Saturday, August 29, 2026
Homeआम मुद्देमनरेगा में प्रस्तावित बदलाव गरीब-मजदूरों के संवैधानिक अधिकार पर सीधा हमला ...रायगढ़...

मनरेगा में प्रस्तावित बदलाव गरीब-मजदूरों के संवैधानिक अधिकार पर सीधा हमला …रायगढ़ कांग्रेस भवन में सुबोध हरितवाल, जिला अध्यक्ष नेगी और शाखा ने किया प्रेस कांफ्रेंस….लगाया ये आरोप कहा भाजपा भगवान राम के नाम पर फिर एक बार झूठ बोल रही है

 

 

रायगढ़।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा देशभर में चलाए जा रहे “मनरेगा बचाव संग्राम” के तहत जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ने केंद्र की मोदी सरकार पर मनरेगा को कमजोर करने की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है।

रायगढ़ कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में पीसीसी के महामंत्री सुबोध हरितवाल ने कहा कि मनरेगा में मोदी सरकार द्वारा प्रस्तावित बदलाव गरीबों, मजदूरों और ग्रामीण भारत के काम करने के संवैधानिक अधिकार पर सीधा हमला है। यह केवल एक योजना में बदलाव नहीं, बल्कि काम के अधिकार को छीनने की सुनियोजित साजिश है।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ग्राम पंचायतों की शक्तियों को छीनकर ठेकेदारों के हाथों में सौंपने की तैयारी कर रही है, जिससे मनरेगा की मूल भावना — स्थानीय स्वशासन, पारदर्शिता और मजदूरों की भागीदारी — को पूरी तरह समाप्त किया जा रहा है।

यह बदलाव मनरेगा को मजदूरों की योजना से ठेकेदारों की कमाई की योजना में बदलने की कोशिश है। प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि मनरेगा शुरू होने के बाद देश के करोड़ों मजदूरों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया। भाजपा भगवान राम के नाम पर फिर एक बार झूठ बोल रही है विबी जी राम जी में जो बता रहे हैं उसमें कहीं भी भगवान राम नहीं हैं।

केंद्र सरकार के इस योजना का पूरा नाम विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन ग्रामीण है। जिससे भगवान राम का कोई लेना-देना नहीं है। लेकिन भाजपा को सिर्फ भगवान राम का नाम का उपयोग करना है यही भाजपा के डबल इंजन सरकार की मानसिकता है ।

जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ग्रामीण के अध्यक्ष नगेंद्र नेगी ने चेतावनी दी कि यदि केंद्र सरकार ने मनरेगा को कमजोर करने की नीति तुरंत वापस नहीं ली, तो कांग्रेस पार्टी सड़क से संसद तक निर्णायक संघर्ष करेगी। मनरेगा बचाव संग्राम केवल एक आंदोलन नहीं, बल्कि गरीबों के हक और संविधान की रक्षा की लड़ाई है।

 

मनरेगा से ग्रामीण मजदूरों को गांव में ही रोजगार मिला, पलायन पर रोक लगी,भूख और बेरोजगारी से जूझ रहे परिवारों को सम्मान के साथ जीने का अधिकार मिला। आज वही योजना मोदी सरकार की मजदूर विरोधी और कॉर्पोरेटपरस्त नीतियों की भेंट चढ़ाई जा रही है।

 

कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष नगेंद्र नेगी, शहर अध्यक्ष शाखा यादव, पूर्व शहर अध्यक्ष अनिल शुक्ला, जिला कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री दीपक मंडल, वरिष्ठ प्रवक्ता हरे राम तिवारी, वरिष्ठ नेता यतीश गांधी, प्रदीप मिश्रा, युवा कांग्रेस के राकेश पांडे, शहर अध्यक्ष आशीष जायसवाल, पूर्व एल्डरमैन वसीम खान, ग्रामीण अध्यक्ष उस्मान बेग , पार्षद आरिफ हुसैन, युवा नेता तरुण अग्रवाल, अनुराग गुप्ता, आशीष चौबे, पूर्व पार्षद विनोद महेश, सत्यप्रकाश शर्मा, संतोष बोहिदार, मिर्जा बेग, हर्ष भट्ट, दीपक इज़रदार सहित अन्य कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे। प्रेस वार्ता के दौरान शहर अध्यक्ष शाखा यादव ने स्पष्ट कहा कि काम करने का अधिकार संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकार है, जिसे किसी भी सूरत में छीनने नहीं दिया जाएगा।

मनरेगा योजना में बदलाव, काम के दिनों में कमी और अब प्रस्तावित संरचनात्मक बदलाव यह साबित करते हैं कि मोदी सरकार गरीब और मजदूर विरोधी मानसिकता से काम कर रही है।

RELATED ARTICLES

30,000 टन सालाना उत्पादन क्षमता वाला संयंत्र 100% हरित ऊर्जा से संचालित होगा…वायर एवं केबल, पॉलिमर इंसुलेटर, थर्मल इंसुलेशन और ईवी क्षेत्र की बढ़ती...

  बेलगावी। आदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख धातु कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने कर्नाटक के बेलगावी में देश का पहला सुपरफाइन PPT ATH (Precipitated Aluminium...

मेगा हेल्थ कैंप एवं रक्तदान कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न, बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ… अतिथियों ने कहा इस तरह के...

    रायगढ़। पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के विलादत दिवस जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन, रायगढ़ एवं जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी कमेटी,...

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित होंगी छत्तीसगढ़ से जिले की शिक्षिका सुनीता यादव ….छत्तीसगढ़ से एक मात्र इसलिए हुआ चयन …

  सारंगढ़ बिलाईगढ़/ राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 के लिए सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले की शिक्षिका सुनीता यादव का छत्तीसगढ़ से एकमात्र चयन किया गया है। उन्हें शिक्षक...

देश की 22 प्रतिशत यादव आबादी का बंटवारा मंजूर नहीं- यादव महासभा….कलेक्टर से मुलाकात कर कॉलम एक करने की मांग… कहा अंग्रेजों ने साज़िश...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ यादव महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने  कलेक्टर से मुलाकात कर आगामी जाति जनगणना में यादव समाज की विभिन्न उपजातियों को अलग अलग दर्ज...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments