Saturday, June 13, 2026
Homeआम मुद्देपर्यावरण बचाव की पुकार ... प्रदूषण से रायगढ़ को बचाने सड़कों पर...

पर्यावरण बचाव की पुकार … प्रदूषण से रायगढ़ को बचाने सड़कों पर उतरेगा युवा कांग्रेस….भयानक पर्यावरण संकट से जूझ रहा रायगढ़….सांस लेना तक हुआ मुश्किल…

 

 

रायगढ़।
रायगढ़ आज गंभीर पर्यावरण संकट के दौर से गुजर रहा है। शहर की हवा, पानी और मिट्टी खतरनाक स्तर तक प्रदूषित हो चुकी है। कारखानों से निकलने वाला धुआं, राख और रासायनिक कण वातावरण में घुलकर आम नागरिकों के स्वास्थ्य पर सीधा हमला कर रहे हैं। हालात ऐसे हो गए हैं कि सांस लेना भी लोगों के लिए मुश्किल होता जा रहा है। पेड़-पौधों की अंधाधुंध कटाई और औद्योगिक प्रदूषण ने पूरे क्षेत्र को बीमारियों की गिरफ्त में ला दिया है, जिससे शायद ही कोई घर अछूता हो।

‘अब नहीं जागे तो समझो फिर कभी नहीं’ रक्त से पत्र लिखकर होगा जनजागरण

इस बढ़ते प्रदूषण के खिलाफ रायगढ़ को जगाने के लिए युवा कांग्रेस ने निर्णायक कदम उठाने का ऐलान किया है। जनजागरण के तहत युवा कांग्रेस कार्यकर्ता एवं नागरिक महामहिम राष्ट्रपति, माननीय चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया तथा शासन-प्रशासन को अपने रक्त से पत्र लिखकर पर्यावरणीय संकट की गंभीरता से अवगत कराएंगे। यह प्रतीकात्मक लेकिन बेहद संवेदनशील कदम प्रशासन को झकझोरने और समस्या के स्थायी समाधान की मांग को मजबूती देगा।

यह कार्यक्रम 05 जनवरी 2026 सोमवार को दोपहर 11:30 बजे से गांधी प्रतिमा के पास, रायगढ़ में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन युवा कांग्रेस जिला रायगढ़ शहर द्वारा किया जा रहा है। जिसके संयोजक आशीष जायसवाल (अध्यक्ष) हैं।
युवा कांग्रेस ने नागरिकों से आह्वान किया है कि वे इस लड़ाई में आगे आएं, क्योंकि यह सिर्फ आंदोलन नहीं, बल्कि रायगढ़ के भविष्य और जीवन की रक्षा की लड़ाई है।

RELATED ARTICLES

उज्जवला में सब्सिडी की कटौती गरीब महिलाओं को धुएं से मुक्ति और सस्ती रसोई गैस उपलब्ध कराने की योजना के नाम पर गरीब परिवारों...

      रायगढ़ ।  उज्ज्वला योजना के तहत सब्सिडी वाले गैस सिलेंडरों की संख्या में कटौती को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ने केंद्र सरकार पर...

भ्रष्टाचार ऐसा कि “आटे में नमक मिलाया गया कि नमक में आटा मिलाया गया’ …..करोड़ो रुपए फूंक दिए तालाबों,टारें और जलाशयों के जीर्णोद्धार में…....

    रायगढ़ विधानसभा में सिंचाई विभाग और ठेकेदारों की मिलीभगत से तालाबों के जीर्णोद्धार में हुआ करोड़ों का घोटाला ? मांग है कि जांच बरसात से...

अपनी आत्मकथा के साथ “असमंजस बाबू” रायगढ़ के रंगमंच पर होंगे हाज़िर …. एकल नाटक के लगातार दो मंचन देख सकेंगे नाट्यप्रेमी…..इप्टा के आयोजन...

    हिंदी पट्टी के बेहद चर्चित नाटककार वरिष्ठ रंगकर्मी अख़्तर अली द्वारा 2002 में लिखे गये नाटक "असमंजस बाबू की आत्मकथा" का मंचन 9 जून...

उस्मान के प्रयास से घरघोड़ा बस स्टैंड में भी वाटर फ्रीजर की सौगात …. भीषण गर्मी में राहगीरों को बड़ी राहत 

    घरघोड़ा। भीषण गर्मी के बीच आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घरघोड़ा मुख्य बस स्टैंड में वाटर फ्रीज़र शीतल पेयजल की व्यवस्था...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments