Tuesday, October 13, 2026
Homeखबर हटकेछत्तीसगढ़ के युवा हर क्षेत्र में दिखा रहे दम ....रायगढ़ शहर का ...

छत्तीसगढ़ के युवा हर क्षेत्र में दिखा रहे दम ….रायगढ़ शहर का  परमात्मा आस्ट्रेलिया के प्रतिष्ठित ऑलबरी क्रिकेट क्लब के लिए चयनित …इस खिलाड़ी के हैं भांजे …. और इनसे आशीर्वाद लेकर कहा ….पढ़ें पूरी खबर

 

रायगढ़।

शहर के परमात्मा पांडेय का चयन ऑस्ट्रेलिया स्थित प्रतिष्ठित ऑलबरी क्रिकेट क्लब में चयन हुआ है । जहाँ वे Wodonga 1st Grade प्रतियोगिता में शिरकत करेंगे। यह प्रतियोगिता ऑस्ट्रेलिया के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट्स में गिनी जाती है। यहां उन्हें न केवल अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिलेगा बल्कि Big Bash League के खिलाड़ियों के साथ अभ्यास करने का भी अवसर मिलेगा—जो किसी भी युवा क्रिकेटर के लिए बड़ी उपलब्धि है।

पिछले सीज़न Australia में मेलबर्न स्थित ईस्ट कीलोर क्रिकेट क्लब से खेलते हुए परमात्मा ने शानदार प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ का नाम ऊँचा किया था। उन्होंने बल्ले से क्लब के शीर्ष 3 बल्लेबाज़ों में जगह बनाई और गेंदबाज़ी में 3.23 की किफायती इकॉनॉमी रेट से रन रोकते हुए कई अहम विकेट झटके। उनकी निरंतरता और संतुलित खेल ने उन्हें Best All-Rounder चुना गया और कई मैचों में वे Man of the Match भी बने। उन्होंने यह साबित कर दिया था कि ऑस्ट्रेलियाई कठिन पिचों पर भी भारतीय युवा खिलाड़ी अपना लोहा मनवा सकते हैं।

उनके खेल की सराहना सिर्फ़ दर्शकों ने ही नहीं बल्कि विश्व क्रिकेट के दिग्गजों ने भी की। महान अंतरराष्ट्रीय तेज़ गेंदबाज़ जैफ थॉम्पसन ने उनके खेल को देखकर उनकी प्रतिभा की प्रशंसा की और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। यह पल परमात्मा के करियर का अविस्मरणीय अनुभव साबित हुआ।

ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों में प्रदर्शन करना आसान नहीं होता, लेकिन परमात्मा ने हर मैच में समर्पण,अनुशासन, फिटनेस और फोकस का बेहतरीन उदाहरण पेश किया।
उन्होंने यह साबित कर दिया कि छत्तीसगढ़ का युवा खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी दमखम दिखाने में सक्षम है।

प्रदेश भर के उभरते क्रिकेटर ,शहर के वरिष्ठ खिलाडी मुकेश शर्मा के भांजे और वरिष्ठ खिलाडी रामचंद्र शर्मा के शिष्य परमात्मा के चयन पर खेल प्रेमियों में उत्साह और गर्व की भावना है,और अभिभावक अपने बच्चों को खेल के प्रति और प्रोत्साहित कर रहे हैं। और सभी परमात्मा के उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं। इस अवसर पर परमात्मा ने ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले वरिष्ठ खिलाडी रामचंद्र शर्मा से आशीर्वाद लिया और बैट भेंट लेकर अच्छे प्रदर्शन का वादा किया।

RELATED ARTICLES

एयरटेल दे रहा है सभी पोस्टपेड प्लान्स पर मुफ़्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग….एयरटेल ने अनलिमिटेड डेटा…. फास्ट लेन टेक्नोलॉजी….सुरक्षा सुविधाओं और मनोरंजन के साथ नए पोस्टपेड...

        नई दिल्ली। भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक भारती एयरटेल (एयरटेल) ने आज नए पोस्टपेड प्लान लॉन्च करने की घोषणा की है,...

सेवांजली ने दिया गांधी – शास्त्री जयंती पर सेवा, सम्मान और हरियाली का संदेश …जन्मदिन की खुशियों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा…सर्वहारा व्यक्तियों का...

        रायगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर लीनस क्लब सेवांजली के द्वारा सेवा, सम्मान और...

पूरी में स्मिधा रवानी ने बिखेरा कथक की छटा राष्ट्रीय ब्रह्मा फेस्टिवल में हासिल किया प्रथम स्थान…रायगढ़ घराने की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को ओडिशा...

रायगढ़। राजा चक्रधर सिंह की सांस्कृतिक विरासत और रायगढ़ घराने के कथक की विशिष्ट पहचान को ओडिशा की धरा पर गौरवान्वित करते हुए रायगढ़...

रायगढ़ की रेल सुविधाओं को लेकर चेंबर ने उठाई प्रमुख मांगें ….इन सुधार मांगों और मुद्दों को लेकर चेंबर पदाधिकारियों ने किया मुलाकात और...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स, रायगढ़ इकाई ने रायगढ़ के बढ़ते औद्योगिक एवं व्यापारिक महत्व को देखते हुए रेलवे प्रशासन के समक्ष यात्री सुविधाओं...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments