Saturday, March 7, 2026
Homeआम मुद्देघर में अकेली रह रही महिला के साथ दबंगों ने दिखाई दबंगई...

घर में अकेली रह रही महिला के साथ दबंगों ने दिखाई दबंगई तो सीएसपी ने दिखाया कानून डंडा …. एक पुलिस की हिरासत में …अकेली महिला को मासूम बच्चों के सामने कर रहा था जलील …अब पुलिस भेजेगी सलाखों के पीछे ..

 

रायगढ़।

बीती रात रामपुर क्षेत्र में स्थित दीनदयाल अपार्टमेंट में घर घुसकर महिला के साथ कुछ बदमाशों के द्वारा बदसलूकी का मामला सामने आया।बदमाशों ने महिला के मासूम बच्चों के सामने ही झूमाझटकी करते हुए की बदसलूकी किया। चूंकि बताया जा रहा है कि पीड़िता का पति शहर से बाहर रहता है जिसका अकेलेपन का फायदा उठाकर शहर के एक ट्रांसपोर्टर ने जूटमिल क्षेत्र के दबंगों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। इस मामले में सीएसपी के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए एक को थाने में बैठाया है और कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

 

प्राप्त जानकारी के बीती रात शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित दीनदयाल दयाल अपार्टमेंट, बड़े रामपुर इलाके में शहर के एक नामी ट्रांसपोर्टर अनुज सिंह, जय सिंह (जूटमिल) और उसके साथी दो चार पहिया गाड़ी में पहुंचे और अपार्टमेंट में रहने वाली एक महिला को उसके दो छोटे मासूम बच्चों के सामने ही गाली गलौच कर धमकाने लगे, विरोध करने पर महिला के साथ धरा पकड़ी और बदसलूकी की गई, शोर मचाने पर सभी आरोपी मौके से भाग गए।

बाद में पीड़िता के पति जो अन्य राज्य में नौकरी कर रहे है की सलाह पर पीड़िता कोतवाली थाना पहुंची और वहां मौजूद पुलिस अधिकारी को अपने साथ हुई घटना की जानकारी लिखित में दी, तदोपरांत पीड़िता के पति द्वारा भी मोबाईल पर CSP मयंक मिश्रा को भी घटना की संक्षेप में जानकारी दी गई जिसके बाद CSP मिश्रा के निर्देश पर देर रात से ही सभी आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी गई थी इसी कड़ी में आज तड़के सुबह एक मुख्य आरोपी अनुज सिंह (ट्रांसपोर्टर) को पुलिस ने अपने गिरफ्त में ले लिया है और अन्य आरोपियों की खोजबीन की जा रही है वही सूत्रों से मिली जानकारी की मानें तो अब पुलिस वारदात की गंभीरता को भांपते हुए मामले में FIR दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

RELATED ARTICLES

जिले में गुंडागर्दी कतई बर्दाश्त नहीं — एसएसपी शशि मोहन सिंह के सख्त तेवर ….. हथियार लहराकर हमला करने वाली प्रवृत्ति के लोग हो...

  रायगढ़, 7 मार्च। जिले में बढ़ती गुंडागर्दी की प्रवृत्ति को लेकर पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने साफ...

फर्जी पुलिस बनकर वृद्धा से सोने की माला लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार …रायगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई कुछ ही घंटों में धराए आरोपी….स्कूटी...

    रायगढ़, 7 मार्च। चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में खुद को पुलिसकर्मी बताकर एक वृद्ध महिला से सोने की माला झपटने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने...

जैन मंदिर की दानपेटी तोड़कर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार …खरसिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, जमानत पर छूटे आरोपी ने साथी के साथ...

    रायगढ़, 7 मार्च। रायगढ़ जिले में खरसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कॉन्वेंट स्कूल के पास स्थित सामाजिक श्वेतांबर जैन मंदिर में दानपेटी का ताला तोड़कर...

छात्र ध्यान दें – पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए बैंक खाता त्रुटि सुधार के निर्देश…. 7 दिन में जानकारी करें अपडेट……समय पर सुधार नहीं...

    रायगढ़. पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कॉलेज स्तर) के तहत विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति राशि अब आधार सीडिंग वाले बैंक खातों में सीधे भुगतान की जा रही...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments