अर्थदंड से दंडित किया गया है । इसमें में सिवाना स्टील एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड पर 70,000/-, में राधे गोविन्द स्टील एंड एलायस प्राइवेट लिमिटेड पर 80,000/-, में सिंघल स्टील एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड पर 80,000/-, में सिंघल स्टील एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड गेरवानी डिविजन पर 1,60,000/-, में मां मंगला इस्पात प्राइवेट लिमिटेड पर 1,00,000/-, BS स्पंज प्राइवेट लिमिटेड पर सर्वाधिक 4,30,000/- और में NRVS स्टील लिमिटेड पर 25,000 रु का अर्थदंड लगाया गया। निरीक्षण के दौरान NRVS स्टील लिमिटेड में सबसे कम खामियां पाई गई थी। इसके अनुसार इस कंपनी के कारखाना प्रबंधक के खिलाफ सबसे कम अर्थदंड से दंडित किया है।

निरीक्षण के दौरान औद्योगिक स्वास्थ्य सुरक्षा विभाग की टीम को निरीक्षण के दौरान सर्वाधिक खामियां में NRVS स्टील लिमिटेड में पाई गई थी, इसके साथ सिंघल स्टील एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड गेरवानी डिविजन, में मां मंगला इस्पात प्राइवेट लिमिटेड में कई तरह की सुरक्षा मानकों की अनदेखी पाई गई थी। निरीक्षण उपरांत कारखाना अधिनियम के तहत श्रम सुरक्षा मानकों की कमी को दुरुस्त करने का भी निर्देश दिया गया था।

RELATED ARTICLES

30,000 टन सालाना उत्पादन क्षमता वाला संयंत्र 100% हरित ऊर्जा से संचालित होगा…वायर एवं केबल, पॉलिमर इंसुलेटर, थर्मल इंसुलेशन और ईवी क्षेत्र की बढ़ती...

  बेलगावी। आदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख धातु कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने कर्नाटक के बेलगावी में देश का पहला सुपरफाइन PPT ATH (Precipitated Aluminium...

मेगा हेल्थ कैंप एवं रक्तदान कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न, बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ… अतिथियों ने कहा इस तरह के...

    रायगढ़। पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के विलादत दिवस जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन, रायगढ़ एवं जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी कमेटी,...

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित होंगी छत्तीसगढ़ से जिले की शिक्षिका सुनीता यादव ….छत्तीसगढ़ से एक मात्र इसलिए हुआ चयन …

  सारंगढ़ बिलाईगढ़/ राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 के लिए सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले की शिक्षिका सुनीता यादव का छत्तीसगढ़ से एकमात्र चयन किया गया है। उन्हें शिक्षक...

देश की 22 प्रतिशत यादव आबादी का बंटवारा मंजूर नहीं- यादव महासभा….कलेक्टर से मुलाकात कर कॉलम एक करने की मांग… कहा अंग्रेजों ने साज़िश...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ यादव महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने  कलेक्टर से मुलाकात कर आगामी जाति जनगणना में यादव समाज की विभिन्न उपजातियों को अलग अलग दर्ज...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments