Wednesday, April 22, 2026
Homeआम मुद्देयूनिटी मार्च में सियासी विस्फोट: फायरब्रांड नेता रजनीकांत ने थामा कमल... कांग्रेस...

यूनिटी मार्च में सियासी विस्फोट: फायरब्रांड नेता रजनीकांत ने थामा कमल… कांग्रेस को करारा झटका.. युवा जोश से गरमाया सियासी मैदान… यूनिटी मार्च बना भाजपा के लिए मास्टरस्ट्रोक…ओ.पी. चौधरी की कार्यशैली से प्रभावित रजनीकांत बोले — अब युवाओं की बारी बदलाव लाने की

 

रायगढ़:।
घरघोड़ा से तमनार तक बुधवार को निकले भाजपा के यूनिटी मार्च के दौरान बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया, जब कांग्रेस के फायरब्रांड युवा नेता रजनीकांत ने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर सबको चौंका दिया।
वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, सांसद राधेश्याम राठिया, जिला अध्यक्ष अरूणधर दीवान और वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में हुई यह घोषणा किसी सियासी धमाके से कम नहीं थी। माहौल नारों और तालियों से गूंज उठा, वहीं कांग्रेस खेमे में मायूसी पसर गई।
रजनीकांत ने कहा, अब युवाओं को नए भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभानी होगी।
उनके इस बयान ने क्षेत्र में नई राजनीतिक सरगर्मी पैदा कर दी है। स्थानीय विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा ने युवा नेतृत्व के जरिये कांग्रेस की एकता पर सीधा प्रहार किया है।
छात्र राजनीति से राष्ट्रीय पहचान तक
रजनीकांत की राजनीतिक यात्रा छात्रसंघ चुनाव से शुरू हुई, जब 2014 में उन्होंने सचिव पद पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। इसके बाद वे एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष, प्रदेश संयोजक और राष्ट्रीय संयोजक बने। संगठन में रहते हुए उन्होंने ओडिशा और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में युवाओं को सक्रिय किया।

उनकी स्पष्ट सोच, तेजतर्रार व्यक्तित्व और जनसंपर्क क्षमता ने उन्हें युवा वर्ग का पसंदीदा नेता बना दिया। अब भाजपा में शामिल होकर उन्होंने न केवल दल बदला है, बल्कि राजनीति की नई परिभाषा गढ़ दी है।

रजनीकांत इफेक्ट’ से युवाओं में जोश
यूनिटी मार्च के बाद से क्षेत्र में “रजनीकांत इफेक्ट” की चर्चा हर ओर है। सोशल मीडिया से लेकर कॉलेज परिसरों तक, युवाओं में भाजपा को लेकर उत्साह बढ़ा है। सूत्रों के मुताबिक, आने वाले दिनों में कई युवा नेता भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं।
रजनीकांत ने अपने निर्णय के पीछे वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी की कार्यशैली को प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा, ओ.पी. चौधरी जी ने युवाओं को मंच और अवसर देकर यह साबित किया है कि राजनीति बदलाव का माध्यम बन सकती है। अब मैं भाजपा के मंच से क्षेत्र के विकास में योगदान देना चाहता हूं।
राजनीतिक जानकारों के अनुसार, रजनीकांत का भाजपा में आना आने वाले चुनावों में सियासी समीकरणों को पूरी तरह बदल सकता है — और यूनिटी मार्च अब भाजपा के लिए “युवा विजय रथ” का प्रतीक बन गया है।

RELATED ARTICLES

भीषण गर्मी और लगातार बिजली कटौती के विरोध में एनएसयूआई का सांकेतिक प्रदर्शन….बिजली विभाग को भेंट किया हाथ पंखा….रायगढ़ विद्युत उत्पादन में अव्वल ….जनता...

    रायगढ़ में बढ़ती बिजली कटौती के खिलाफ आज एनएसयूआई (NSUI) रायगढ़ के कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग के बाहर सांकेतिक प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिकारियों...

ऐतिहासिक शिव मंदिरों में सुविधाओं का अभाव….. पूजेरीपाली और पोरथ में शेड निर्माण की उठी मांग…. वित्त मंत्री ओपी चौधरी पर टिकी है सबकी...

      बरमकेला. इस ब्लॉक के सरिया अंचल में विकास कार्यों की रफ्तार तेज़ है, लेकिन दो महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलो में कुछ बुनियादी सुविधाओं की जरुरत...

वेदांता प्लांट हादसा: O&M कॉन्ट्रैक्ट के घेरे में जवाबदेही का बड़ा सवाल…एनजीएसएल के पास था प्रचालन और अनुरक्षण का जिम्मा…. ऐसे में तकनीकी चूक...

    सक्ती। सक्ती जिले के ग्राम सिंघीतराई स्थित वेदांता के पावर प्लांट में हुई दुर्घटना के बाद अनेक यक्ष प्रश्न लोगों के जे़हन में कौंध रहे...

उठाईगिरी, लूट चोरी का अंतरराज्यीय सरगना का मुखिया पुलिस गिरफ्त में …इस तरह रखते अपनी पैनी नजर घटना कारित कर हो जाते थे दूसरे...

    रायगढ़ पुलिस ने अंतरराज्यीय उठाईगिरी, लूट और चोरी करने वाले शातिर गैंग का भंडाफोड़ करते हुए मास्टरमाइंड आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments