Saturday, August 29, 2026
Homeखबर हटकेअंचल के वरिष्ठ दंत चिकित्सक डॉ. दुलीचंद अग्रवाल का निधन ....83 वर्ष...

अंचल के वरिष्ठ दंत चिकित्सक डॉ. दुलीचंद अग्रवाल का निधन ….83 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस, रविवार सुबह 9:30 बजे निकलेगी अंतिम यात्रा

 

 

 

रायगढ़। अंचल के सुप्रसिद्ध दंत चिकित्सक, चिकित्सा जगत में विशिष्ट पहचान रखने वाले डॉ. दुलीचंद अग्रवाल का शनिवार को संध्या समय उनके निजी निवास में दुखद निधन हो गया। वे 83 वर्ष के थे। उनके निधन से चिकित्सा जगत, सामाजिक संगठनों एवं अग्रवाल समाज में शोक की लहर व्याप्त है।

डॉ. दुलीचंद अग्रवाल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं भूतपूर्व विधायक स्व. रामकुमार अग्रवाल के पुत्र थे। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। वे स्व. अमीचंद राहगीर के छोटे भाई स्व. इंजीनियर बाबूलाल अग्रवाल, डॉ. रमेश अग्रवाल (मुंबई), जयप्रकाश अग्रवाल, स्व. कैलाश अग्रवाल, डॉ. राजू अग्रवाल एवं स्व. अजय अग्रवाल के बड़े भाई थे। वहीं सुनील अग्रवाल (कुक्कू), अनिल अग्रवाल (चीकू) एवं निखिल अग्रवाल के वे पिताश्री थे।

डॉ. दुलीचंद अग्रवाल रायगढ़ अग्रवाल समाज के प्रथम चिकित्सक थे। उन्होंने शासकीय डेंटल कॉलेज, इंदौर के प्रथम बैच से अध्ययन किया और टॉपर रहे। चिकित्सा क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए वे मध्यप्रदेश डेंटल एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ डेंटल एसोसिएशन के प्रथम अध्यक्ष रहे। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ डेंटल एसोसिएशन, रायपुर के संरक्षक के रूप में मार्गदर्शन दे रहे थे। सरल स्वभाव, समर्पण और सेवा भावना के कारण वे चिकित्सकों एवं मरीजों के बीच अत्यंत लोकप्रिय थे।

उनकी अंतिम यात्रा रविवार 21 दिसंबर 2025 को सुबह 9:30 बजे उनके निजी निवास सीताराम कॉलोनी, चैतन्य नगर के सामने, गंगा नर्सिंग होम के पास (ढीमरापुर रोड) से निकाली जाएगी। कयाघाट मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

उनके निधन पर अनेक सामाजिक, राजनीतिक एवं चिकित्सकीय संगठनों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।

RELATED ARTICLES

30,000 टन सालाना उत्पादन क्षमता वाला संयंत्र 100% हरित ऊर्जा से संचालित होगा…वायर एवं केबल, पॉलिमर इंसुलेटर, थर्मल इंसुलेशन और ईवी क्षेत्र की बढ़ती...

  बेलगावी। आदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख धातु कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने कर्नाटक के बेलगावी में देश का पहला सुपरफाइन PPT ATH (Precipitated Aluminium...

मेगा हेल्थ कैंप एवं रक्तदान कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न, बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ… अतिथियों ने कहा इस तरह के...

    रायगढ़। पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के विलादत दिवस जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन, रायगढ़ एवं जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी कमेटी,...

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित होंगी छत्तीसगढ़ से जिले की शिक्षिका सुनीता यादव ….छत्तीसगढ़ से एक मात्र इसलिए हुआ चयन …

  सारंगढ़ बिलाईगढ़/ राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 के लिए सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले की शिक्षिका सुनीता यादव का छत्तीसगढ़ से एकमात्र चयन किया गया है। उन्हें शिक्षक...

देश की 22 प्रतिशत यादव आबादी का बंटवारा मंजूर नहीं- यादव महासभा….कलेक्टर से मुलाकात कर कॉलम एक करने की मांग… कहा अंग्रेजों ने साज़िश...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ यादव महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने  कलेक्टर से मुलाकात कर आगामी जाति जनगणना में यादव समाज की विभिन्न उपजातियों को अलग अलग दर्ज...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments