Wednesday, April 22, 2026
Homeआम मुद्देपेसा क़ानून एवं वन अधिकार क़ानून 2006 पर एक दिवसीय प्रशिक्षण ....वाड्रफनगर...

पेसा क़ानून एवं वन अधिकार क़ानून 2006 पर एक दिवसीय प्रशिक्षण ….वाड्रफनगर में सरपंच संघ की अध्यक्षता में वन अधिकार कानून व पेसा कानून पर प्रशिक्षण संपन्न..

 

 

वाड्रफनगर (बलरामपुर):
वाड्रफनगर विकासखंड के जनपद पंचायत प्रशिक्षण भवन में सरपंच संघ की अध्यक्षता में वन अधिकार कानून 2006 एवं पेसा कानून पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण का आयोजन भूमि बंधु सामाजिक अध्ययन, प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान, जेल रोड बाबूपारा, अंबिकापुर (जिला सरगुजा, छत्तीसगढ़) द्वारा किया गया।


भूमि बंधु संस्थान द्वारा बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर विकासखंड में वन अधिकार कानून को लेकर निरंतर सामाजिक जागरूकता का कार्य किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान संस्थान की ओर से तैयार की गई “वन अधिकार कानून – सरल पुस्तक” का विमोचन किया गया। पुस्तक का विमोचन सरपंच संघ के अध्यक्ष श्री राज नारायण पोस्टे के कर-कमलों से संपन्न हुआ।
इस अवसर पर संस्थान की सचिव श्रीमती सविता रथ , प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर  राजबली मरकाम, पेसा कानून पर प्रशिक्षक एवं पर्यावरणविद्  राजेश त्रिपाठी, पद्मनाभ, सहित विकासखंड के सम्मानित सरपंचों ने सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम में वाड्रफनगर ब्लॉक के लगभग 40 सरपंच, ग्राम सभा अध्यक्ष एवं वन अधिकार समिति के अध्यक्ष उपस्थित रहे। प्रशिक्षण सत्र में पेसा कानून एवं वन अधिकार कानून की विभिन्न धाराओं, ग्राम सभा के अधिकारों, सामुदायिक व व्यक्तिगत वन अधिकारों तथा उनके क्रियान्वयन की प्रक्रिया को विस्तारपूर्वक समझाया गया।
प्रशिक्षण में यह भी बताया गया कि इस सरल पुस्तक के माध्यम से ग्राम स्तर पर कानूनी जागरूकता बढ़ेगी और ग्राम सभाएं अपने संवैधानिक अधिकारों को प्रभावी ढंग से लागू करेंगे

RELATED ARTICLES

भीषण गर्मी और लगातार बिजली कटौती के विरोध में एनएसयूआई का सांकेतिक प्रदर्शन….बिजली विभाग को भेंट किया हाथ पंखा….रायगढ़ विद्युत उत्पादन में अव्वल ….जनता...

    रायगढ़ में बढ़ती बिजली कटौती के खिलाफ आज एनएसयूआई (NSUI) रायगढ़ के कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग के बाहर सांकेतिक प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिकारियों...

ऐतिहासिक शिव मंदिरों में सुविधाओं का अभाव….. पूजेरीपाली और पोरथ में शेड निर्माण की उठी मांग…. वित्त मंत्री ओपी चौधरी पर टिकी है सबकी...

      बरमकेला. इस ब्लॉक के सरिया अंचल में विकास कार्यों की रफ्तार तेज़ है, लेकिन दो महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलो में कुछ बुनियादी सुविधाओं की जरुरत...

वेदांता प्लांट हादसा: O&M कॉन्ट्रैक्ट के घेरे में जवाबदेही का बड़ा सवाल…एनजीएसएल के पास था प्रचालन और अनुरक्षण का जिम्मा…. ऐसे में तकनीकी चूक...

    सक्ती। सक्ती जिले के ग्राम सिंघीतराई स्थित वेदांता के पावर प्लांट में हुई दुर्घटना के बाद अनेक यक्ष प्रश्न लोगों के जे़हन में कौंध रहे...

उठाईगिरी, लूट चोरी का अंतरराज्यीय सरगना का मुखिया पुलिस गिरफ्त में …इस तरह रखते अपनी पैनी नजर घटना कारित कर हो जाते थे दूसरे...

    रायगढ़ पुलिस ने अंतरराज्यीय उठाईगिरी, लूट और चोरी करने वाले शातिर गैंग का भंडाफोड़ करते हुए मास्टरमाइंड आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments