Saturday, November 28, 2026
Homeआम मुद्देअमित बघेल के विवादित बयान से भड़का अग्र समाज ... युवा नेता...

अमित बघेल के विवादित बयान से भड़का अग्र समाज … युवा नेता गोपाल बापोडिया गांधी प्रतिमा के सामने धरने पर बैठे… विवादित बोल के खिलाफ अमित बघेल की तत्काल गिरफ्तारी की मांग… बढ़ रहा है गोपाल के धरने को जनसमर्थन

 

रायगढ़। अग्र समाज के युवा नेता गोपाल बापोडिया शुक्रवार की सुबह गांधी प्रतिमा के सामने धरने पर बैठ गए। यह कदम उन्होंने अमित बघेल द्वारा दिए गए कथित आहतजनक बयान के विरोध में उठाया है। श्री बापोडिया ने कहा कि अमित बघेल के बयान ने समाज की भावनाओं को गहराई से ठेस पहुंचाई है।

गोपाल बापोडिया

समाज के लोगों ने पहले ही एसपी रायगढ़ को ज्ञापन सौंपकर अमित बघेल की गिरफ्तारी की मांग की थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई न होने से नाराज होकर वे धरने पर बैठ गए।

धरना शुरू होने के बाद से ही अग्र समाज के लोगों का समर्थन लगातार बढ़ रहा है। बड़ी संख्या में लोग धरना स्थल पर पहुंचकर गोपाल बापोडिया के साथ एकजुटता दिखा रहे हैं। गोपाल  कहना है कि जब तक अमित बघेल के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा। अग्र समाज ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र गिरफ्तारी नहीं हुई, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। गोपाल बापोडिया ने कहा की अमित बघेल के विवादित बयान समाज को आहत करने वाला रहा है। इसके विवादित बयान पर अग्र समाज द्वारा पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई की मांग की है लेकिन गोपाल बापोडिया ने कहा की अमित बघेल का बयान मुझे अंदर तक आहत किया है जब तक अमित बघेल की गिरफ्तारी नहीं होती मैं शांत बैठने वाला नहीं हूं समाज में सौहार्द्य बिगाड़ने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। धरने पर बैठने के बाद से लगातार उन्हे मिलता जन समर्थन उनके उत्साह को बढ़ा रहा है।

RELATED ARTICLES

नगर सरिया के शोलबंद तालाब में भव्य महारुद्राभिषेक संपन्न, 126 जोड़ों ने किया भगवान शिव का अभिषेक

वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा शोलबंद तालाब, आचार्यों एवं प्रधान पारा संकीर्तनीय मंडली के विशेष सहयोग से भक्तिमय हुआ वातावरण   सरिया। नगर पंचायत सरिया के शोलबंद...

“पीढ़ियां बदलती रहीं, पर नहीं टूटी 60 वर्षों की आस्था की डोर! नगर पंचायत सरिया के बड़े सवरा पारा में भक्ति, परंपरा और सामाजिक...

  नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष अरुण सराफ एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष स्वप्निल स्वर्णकार (रानू) सहित नगर के जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने की...

13 वर्षों की अटूट धार्मिक परंपरा का भव्य निर्वहन, प्रधानपारा सरिया में श्रीमद्भागवत पारायण एवं अखण्ड नाम संकीर्तन का भक्तिमय समापन

भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष स्वपनिल स्वर्णकार (रानू भैया) की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ धार्मिक आयोजन, विधि-विधान से पूजा-अर्चना के पश्चात...

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर सरिया में श्रद्धांजलि सभा, भाजपा कार्यकर्ताओं सहित गणमान्य नागरिकों ने दी भावभीनी...

सरिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ जी की पूज्य माताश्री श्रीमती सावित्री देवी जी के निधन पर आज सरिया...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments