Wednesday, April 22, 2026
Homeआम मुद्देएसईसीएल बरौद विस्थापित परिवारों का दर्द..... 60 परिवार अंधेरे में रहने के...

एसईसीएल बरौद विस्थापित परिवारों का दर्द….. 60 परिवार अंधेरे में रहने के लिए मजबूर….जिस कोयले से देश हो रहा रौशन उसके प्रभावित अंधेरे में रहने को मजबूर … विद्युत विभाग में औपचारिकता पूर्ण कर जमा करा चुके हैं दस्तावेज

 

 

घरघोड़ा – एसईसीएल बरौद के प्रभावित विस्थापित परिवारों का दर्द कम होने का नाम नहीं ले रहा है। जिस कोयले की वजह से देश जगमग हो रहा है उसी कोयले के भू प्रभावित ग्रामीण अंधेरे में रहने की मजबूर हैं। संबंधित विभाग में समस्त औपचारिकता पूरी कर दस्तावेज जमा कराने के बाद भी यहां तक बिजली नहीं पहुंची है।

ग्राम बरौद को एसईसीएल रायगढ़ क्षेत्र द्वारा सम्पूर्ण गांव को विस्थापन किया रहा है कुछ किसानों की भूमि अर्जन क्षेत्र अन्तर्गत से बाहर है। लेकिन ये सभी परिवार भी सुरक्षित जगह पर बस रहे हैं। ऐसे ग्रामीण भी प्रभावित गांव छोड़ कर प्रभाव क्षेत्र के बाहर अपने ही निजी भूमि पर मकान बना कर विस्थापित हुए हैं और कुछ मकान बना रहे हैं। यह सिलसिला पिछले चार सालों से जारी है। इसमें ऐसे भी हैं जो गांव के भूमिहीन परिवार हैं। ऐसे ग्रामीण भी यहां शासकीय भूमि पर मकान निर्माण किए हैं और कई कर रहे हैं। प्रभावित क्षेत्र के करीब 60 परिवार यहां निवासरत हैं जो शासकीय भूमि पर मकान बना कर रह रहे हैं लेकिन इन प्रभावित परिवारों को बिजली नसीब नहीं हो पा रही है।
कोयला प्रभावित क्षेत्र के बहुत से गरिब परिवार मकान निर्माण कर रहें है लेकिन दर्द यह है कि चार साल गुजर गए वर्तमान में निवासरत परिवार अंधेरे में गुजर-बसर करने के लिए मजबूर है। कई बार निवासरत परिवार विघुत आपूर्ति के लिए नया ट्रांसफार्मर एवं विघुत खंभे के लिए स्थानीय बिजली विभाग एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों का भी ध्यान आकर्षित कराते रहे हैं। इसके बावजूद भी आज पर्यन्त तक विभाग द्वारा बिजली आपूर्ति की समस्या का निराकरण नही कर पाया है।

बता दें की बरौद खुली खदान के कोयलें से निकलने वाली कोयले से देश रोशन होता है लेकिन आज वही के विस्थापित परिवार अंधेरे में रहने के लिए मजबूर हो गए है। वहां के रहवासियों द्वारा समस्त आवश्यक दस्तावेज शपथ पत्र एवं ग्राम पंचायत सहमति घरघोड़ा बिजली विद्युत विभाग को जमा कर दिया गया है। इन तमाम कवायद के बाद भी यहां के प्रभावित विस्थापित परिवारों का दर्द कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अब देखना होगा कि इन विस्थापित परिवारों की समस्या का निराकरण और बिजली आपूर्ति की समस्या का किस प्रकार से निराकरण होता है और कब बिजली व्यवस्था होती है।

RELATED ARTICLES

भीषण गर्मी और लगातार बिजली कटौती के विरोध में एनएसयूआई का सांकेतिक प्रदर्शन….बिजली विभाग को भेंट किया हाथ पंखा….रायगढ़ विद्युत उत्पादन में अव्वल ….जनता...

    रायगढ़ में बढ़ती बिजली कटौती के खिलाफ आज एनएसयूआई (NSUI) रायगढ़ के कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग के बाहर सांकेतिक प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिकारियों...

ऐतिहासिक शिव मंदिरों में सुविधाओं का अभाव….. पूजेरीपाली और पोरथ में शेड निर्माण की उठी मांग…. वित्त मंत्री ओपी चौधरी पर टिकी है सबकी...

      बरमकेला. इस ब्लॉक के सरिया अंचल में विकास कार्यों की रफ्तार तेज़ है, लेकिन दो महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलो में कुछ बुनियादी सुविधाओं की जरुरत...

वेदांता प्लांट हादसा: O&M कॉन्ट्रैक्ट के घेरे में जवाबदेही का बड़ा सवाल…एनजीएसएल के पास था प्रचालन और अनुरक्षण का जिम्मा…. ऐसे में तकनीकी चूक...

    सक्ती। सक्ती जिले के ग्राम सिंघीतराई स्थित वेदांता के पावर प्लांट में हुई दुर्घटना के बाद अनेक यक्ष प्रश्न लोगों के जे़हन में कौंध रहे...

उठाईगिरी, लूट चोरी का अंतरराज्यीय सरगना का मुखिया पुलिस गिरफ्त में …इस तरह रखते अपनी पैनी नजर घटना कारित कर हो जाते थे दूसरे...

    रायगढ़ पुलिस ने अंतरराज्यीय उठाईगिरी, लूट और चोरी करने वाले शातिर गैंग का भंडाफोड़ करते हुए मास्टरमाइंड आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments