Saturday, June 13, 2026
Homeआम मुद्देकलमा बैराज के नीचे अवैध रेत बांध पर उड़ीसा का विरोध..... महानदी...

कलमा बैराज के नीचे अवैध रेत बांध पर उड़ीसा का विरोध….. महानदी बचाओ आंदोलन ने छत्तीसगढ़ सरकार से की हटाने की मांग

 

रायगढ़ |

रायगढ़ जिले के ग्राम कलमा स्थित कलमा बैराज एक बार फिर अंतरराज्यीय जल विवाद के कारण चर्चा में है। उड़ीसा से पहुंचे महानदी बचाओ आंदोलन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने कलमा बैराज के नीचे अवैध रूप से बनाए गए बालू बांध के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। आंदोलनकारियों का आरोप है कि महानदी के उस प्राकृतिक प्रवाह को, जो उड़ीसा की ओर जाता है, रेत के जरिए रोक दिया गया है। इससे नदी का जल प्रवाह प्रभावित हो रहा है और उड़ीसा के हिस्से में पानी की कमी पैदा हो रही है।

आंदोलनकारियों ने कहा कि महानदी एक साझा प्राकृतिक संसाधन है, लेकिन छत्तीसगढ़ में पानी को कृत्रिम रूप से रोककर उसका दोहन किया जा रहा है। आरोप है कि इस पानी का उपयोग आम जनता के बजाय पूंजीपतियों और औद्योगिक घरानों को लाभ पहुंचाने के लिए किया जा रहा है। कलमा बैराज के नीचे पानी रोकने की प्रक्रिया को उन्होंने अवैध बताते हुए इसे तत्काल बंद करने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान रायगढ़ के जन चेतना मंच के संयोजक और सामाजिक कार्यकर्ता राजेश त्रिपाठी भी आंदोलनकारियों के समर्थन में सामने आए। उन्होंने कहा कि वर्तमान नीतियों में जल, जंगल और जमीन के साथ-साथ पानी का भी अंधाधुंध दोहन किया जा रहा है। सरकार उद्योगपतियों के हित में काम कर रही है, जबकि आम जनता और पर्यावरण की अनदेखी हो रही है।

त्रिपाठी ने महानदी बचाओ आंदोलन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करने की बात कही। आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि अवैध रेत बांध नहीं हटाया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। फिलहाल, कलमा बैराज को लेकर उड़ीसा और छत्तीसगढ़ के बीच जल विवाद एक बार फिर गहराता नजर आ रहा है।

RELATED ARTICLES

उज्जवला में सब्सिडी की कटौती गरीब महिलाओं को धुएं से मुक्ति और सस्ती रसोई गैस उपलब्ध कराने की योजना के नाम पर गरीब परिवारों...

      रायगढ़ ।  उज्ज्वला योजना के तहत सब्सिडी वाले गैस सिलेंडरों की संख्या में कटौती को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ने केंद्र सरकार पर...

भ्रष्टाचार ऐसा कि “आटे में नमक मिलाया गया कि नमक में आटा मिलाया गया’ …..करोड़ो रुपए फूंक दिए तालाबों,टारें और जलाशयों के जीर्णोद्धार में…....

    रायगढ़ विधानसभा में सिंचाई विभाग और ठेकेदारों की मिलीभगत से तालाबों के जीर्णोद्धार में हुआ करोड़ों का घोटाला ? मांग है कि जांच बरसात से...

अपनी आत्मकथा के साथ “असमंजस बाबू” रायगढ़ के रंगमंच पर होंगे हाज़िर …. एकल नाटक के लगातार दो मंचन देख सकेंगे नाट्यप्रेमी…..इप्टा के आयोजन...

    हिंदी पट्टी के बेहद चर्चित नाटककार वरिष्ठ रंगकर्मी अख़्तर अली द्वारा 2002 में लिखे गये नाटक "असमंजस बाबू की आत्मकथा" का मंचन 9 जून...

उस्मान के प्रयास से घरघोड़ा बस स्टैंड में भी वाटर फ्रीजर की सौगात …. भीषण गर्मी में राहगीरों को बड़ी राहत 

    घरघोड़ा। भीषण गर्मी के बीच आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घरघोड़ा मुख्य बस स्टैंड में वाटर फ्रीज़र शीतल पेयजल की व्यवस्था...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments