Saturday, June 13, 2026
Homeआम मुद्दे15 साल का इंतज़ार अब आर-पार की लड़ाई..... एनटीपीसी लारा के खिलाफ...

15 साल का इंतज़ार अब आर-पार की लड़ाई….. एनटीपीसी लारा के खिलाफ 24 फरवरी को धरना छपोरा स्थित एनटीपीसी गेट के सामने शांति पूर्ण तरीके से कुंभकर्णीय निद्रा से जगाने तीन घंटे का प्रदर्शन….भुविस्थापितों का फूटा गुस्सा रोजगार नहीं तो बेरोजगारी भत्ता दो वरना जमीन लौटाओ … लारा संघर्ष समिति का अल्टीमेटम

 

 

रायगढ़। NTPC की लारा परियोजना के खिलाफ एक बार फिर भुविस्थापितों और प्रभावित परिवारों का आक्रोश खुलकर सामने आ गया है। लारा संघर्ष समिति ने 24 फरवरी 2026 को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक छपोरा स्थित एनटीपीसी गेट के सामने पुराने धरना स्थल पर जोरदार प्रदर्शन का ऐलान किया है। समिति ने भुविस्थापितों, प्रभावितों और पीड़ित जनों से बड़ी संख्या में पहुंचकर समर्थन देने की अपील की है।

प्रभावितों का आरोप है कि लगभग 15 वर्ष पूर्व जिला प्रशासन ने छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास नीति के तहत स्थानीय किसानों की जमीन अधिग्रहित कर एनटीपीसी लारा परियोजना को सौंप दी थी। वर्ष 2011 में बड़े पैमाने पर भूमि हस्तांतरण हुआ, लेकिन आज तक न तो विस्थापित परिवारों को नियमित रोजगार मिला और न ही पुनर्वास नीति का समुचित पालन किया गया। प्रभावितों के अनुसार जिन वादों के आधार पर जमीन ली गई वे अब तक कागजों में ही दबे हैं।

NTPC Lara प्रभावितों के प्रदर्शन की बीते वर्ष की फाइल फोटो

लारा संघर्ष समिति ने यह भी गंभीर आरोप लगाया है कि रोजगार न देने के साथ-साथ लगभग 15 वर्षों से लंबित बेरोजगारी भत्ता भी प्रभावितों को नहीं दिया गया। 19 जनवरी 2026 को जिले के कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर योग्यतानुसार स्थायी रोजगार, लंबित बेरोजगारी भत्ते का भुगतान और भूमि अधिग्रहण व पुनर्वास से जुड़ी अनियमितताओं की उच्च स्तरीय जांच की मांग की गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

प्रभावितों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि लैंड बैंक योजना और पुनर्वास नीति को प्रभावी ढंग से लागू नहीं किया गया तो भू-विस्थापितों की जमीन वापसी की प्रक्रिया तय की जाए। उनका कहना है कि जब उद्योग को जमीन मिल सकती है तो किसानों को उनका हक क्यों नहीं?

24 फरवरी का यह धरना केवल प्रदर्शन नहीं बल्कि 15 वर्षों से चले आ रहे संघर्ष का निर्णायक पड़ाव बताया जा रहा है। प्रभावितों का कहना है कि अब वे आश्वासन नहीं, अधिकार चाहते हैं रोजगार, भत्ता या फिर जमीन की
वापसी अन्यथा वे अपने हक के लिए आंदोलन को और तेज करने से पीछे नहीं हटेंगे।

RELATED ARTICLES

उज्जवला में सब्सिडी की कटौती गरीब महिलाओं को धुएं से मुक्ति और सस्ती रसोई गैस उपलब्ध कराने की योजना के नाम पर गरीब परिवारों...

      रायगढ़ ।  उज्ज्वला योजना के तहत सब्सिडी वाले गैस सिलेंडरों की संख्या में कटौती को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ने केंद्र सरकार पर...

भ्रष्टाचार ऐसा कि “आटे में नमक मिलाया गया कि नमक में आटा मिलाया गया’ …..करोड़ो रुपए फूंक दिए तालाबों,टारें और जलाशयों के जीर्णोद्धार में…....

    रायगढ़ विधानसभा में सिंचाई विभाग और ठेकेदारों की मिलीभगत से तालाबों के जीर्णोद्धार में हुआ करोड़ों का घोटाला ? मांग है कि जांच बरसात से...

अपनी आत्मकथा के साथ “असमंजस बाबू” रायगढ़ के रंगमंच पर होंगे हाज़िर …. एकल नाटक के लगातार दो मंचन देख सकेंगे नाट्यप्रेमी…..इप्टा के आयोजन...

    हिंदी पट्टी के बेहद चर्चित नाटककार वरिष्ठ रंगकर्मी अख़्तर अली द्वारा 2002 में लिखे गये नाटक "असमंजस बाबू की आत्मकथा" का मंचन 9 जून...

उस्मान के प्रयास से घरघोड़ा बस स्टैंड में भी वाटर फ्रीजर की सौगात …. भीषण गर्मी में राहगीरों को बड़ी राहत 

    घरघोड़ा। भीषण गर्मी के बीच आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घरघोड़ा मुख्य बस स्टैंड में वाटर फ्रीज़र शीतल पेयजल की व्यवस्था...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments