Tuesday, October 13, 2026
Homeआम मुद्दे9.91 करोड़ रु के अपेक्स बैंक गबन पर शासन का सख्त एक्शन...

9.91 करोड़ रु के अपेक्स बैंक गबन पर शासन का सख्त एक्शन बरमकेला मामला हाई-प्रोफाइल जाँच में ….887 किसानों के केसीसी खातों से फर्जीवाड़ा तत्कालीन शाखा प्रबंधक समेत 8 पर एफआईआर …. गठित विशेष जाँच दल करेगा 3 माह में रिपोर्ट, वसूली और सजा पर फोकस…..कई चेहरे होंगे उजागर

 

 

सारंगढ़–बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ शासन ने अपेक्स बैंक की बरमकेला शाखा में सामने आए करीब 9.91 करोड़ रु के गबन मामले को गंभीरता से लेते हुए कड़ा रुख अपनाया है। शासन के निर्देश पर इस बहुचर्चित आर्थिक अपराध में 8 अधिकारी, कर्मचारी एवं आउटसोर्सिंग स्टाफ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
प्राथमिक जाँच में सामने आया है कि आरोपियों ने 887 किसानों के केसीसी खातों में हेरफेर कर योजनाबद्ध तरीके से 9,91,20,877.69 रु की राशि का गबन किया। इस पूरे प्रकरण में तत्कालीन शाखा प्रबंधक डी. आर. वाघमारे को मुख्य आरोपी बनाया गया है। थाना बरमकेला में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
भ्रष्टाचार पर निर्णायक प्रहार करते हुए पंजीयक सहकारी संस्थाएं द्वारा 20 नवंबर 2025 को एक उच्च स्तरीय विशेष जाँच दल का गठन किया गया है। इस दल में मंजू महेन्द्र पांडे (उप आयुक्त सहकारिता, जांजगीर-चांपा), व्यासनारायण साहू (सहायक आयुक्त सहकारिता, रायगढ़) तथा मेसर्स पीयूष पी. जैन एंड एसोसिएट्स, चार्टर्ड अकाउंटेंट फर्म, भिलाई को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

विशेष जाँच दल को तीन माह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि गबन की गई राशि की वसूली सुनिश्चित की जा सके और दोषियों को कठोर दंड दिलाया जा सके। शासन ने स्पष्ट किया है कि किसानों के हितों से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

RELATED ARTICLES

एयरटेल दे रहा है सभी पोस्टपेड प्लान्स पर मुफ़्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग….एयरटेल ने अनलिमिटेड डेटा…. फास्ट लेन टेक्नोलॉजी….सुरक्षा सुविधाओं और मनोरंजन के साथ नए पोस्टपेड...

        नई दिल्ली। भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक भारती एयरटेल (एयरटेल) ने आज नए पोस्टपेड प्लान लॉन्च करने की घोषणा की है,...

सेवांजली ने दिया गांधी – शास्त्री जयंती पर सेवा, सम्मान और हरियाली का संदेश …जन्मदिन की खुशियों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा…सर्वहारा व्यक्तियों का...

        रायगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर लीनस क्लब सेवांजली के द्वारा सेवा, सम्मान और...

पूरी में स्मिधा रवानी ने बिखेरा कथक की छटा राष्ट्रीय ब्रह्मा फेस्टिवल में हासिल किया प्रथम स्थान…रायगढ़ घराने की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को ओडिशा...

रायगढ़। राजा चक्रधर सिंह की सांस्कृतिक विरासत और रायगढ़ घराने के कथक की विशिष्ट पहचान को ओडिशा की धरा पर गौरवान्वित करते हुए रायगढ़...

रायगढ़ की रेल सुविधाओं को लेकर चेंबर ने उठाई प्रमुख मांगें ….इन सुधार मांगों और मुद्दों को लेकर चेंबर पदाधिकारियों ने किया मुलाकात और...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स, रायगढ़ इकाई ने रायगढ़ के बढ़ते औद्योगिक एवं व्यापारिक महत्व को देखते हुए रेलवे प्रशासन के समक्ष यात्री सुविधाओं...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments