Saturday, June 13, 2026
Homeखबर हटकेLIC रायगढ़ ब्रांच में इतिहास रचते दीपक कछवाहा, हर मोर्चे पर नंबर-1....1000...

LIC रायगढ़ ब्रांच में इतिहास रचते दीपक कछवाहा, हर मोर्चे पर नंबर-1….1000 पॉलिसी लक्ष्य पूर्ण कर SBA विकास अधिकारी ने पूरे वित्तीय वर्ष जनवरी 2026 और 31 जनवरी को भी हासिल किया शीर्ष स्थान

 

रायगढ़। भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) रायगढ़ ब्रांच के SBA विकास अधिकारी दीपक कछवाहा ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। लक्ष्य 1000 पॉलिसी पूर्ण करते हुए उन्होंने न सिर्फ आज के दिन बल्कि पूरे वित्तीय वर्ष में भी नंबर-1 का स्थान हासिल किया है। इसके साथ ही माह जनवरी 2026 और दिनांक 31 जनवरी को भी वे शीर्ष स्थान पर रहे।

अपनी इस उपलब्धि का श्रेय देते हुए दीपक कछवाहा ने कहा कि यह सफलता उनकी टीम की अद्भुत मेहनत, मजबूत संकल्प शक्ति और आपसी विश्वास का परिणाम है। उन्होंने टीम के सभी सदस्यों, सहयोगियों और पॉलिसीधारकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी के आय में निरंतर वृद्धि और परिवार के रूप में हमेशा नंबर-1 बने रहने की कामना की।

उन्होंने कहा कि LIC एक ऐसी विश्वसनीय संस्था है जहां लोगों का पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है और भविष्य की सुरक्षा की भी गारंटी मिलती है, इसी कारण आज भी जनता का सबसे अधिक भरोसा LIC पर बना हुआ है।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर रायगढ़ ब्रांच के ब्रांच मैनेजर के सी. खूंटे एवं सहायक प्रबंधक श्री केशरवानी, अजय यादव आदि ने टीम लीडर दीपक कछवाहा को बधाई देते हुए आशा जताई कि वे आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नए लक्ष्य हासिल करेंगे।

RELATED ARTICLES

उज्जवला में सब्सिडी की कटौती गरीब महिलाओं को धुएं से मुक्ति और सस्ती रसोई गैस उपलब्ध कराने की योजना के नाम पर गरीब परिवारों...

      रायगढ़ ।  उज्ज्वला योजना के तहत सब्सिडी वाले गैस सिलेंडरों की संख्या में कटौती को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ने केंद्र सरकार पर...

भ्रष्टाचार ऐसा कि “आटे में नमक मिलाया गया कि नमक में आटा मिलाया गया’ …..करोड़ो रुपए फूंक दिए तालाबों,टारें और जलाशयों के जीर्णोद्धार में…....

    रायगढ़ विधानसभा में सिंचाई विभाग और ठेकेदारों की मिलीभगत से तालाबों के जीर्णोद्धार में हुआ करोड़ों का घोटाला ? मांग है कि जांच बरसात से...

अपनी आत्मकथा के साथ “असमंजस बाबू” रायगढ़ के रंगमंच पर होंगे हाज़िर …. एकल नाटक के लगातार दो मंचन देख सकेंगे नाट्यप्रेमी…..इप्टा के आयोजन...

    हिंदी पट्टी के बेहद चर्चित नाटककार वरिष्ठ रंगकर्मी अख़्तर अली द्वारा 2002 में लिखे गये नाटक "असमंजस बाबू की आत्मकथा" का मंचन 9 जून...

उस्मान के प्रयास से घरघोड़ा बस स्टैंड में भी वाटर फ्रीजर की सौगात …. भीषण गर्मी में राहगीरों को बड़ी राहत 

    घरघोड़ा। भीषण गर्मी के बीच आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घरघोड़ा मुख्य बस स्टैंड में वाटर फ्रीज़र शीतल पेयजल की व्यवस्था...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments