Friday, August 28, 2026
Homeआम मुद्देदुपहिया वाहन चलते समय हेलमेट ही जीवन रक्षा का सबसे मजबूत कवच....सड़क...

दुपहिया वाहन चलते समय हेलमेट ही जीवन रक्षा का सबसे मजबूत कवच….सड़क पर बढ़ती मौतों को रोकने रायगढ़ पुलिस ने छेड़ा विशेष जागरूकता अभियान… शहर में इस तरह चलाया जागरूकता अभियान 

 

 

रायगढ़, 3 जनवरी।
जिले में दोपहिया वाहन दुर्घटनाओं में लगातार हो रही जानलेवा घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत रायगढ़ पुलिस ने जीवन रक्षक हेलमेट के उपयोग को लेकर जन-जागरूकता अभियान की शुरुआत की। इस अभियान का उद्देश्य केवल नियम पालन नहीं, बल्कि हर बाइक सवार को सुरक्षित घर लौटाने की सोच को मजबूत करना है।

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन में तथा सीएसपी मयंक मिश्रा एवं यातायात डीएसपी उत्तम प्रताप सिंह के नेतृत्व में हेलमेट जागरूकता रैली निकाली गई। रैली यातायात थाना से प्रारंभ होकर ढिमरापुर, सत्तीगुड़ी चौक, घड़ी चौक, सुभाष चौक, कलेक्ट्रेट, चक्रधरनगर चौक और छातामुड़ा चौक होते हुए पुनः यातायात थाना में संपन्न हुई।

मुख्य चौक-चौराहों से गुजरती रैली ने नागरिकों का ध्यान आकर्षित करते हुए हेलमेट, नियंत्रित गति और नशामुक्त ड्राइविंग का संदेश दिया।
हेलमेट के साथ वाहन—डीलरों को भी जिम्मेदारी
इस अभियान में जिले के सभी दोपहिया वाहन शोरूम डीलर्स की भी सहभागिता रही। पुलिस द्वारा उन्हें निर्देशित किया गया कि वे प्रत्येक नए वाहन क्रेता को वाहन के साथ हेलमेट लेने के लिए अनिवार्य रूप से प्रेरित करें। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क दुर्घटनाओं में सिर पर चोट से होने वाली मौतों को हेलमेट पहनकर काफी हद तक रोका जा सकता है।
पुलिस विभाग ने नागरिकों से अपील की कि ट्रैफिक नियमों का पालन केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपने और परिवार के सुरक्षित भविष्य के लिए करें।

RELATED ARTICLES

30,000 टन सालाना उत्पादन क्षमता वाला संयंत्र 100% हरित ऊर्जा से संचालित होगा…वायर एवं केबल, पॉलिमर इंसुलेटर, थर्मल इंसुलेशन और ईवी क्षेत्र की बढ़ती...

  बेलगावी। आदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख धातु कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने कर्नाटक के बेलगावी में देश का पहला सुपरफाइन PPT ATH (Precipitated Aluminium...

मेगा हेल्थ कैंप एवं रक्तदान कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न, बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ… अतिथियों ने कहा इस तरह के...

    रायगढ़। पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के विलादत दिवस जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन, रायगढ़ एवं जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी कमेटी,...

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित होंगी छत्तीसगढ़ से जिले की शिक्षिका सुनीता यादव ….छत्तीसगढ़ से एक मात्र इसलिए हुआ चयन …

  सारंगढ़ बिलाईगढ़/ राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 के लिए सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले की शिक्षिका सुनीता यादव का छत्तीसगढ़ से एकमात्र चयन किया गया है। उन्हें शिक्षक...

देश की 22 प्रतिशत यादव आबादी का बंटवारा मंजूर नहीं- यादव महासभा….कलेक्टर से मुलाकात कर कॉलम एक करने की मांग… कहा अंग्रेजों ने साज़िश...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ यादव महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने  कलेक्टर से मुलाकात कर आगामी जाति जनगणना में यादव समाज की विभिन्न उपजातियों को अलग अलग दर्ज...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments