Thursday, June 11, 2026
Homeखबर हटकेयुवा मोर्चा ने मनाया मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिन.... इन बच्चों के...

युवा मोर्चा ने मनाया मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिन…. इन बच्चों के बीच में प्रशांत सिंह के नेतृत्व में केक काट कर एवं फल वितरण कर मनाया गया मुख्यमंत्री का जन्मदिन

 

 

रायगढ़।छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के जन्मदिन के उपलक्ष में युवा मोर्चा रायगढ़ के द्वारा पहाड़ मंदिर के पास स्थित मुखबदिक विद्यालय के बच्चों के साथ केक काटकर एवं फल,बिस्किट वितरण कर आदरणीय मुख्यमंत्री जी का जन्मदिन मनाया गया।

प्रशांत सिंह ने बताया की विष्णुदेव साय (जन्म 21 फरवरी 1964) छत्तीसगढ़ के चौथे और पहले आदिवासी मुख्यमंत्री (13 दिसंबर 2023 से) हैं। जशपुर जिले के बागिया गाँव के एक किसान परिवार में जन्मे, साय ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1989 में पंच के रूप में की थी। वे भाजपा के वरिष्ठ आदिवासी नेता हैं और 4 बार सांसद तथा केंद्रीय मंत्री भी रहे हैं और दो बार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे है जो अपनी सौम्य छवि के लिए प्रसिद्ध हैं।

कार्यक्रम में मंडल भाजपा अध्यक्ष शैलेश माली,  रतिंदर राय , पार्षदगण राजेंद्र ठाकुर,संदीप क्षत्रिय,नरेश पटेल,त्रिनिशा चौहान महामंत्री सूरज मिरी,युवा मोर्चा से रामजाने भारद्वाज,सुजीत लहरें के साथ मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे ।
सभी कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ मुख्यमंत्री जी दीर्घायु हों के नारे लगाए ।

RELATED ARTICLES

उज्जवला में सब्सिडी की कटौती गरीब महिलाओं को धुएं से मुक्ति और सस्ती रसोई गैस उपलब्ध कराने की योजना के नाम पर गरीब परिवारों...

      रायगढ़ ।  उज्ज्वला योजना के तहत सब्सिडी वाले गैस सिलेंडरों की संख्या में कटौती को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ने केंद्र सरकार पर...

भ्रष्टाचार ऐसा कि “आटे में नमक मिलाया गया कि नमक में आटा मिलाया गया’ …..करोड़ो रुपए फूंक दिए तालाबों,टारें और जलाशयों के जीर्णोद्धार में…....

    रायगढ़ विधानसभा में सिंचाई विभाग और ठेकेदारों की मिलीभगत से तालाबों के जीर्णोद्धार में हुआ करोड़ों का घोटाला ? मांग है कि जांच बरसात से...

अपनी आत्मकथा के साथ “असमंजस बाबू” रायगढ़ के रंगमंच पर होंगे हाज़िर …. एकल नाटक के लगातार दो मंचन देख सकेंगे नाट्यप्रेमी…..इप्टा के आयोजन...

    हिंदी पट्टी के बेहद चर्चित नाटककार वरिष्ठ रंगकर्मी अख़्तर अली द्वारा 2002 में लिखे गये नाटक "असमंजस बाबू की आत्मकथा" का मंचन 9 जून...

उस्मान के प्रयास से घरघोड़ा बस स्टैंड में भी वाटर फ्रीजर की सौगात …. भीषण गर्मी में राहगीरों को बड़ी राहत 

    घरघोड़ा। भीषण गर्मी के बीच आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घरघोड़ा मुख्य बस स्टैंड में वाटर फ्रीज़र शीतल पेयजल की व्यवस्था...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments