Saturday, June 13, 2026
Homeआम मुद्देपरम पूज्य श्री घोर अघोर पीर भिक्षुक रामजी का महानिर्वाण दिवस 25...

परम पूज्य श्री घोर अघोर पीर भिक्षुक रामजी का महानिर्वाण दिवस 25 दिसंबर को श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाया जाएगा ….पुलिस लाइन स्थित श्री भिक्षुक राम दरबार में सुबह आरती–पूजन से लेकर भंडारे तक होंगे विविध धार्मिक आयोजन

 

 

रायगढ़। परम पूज्य श्री घोर अघोर पीर भिक्षुक रामजी का महानिर्वाण दिवस आगामी 25 दिसंबर 2025 को पूरे श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर पुलिस लाइन स्थित श्री भिक्षुक राम दरबार में विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं और पूजन भंडारे का प्रसाद ग्रहण करते है।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 8 बजे आरती एवं विधिवत पूजन से होगी। इसके पश्चात उपस्थित भक्तों के लिए प्रसाद वितरण किया जाएगा। वहीं दोपहर 12:30 बजे से शाम 4 बजे तक परम पूज्य बाबा के भक्तों द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन किया गया है। जिसमें सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद ग्रहण की व्यवस्था रहेगी।


श्री घोर अघोर पीर भिक्षुक राम दरबार समिति, पुलिस लाइन के व्यवस्थापकों से प्राप्त जानकारी के अनुसार महानिर्वाण दिवस को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर परम पूज्य बाबा को श्रद्धा सुमन अर्पित करने एवं आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

 

RELATED ARTICLES

उज्जवला में सब्सिडी की कटौती गरीब महिलाओं को धुएं से मुक्ति और सस्ती रसोई गैस उपलब्ध कराने की योजना के नाम पर गरीब परिवारों...

      रायगढ़ ।  उज्ज्वला योजना के तहत सब्सिडी वाले गैस सिलेंडरों की संख्या में कटौती को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ने केंद्र सरकार पर...

भ्रष्टाचार ऐसा कि “आटे में नमक मिलाया गया कि नमक में आटा मिलाया गया’ …..करोड़ो रुपए फूंक दिए तालाबों,टारें और जलाशयों के जीर्णोद्धार में…....

    रायगढ़ विधानसभा में सिंचाई विभाग और ठेकेदारों की मिलीभगत से तालाबों के जीर्णोद्धार में हुआ करोड़ों का घोटाला ? मांग है कि जांच बरसात से...

अपनी आत्मकथा के साथ “असमंजस बाबू” रायगढ़ के रंगमंच पर होंगे हाज़िर …. एकल नाटक के लगातार दो मंचन देख सकेंगे नाट्यप्रेमी…..इप्टा के आयोजन...

    हिंदी पट्टी के बेहद चर्चित नाटककार वरिष्ठ रंगकर्मी अख़्तर अली द्वारा 2002 में लिखे गये नाटक "असमंजस बाबू की आत्मकथा" का मंचन 9 जून...

उस्मान के प्रयास से घरघोड़ा बस स्टैंड में भी वाटर फ्रीजर की सौगात …. भीषण गर्मी में राहगीरों को बड़ी राहत 

    घरघोड़ा। भीषण गर्मी के बीच आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घरघोड़ा मुख्य बस स्टैंड में वाटर फ्रीज़र शीतल पेयजल की व्यवस्था...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments