Friday, April 24, 2026
Homeआम मुद्देखुली कई राज....पटवारियों के सब्र का बांध टूटा, प्रशासन के खिलाफ खुलकर...

खुली कई राज….पटवारियों के सब्र का बांध टूटा, प्रशासन के खिलाफ खुलकर बोले….?…धान खरीदी से लेकर किसानों की भूमि का रकबा घटाने का दबाव ?.. Vip के सर्किट और रेस्ट हाउस के खर्चों के लिए प्रशासनिक दबाव ?…पढ़ें क्या पटवारियों का दर्द

 

 

रायगढ़।
राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़, तहसील रायगढ़ के बैनर तले पटवारियों ने अपनी वर्षों से लंबित समस्याओं को लेकर जिला प्रशासन के समक्ष कड़ा रुख अपनाया है। संघ द्वारा कलेक्टर को सौंपे गए ज्ञापन में स्पष्ट शब्दों में कहा गया है कि शासन के आदेशों के विपरीत पटवारियों पर अनावश्यक दबाव डाला जा रहा है, जिससे कार्य की पारदर्शिता और निष्पक्षता दोनों प्रभावित हो रही हैं।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि धान खरीदी के दौरान भौतिक सत्यापन के नाम पर पटवारियों को किसानों से राशि वसूली के लिए बाध्य किया जा रहा है, जो न केवल नियम विरुद्ध है बल्कि उनकी छवि को भी धूमिल कर रहा है। वहीं रिंग रोड एवं अन्य परियोजनाओं में भूमि अर्जन के दौरान बिना वैधानिक प्रक्रिया पूरी किए दबावपूर्वक कार्य कराया जा रहा है।

इसके अलावा वेतन विसंगति, समयमान वेतनमान से वंचित पटवारी, सड़क दुर्घटना में मृतक पटवारी परिवारों को अब तक सहायता राशि न मिलना जैसे गंभीर मुद्दे वर्षों से लंबित हैं।

पटवारी संघ ने यह भी आरोप लगाया कि प्रोटोकॉल ड्यूटी के दौरान निजी संसाधनों का उपयोग करने को मजबूर किया जाता है। अवकाश घोषित होने के बावजूद लाभ नहीं दिया जाता और निलंबित पटवारियों के मामलों में अनावश्यक विलंब किया जा रहा है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि समस्याओं का शीघ्र निराकरण नहीं हुआ तो पटवारी संघ आंदोलनात्मक कदम उठाने को बाध्य होगा और जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

RELATED ARTICLES

वेदांता पावर प्लांट हादसा …प्रदेश युवा कांग्रेस ने बनाई जांच कमेटी….पीड़ितों से मिलकर करेगी सच्चाई उजागर

  रायगढ़। सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए भीषण ब्लास्ट ने पूरे प्रदेश ही नहीं, बल्कि देशभर में सनसनी फैला दी है।...

गांव चलो बस्ती चलो अभियान के तहत जनसंपर्क दी गई योजनाओं की जानकारी …..इन स्थानों पर  जनप्रतिनिधियों ने घर-घर पहुंचकर महिलाओं और नागरिकों को...

  रायगढ़। गांव चलो बस्ती चलो अभियान के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 06 दीनदयाल कॉलोनी, आशीर्वाद पुरम में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के...

ऑपरेशन आघात का जबरदस्त प्रहार : ताबड़तोड़ कार्रवाई से नशे के सौदागरों में हड़कंप SSP शशि मोहन सिंह की सख्ती से तस्करी नेटवर्क चरमराया...

    रायगढ़। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस की लगातार और सटीक कार्रवाई ने अवैध गांजा तस्करी के...

भीषण गर्मी और लगातार बिजली कटौती के विरोध में एनएसयूआई का सांकेतिक प्रदर्शन….बिजली विभाग को भेंट किया हाथ पंखा….रायगढ़ विद्युत उत्पादन में अव्वल ….जनता...

    रायगढ़ में बढ़ती बिजली कटौती के खिलाफ आज एनएसयूआई (NSUI) रायगढ़ के कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग के बाहर सांकेतिक प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिकारियों...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments