Saturday, August 29, 2026
Homeआम मुद्देयुवा कांग्रेस ने निगम की ट्रिपल इंजन सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा...

युवा कांग्रेस ने निगम की ट्रिपल इंजन सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा सौंपा ज्ञापन….कहा नगर निगम बना भ्रष्टाचार का केंद्र… लाखों के रोड लाइट…घटिया डामर सड़क सहित कई कारनामो को किया उजागर …सड़क पर बने गड्ढे हो रहे जानलेवा साबित …शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त जनता हो रही परेशान … ट्रिपल इंजन की सरकार बेसुध …

 

रायगढ़ ।
युवा कांग्रेस के द्वारा नगर पालिक निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर मोर्चा खोला और निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंप कर तत्काल इस पर अंकुश लगाने की मांग की गई। लाखों की स्ट्रीट लाइट का मामला हो या घटिया सड़क निर्माण, भवन अनुज्ञा का मुद्दा, ठेले गुमटी वालों से ज्यादा वसूली सहित घटिया लाइट लगाकर भ्रष्टाचार के मुद्दे पर मोर्चा खोलकर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंप कर आम जनता के साथ न्याय की मांग की गई।

रायगढ़ नगर निगम की जनता ने भाजपा के महापौर को बहुमत देकर शहर की कमान यह सोचकर सौंपी कि केंद्र में एनडीए सरकार ऐसे प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है। ट्रिपल इंजन की सरकार बनने से चौतरफा विकास होगा। वोट देकर जिताने के बाद शहरवासी इसी विकास की उम्मीद भी भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार से कर रही है।
रायगढ़ की जनता उम्मीदों की टकटकी लगाए बैठी है लेकिन नगर निगम क्षेत्र में भाजपा की सरकार ने अब जनता के साथ अन्याय करना शुरू कर दिया है। इसे लेकर युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष जायसवाल के नेतृत्व में संगठन प्रभारी आशीष यादव के कुशल संचालन में भ्रष्टाचार और अव्यवस्था के खिलाफ निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है।

युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष जायसवाल ने बताया कि
नगर निगम में जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से भ्रष्टाचार बढ़ गया है, जनता के टैक्स के पैसे का दुरूपयोग किया जा रहा है। लाखों रुपए खर्च कर सड़क में सोलर लाइट लगाकर भारी भ्रष्टाचार को अंजाम दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य हो चाहे टेंडर की प्रकिया हो सब पर सवाल खड़े हो रहे हैं।उन्होंने कहा शहर में जो डामर सड़के बनाई गई अभी कुछ ही माह में सड़के उखड़ रही है। निर्माण एजेंसी और सड़कों के घटिया निर्माण को लेकर हर रोज न्यूज पोर्टल और अखबार में निगम सरकार की पोल खुल रही है। निगम में एक ही निर्माण का भुगतान अलग – अलग टेंडर के माध्यम से बार बार किया जा रहा है जो कि सीधे तौर पर भ्रष्टाचार है। आशीष जायसवाल ने ज्ञापन में टेंडर प्रक्रिया की गड़बडिय़ों का भी जिक्र किया है। शहर में कई ऐसी व्यस्त सड़क है जहां पर बड़े बड़े गड्ढे हो गए जिस पर निगम के अधिकारियो का कोई ध्यान नहीं है। गड्ढों के कारण सड़क हादसे भी हो रहे हैं। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि शहर में गरीब गुमटी ठेले लगाने वालों से अत्यधिक राशि वसूली की जा रही है।


इस दौरान युवा नेता आशीष यादव ने स्पष्ट तौर पर चेतावनी देते हुए कहा है कि गरीब लोगों को निगम प्रशासन परेशान करना बंद कर दे एवं अवैध वसूली तत्काल बंद करे वरना शहर सरकार और निगम प्रशासन के खिलाफ उग्र आंदोलन होगा जिसके लिए निगम प्रशासन जिम्मेदार होगा। उन्होंने कहा निगम में चल रहे व्यापक भ्रष्टाचार और ठेले गुमटी वालों से अवैध वसूली तत्काल बंद हो, साथ ही भवन अनुज्ञा देने में आमजन को जिस तरह से परेशान किया जा रहा है एवं भारी गड़बड़ी की जा रही है। इन सब पर तत्काल रोक नहीं लगाई गैंटो इसके खिलाफ मोर्चा खोला जायेगा।

युवा कांग्रेस के उक्त कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण गुप्ता, जिला महामंत्री मनीष देवांगन, महामंत्री सत्यप्रकाश शर्मा भी पहुंचे थे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा कांग्रेस जूटमिल ब्लॉक अध्यक्ष शुभम सिंह,अनिरुद्ध गिरी,दीपक माझी, चिन्मय (चीकू),अमन बंजारे,शिव चौहान,सोशल मीडिया प्रदेश सदस्य हर्ष भट्ट, सजन श्रीवाश, जिम्मी, आजाद, रितेश, संदीप श्रीवाश, शुभम यादव एवं अन्य युवा कांग्रेस नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

30,000 टन सालाना उत्पादन क्षमता वाला संयंत्र 100% हरित ऊर्जा से संचालित होगा…वायर एवं केबल, पॉलिमर इंसुलेटर, थर्मल इंसुलेशन और ईवी क्षेत्र की बढ़ती...

  बेलगावी। आदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख धातु कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने कर्नाटक के बेलगावी में देश का पहला सुपरफाइन PPT ATH (Precipitated Aluminium...

मेगा हेल्थ कैंप एवं रक्तदान कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न, बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ… अतिथियों ने कहा इस तरह के...

    रायगढ़। पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के विलादत दिवस जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन, रायगढ़ एवं जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी कमेटी,...

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित होंगी छत्तीसगढ़ से जिले की शिक्षिका सुनीता यादव ….छत्तीसगढ़ से एक मात्र इसलिए हुआ चयन …

  सारंगढ़ बिलाईगढ़/ राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 के लिए सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले की शिक्षिका सुनीता यादव का छत्तीसगढ़ से एकमात्र चयन किया गया है। उन्हें शिक्षक...

देश की 22 प्रतिशत यादव आबादी का बंटवारा मंजूर नहीं- यादव महासभा….कलेक्टर से मुलाकात कर कॉलम एक करने की मांग… कहा अंग्रेजों ने साज़िश...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ यादव महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने  कलेक्टर से मुलाकात कर आगामी जाति जनगणना में यादव समाज की विभिन्न उपजातियों को अलग अलग दर्ज...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments