Tuesday, October 13, 2026
Homeआम मुद्देरायगढ़ में उद्योगों की मनमानी पर कार्रवाई .... श्रमिकों की सुरक्षा से...

रायगढ़ में उद्योगों की मनमानी पर कार्रवाई …. श्रमिकों की सुरक्षा से खिलवाड़ पर आधा दर्जन से अधिक कंपनियों पर जुर्माना …औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग की कार्रवाई पर…… श्रम न्यायालय ने सात कंपनियों पर लाखों रुपये का लगाया अर्थदंड …

 

रायगढ़। जिले के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में संचालित कंपनियों द्वारा श्रमिकों की सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। विभाग ने कारखाना अधिनियम 1948 के तहत प्रावधानों का उल्लंघन पाए जाने पर आधे दर्जन से अधिक उद्योगों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर श्रम न्यायालय रायगढ़ में पेश किया था। न्यायालय द्वारा सुनवाई उपरांत दोषी पाए गए कारखाना प्रबंधनों पर लाखों रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, विभाग ने जिन कंपनियों पर कार्रवाई की है उनमें मेसर्स नवदुर्गा फ्यूल प्रा. लि. पर 3 लाख 90 हजार,

एनआर इस्पात एंड पावर प्रा. लि. पर 1 लाख 60 हजार, स्काई एलॉयज एंड पावर लिमिटेड पर 2 लाख 40 हजार, सिंघल स्टील एंड पावर प्रा. लि. पर 12 हजार, बी.एस. स्पंज प्रा. लि. पर 2 लाख 10 हजार, शारदा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड पर 50 हजार तथा जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड यूनिट-2 पर 50 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया है। बता दें की उद्योगों में लगातार हो रही दुर्घटनाओं में कई श्रमिकों को अक्सर दर्दनाक मौत का सामना करना पड़ता है।

बताया गया है कि इन सभी कंपनियों में कारखाना अधिनियम के तहत श्रमिकों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और कार्य परिस्थितियों के अनिवार्य मानकों की घोर अनदेखी की गई थी। रायगढ़ में औद्योगिक इकाइयों की भरमार के बीच दुर्घटनाओं की घटनाएं भी आम होती जा रही हैं। विभागीय जांच में पाया गया कि कई सुरक्षा मानकों की अनदेखी और उपकरण व्यवस्था संबंधी प्रावधानों का पालन नहीं किया जा रहा था।

औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी ऐसे मामलों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। विभाग का कहना है कि श्रमिकों की सुरक्षा के साथ किसी भी तरह का समझौता स्वीकार्य नहीं होगा।

RELATED ARTICLES

एयरटेल दे रहा है सभी पोस्टपेड प्लान्स पर मुफ़्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग….एयरटेल ने अनलिमिटेड डेटा…. फास्ट लेन टेक्नोलॉजी….सुरक्षा सुविधाओं और मनोरंजन के साथ नए पोस्टपेड...

        नई दिल्ली। भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक भारती एयरटेल (एयरटेल) ने आज नए पोस्टपेड प्लान लॉन्च करने की घोषणा की है,...

सेवांजली ने दिया गांधी – शास्त्री जयंती पर सेवा, सम्मान और हरियाली का संदेश …जन्मदिन की खुशियों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा…सर्वहारा व्यक्तियों का...

        रायगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर लीनस क्लब सेवांजली के द्वारा सेवा, सम्मान और...

पूरी में स्मिधा रवानी ने बिखेरा कथक की छटा राष्ट्रीय ब्रह्मा फेस्टिवल में हासिल किया प्रथम स्थान…रायगढ़ घराने की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को ओडिशा...

रायगढ़। राजा चक्रधर सिंह की सांस्कृतिक विरासत और रायगढ़ घराने के कथक की विशिष्ट पहचान को ओडिशा की धरा पर गौरवान्वित करते हुए रायगढ़...

रायगढ़ की रेल सुविधाओं को लेकर चेंबर ने उठाई प्रमुख मांगें ….इन सुधार मांगों और मुद्दों को लेकर चेंबर पदाधिकारियों ने किया मुलाकात और...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स, रायगढ़ इकाई ने रायगढ़ के बढ़ते औद्योगिक एवं व्यापारिक महत्व को देखते हुए रेलवे प्रशासन के समक्ष यात्री सुविधाओं...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments