Saturday, August 29, 2026
Homeआम मुद्देचपले ग्रामीण बैंक के नए भवन का चेयरमैन ने किया लोकार्पण .......

चपले ग्रामीण बैंक के नए भवन का चेयरमैन ने किया लोकार्पण …. ग्राहकों के मद्देनजर वातानुकूलित सर्व सुविधायुक्त नए भवन में अब …

 

 

 

राबर्टसन / तारेंद्र डनसेना

छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक शाखा चपले आज से अब अपने नया पता पर शिफ्ट हो गया है । जो नेशनल हाईवे रोड़ चपले बाजार चौक में पारस होटल के बगल में वातानुकूलित सर्व सुविधायुक्त नए भवन पर संचालित हो रहा है । नया भवन का लोकार्पण के लिए मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक के चेयरमैन विनोद कुमार अरोरा पहुंचे थे । इनके द्वारा रीबन काट कर मां सरस्वती के सामने दिप प्रज्वलित कर नया भवन का लोकार्पण किया गया ।


बैंक के चेयरमैन अरोरा जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस बैंक का स्थापना 1975 में किया गया है । और आपके चपले में इस शाखा को 5 सितंबर 1984 को खोला गया था । जो समय के साथ साथ ग्राहकों को उचित सुविधाएं के अनुसार बैंक के भवन का परिवर्तन हो रहा था । आज इस नए भवन में वर्तमान समय के हिसाब से सुव्यवस्थित कर ग्राहकों को समर्पित किया गया है । अपने उद्बोधन में उन्होंने यह भी बताया कि हम उस ग्रामीण को लोन के माध्यम से हर समय सहयोग करने के लिए तैयार है जो स्वयं का व्यवसाय करना चाहते हैं । हमारा प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा किसानों को केसीसी लोन, महतारी वंदन के हितग्राहियों को लोन की सुविधा, पशुधन पर लोन, व्यापार के लिए वाहन लोन सहित अन्य लोन व बैंक से संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई । साथ ही साथ उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को शायबर फ्राड़ से जागरूक व किसी भी अनजान व्यक्ति को बैंक संबंधित अपना मोबाइल नंबर, ओटीपी नहीं देने व किसी भी अनजान लिंक को नहीं खोलने की उचित जानकारी दी गई ।


आज के कार्यक्रम में  बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रवीण कुमार केकती, वरिष्ठ प्रबंधक अनुराग सक्सेना, चपले शाखा प्रबंधक गुड्डू कुमार, कार्यालय शाखा प्रबंधक स्वदेश रंजन व शाखा चपले के कर्मचारियों के साथ ‌चपले के सरपंच सुलोचना कवंर, जनपद सदस्य सुनाई बाई, उपसरपंच, पंचगण गणमान्य नागरिक, पत्रकारगण व महिला समूह की महिलाएं उपस्थित थे । कार्यक्रम का आभार व्यक्त शाखा प्रबंधक गुड्डू कुमार के द्वारा किया गया ।

RELATED ARTICLES

30,000 टन सालाना उत्पादन क्षमता वाला संयंत्र 100% हरित ऊर्जा से संचालित होगा…वायर एवं केबल, पॉलिमर इंसुलेटर, थर्मल इंसुलेशन और ईवी क्षेत्र की बढ़ती...

  बेलगावी। आदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख धातु कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने कर्नाटक के बेलगावी में देश का पहला सुपरफाइन PPT ATH (Precipitated Aluminium...

मेगा हेल्थ कैंप एवं रक्तदान कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न, बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ… अतिथियों ने कहा इस तरह के...

    रायगढ़। पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के विलादत दिवस जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन, रायगढ़ एवं जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी कमेटी,...

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित होंगी छत्तीसगढ़ से जिले की शिक्षिका सुनीता यादव ….छत्तीसगढ़ से एक मात्र इसलिए हुआ चयन …

  सारंगढ़ बिलाईगढ़/ राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 के लिए सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले की शिक्षिका सुनीता यादव का छत्तीसगढ़ से एकमात्र चयन किया गया है। उन्हें शिक्षक...

देश की 22 प्रतिशत यादव आबादी का बंटवारा मंजूर नहीं- यादव महासभा….कलेक्टर से मुलाकात कर कॉलम एक करने की मांग… कहा अंग्रेजों ने साज़िश...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ यादव महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने  कलेक्टर से मुलाकात कर आगामी जाति जनगणना में यादव समाज की विभिन्न उपजातियों को अलग अलग दर्ज...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments