Sunday, August 30, 2026
Homeआम मुद्देनावापारा टेण्डा में दोहरी चोरी का 24 घंटे में खुलासा, तीन गिरफ्तार...

नावापारा टेण्डा में दोहरी चोरी का 24 घंटे में खुलासा, तीन गिरफ्तार …. पुलिस की त्वरित कार्रवाई से 45 हजार से अधिक की संपत्ति शत-प्रतिशत बरामद

 

रायगढ़। रायगढ़ पुलिस ने ग्राम नावापारा टेण्डा में मकान और राशन दुकान में हुई दोहरी चोरी की वारदात का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों मामलों में चोरी गई लगभग 45,100 रुपये की संपत्ति की शत-प्रतिशत बरामदगी कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में घरघोड़ा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों तक पहुंच बनाई। जानकारी के अनुसार, 21-22 फरवरी 2026 की रात ग्राम नावापारा टेण्डा निवासी मनीष महंत के मकान से सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए गए थे। वहीं संजय महाराज राशन दुकान का पिछला दरवाजा तोड़कर साबुन, तेल, क्रीम, पेस्ट, हेयर ऑयल, शैम्पू, फेसवॉश, सीएफएल बल्ब, टिफिन बॉक्स सहित लगभग 15 हजार रुपये का सामान पार कर दिया गया था। दोनों मामलों में थाना घरघोड़ा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।


थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर ओमप्रकाश अगरिया उर्फ चकदे (25 वर्ष) और एक विधि से संघर्षरत बालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात स्वीकार की। आरोपी ओमप्रकाश ने चोरी की गई चांदी की पायल को बसीर कॉलोनी स्थित आर.जी. ज्वेलर्स के संचालक गौतम मंडल को बेचने की बात कबूली, जिसके बाद पुलिस ने ज्वेलर्स को भी गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक नग सोने का फुली, दो नग चांदी का बिछिया, एक जोड़ी चांदी की पायल, चोरी की बिक्री से प्राप्त नकद राशि तथा राशन दुकान से चोरी किया गया पूरा सामान बरामद कर लिया। प्रकरण में संबंधित धाराओं के साथ धारा 3(5) बीएनएस भी जोड़ी गई है। सभी आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।


एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट संदेश दिया है कि संपत्ति संबंधी अपराधों एवं चोरी के माल की खरीदी-बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि रायगढ़ पुलिस अपराध नियंत्रण और त्वरित कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है।
इस पूरी कार्रवाई में एडिशनल एसपी अनिल सोनी एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में घरघोड़ा थाना पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

RELATED ARTICLES

30,000 टन सालाना उत्पादन क्षमता वाला संयंत्र 100% हरित ऊर्जा से संचालित होगा…वायर एवं केबल, पॉलिमर इंसुलेटर, थर्मल इंसुलेशन और ईवी क्षेत्र की बढ़ती...

  बेलगावी। आदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख धातु कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने कर्नाटक के बेलगावी में देश का पहला सुपरफाइन PPT ATH (Precipitated Aluminium...

मेगा हेल्थ कैंप एवं रक्तदान कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न, बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ… अतिथियों ने कहा इस तरह के...

    रायगढ़। पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के विलादत दिवस जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन, रायगढ़ एवं जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी कमेटी,...

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित होंगी छत्तीसगढ़ से जिले की शिक्षिका सुनीता यादव ….छत्तीसगढ़ से एक मात्र इसलिए हुआ चयन …

  सारंगढ़ बिलाईगढ़/ राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 के लिए सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले की शिक्षिका सुनीता यादव का छत्तीसगढ़ से एकमात्र चयन किया गया है। उन्हें शिक्षक...

देश की 22 प्रतिशत यादव आबादी का बंटवारा मंजूर नहीं- यादव महासभा….कलेक्टर से मुलाकात कर कॉलम एक करने की मांग… कहा अंग्रेजों ने साज़िश...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ यादव महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने  कलेक्टर से मुलाकात कर आगामी जाति जनगणना में यादव समाज की विभिन्न उपजातियों को अलग अलग दर्ज...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments