Wednesday, October 14, 2026
Homeआम मुद्देसीरतुन्नबी कमेटी रायगढ़ की मानवीयता और दिखी गंगा जमुना वाली तहजीब ..........

सीरतुन्नबी कमेटी रायगढ़ की मानवीयता और दिखी गंगा जमुना वाली तहजीब ……. पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए बढ़ाया मदद का हाथ …….गुरुद्वारा पहुंचकर श्री गुरुसिंग सभा कमेटी के समक्ष सौंपा ….पढ़ें पूरी खबर

 

रायगढ़।

सीरतुन्नबी कमेटी रायगढ़ की अपील पर शहर के मुसलमान भाइयों से 311786/-तीन लाख ग्यारह हजार सात सौ छियासी रुपए पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए जमा किया गया।

पिछले माह भारी सैलाब की वजह से पंजाब में काफी ज्यादा जानोमाल का नुकसान हुआ है इस सैलाब की वजह से वहां खेती बाड़ी ,कारोबार, घर दुकानो को काफी नुकसान का सामना करना पड़ा है ऐसे मुसीबत के वक्त में रायगढ़ के मुसलमानो ने अपने पंजाब में रहने वाले भाइयों के दर्द और तकलीफ को समझा और  इस बारे सीरतुन्नबी कमेटी अध्यक्ष हाजी शेख मुबस्सिर हुसैन ने अपनी टीम के साथ बैठक बुलाया जिसमें तय किया गया कि रायगढ़ शहर में पंजाब सैलाब मुसीबतज़दा लोगों के लिए अपने कौम के लोगों से ज्यादा से ज्यादा रकम जमा की जाए और और कमेटी की इस पहल पर रायगढ़ के मुसलमानो दिल से साथ दिया।

रायगढ़ की सभी मस्जिदों से जुम्मा के नमाज के बाद इमामों के द्वारा मुसलमानो से फंड जमा करने के लिए गुजारिश की गई।

जमा की गई रकम जरूरतमंद लोगों तक सही से पहुंच सके इसलिए 311787,/-(तीन लाख ग्यारह हजार सात सौ छियासी रुपए )का बैंक डी डी बनवा कर रायगढ़ गुरुद्वारा में श्री गुरुसिंग सभा अध्यक्ष श्री महेंद्र सिंह राजपाल, सचिव हर्ष पाल बग्गा, उपाध्यक्ष सतपाल बग्गा , उपाध्यक्ष प्रितपाल सिंह मल्होत्रा, हरमीत सिंह घई संरक्षक को सौंपा।

इस मौके पर रायगढ़ मुस्लिम अवाम के तरफ से इस फंड को सौंपने हाजी शेख मुबस्सिर हुसैन सदर सीरतुन्नबी कमेटी , मोहम्मद आवेश सदर जामा मस्जिद, हाजी शेख अब्दुल्लाह सदर मस्जिद गरीब नवाज, वसीम खान सदर सुन्नी मक्का मस्जिद, मोहम्मद शमशीर, फारूक भाई,इम्तियाज हुसैन,मोहम्मद अयूब, हसन अली, फरीद साबरी, सैयद साबिर,इकबाल भाई और समाज के लोग मौजूद रहे

RELATED ARTICLES

एयरटेल दे रहा है सभी पोस्टपेड प्लान्स पर मुफ़्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग….एयरटेल ने अनलिमिटेड डेटा…. फास्ट लेन टेक्नोलॉजी….सुरक्षा सुविधाओं और मनोरंजन के साथ नए पोस्टपेड...

        नई दिल्ली। भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक भारती एयरटेल (एयरटेल) ने आज नए पोस्टपेड प्लान लॉन्च करने की घोषणा की है,...

सेवांजली ने दिया गांधी – शास्त्री जयंती पर सेवा, सम्मान और हरियाली का संदेश …जन्मदिन की खुशियों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा…सर्वहारा व्यक्तियों का...

        रायगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर लीनस क्लब सेवांजली के द्वारा सेवा, सम्मान और...

पूरी में स्मिधा रवानी ने बिखेरा कथक की छटा राष्ट्रीय ब्रह्मा फेस्टिवल में हासिल किया प्रथम स्थान…रायगढ़ घराने की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को ओडिशा...

रायगढ़। राजा चक्रधर सिंह की सांस्कृतिक विरासत और रायगढ़ घराने के कथक की विशिष्ट पहचान को ओडिशा की धरा पर गौरवान्वित करते हुए रायगढ़...

रायगढ़ की रेल सुविधाओं को लेकर चेंबर ने उठाई प्रमुख मांगें ….इन सुधार मांगों और मुद्दों को लेकर चेंबर पदाधिकारियों ने किया मुलाकात और...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स, रायगढ़ इकाई ने रायगढ़ के बढ़ते औद्योगिक एवं व्यापारिक महत्व को देखते हुए रेलवे प्रशासन के समक्ष यात्री सुविधाओं...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments