Wednesday, October 14, 2026
Homeआम मुद्देबिजली बिल संकट और डी.एड अभ्यर्थियों की अनदेखी पर कांग्रेस का प्रहार,...बजट...

बिजली बिल संकट और डी.एड अभ्यर्थियों की अनदेखी पर कांग्रेस का प्रहार,…बजट को बताया ‘जनविरोधी’ और शब्दों का खेल …गंभीर मुद्दों पर संवेदनहीन बनी …तो फिर सड़क से लेकर संसद तक होगी …

 

रायगढ़।

जिले के नव निर्वाचित कांग्रेस जिला प्रवक्ता तारेंद्र डनसेना ने भाजपा सरकार के बजट पर तीखा और प्रभावशाली हमला बोलते हुए इसे “जनता की समस्याओं से कटा हुआ और सिर्फ शब्दों का खेल” करार दिया है। उन्होंने कहा कि एक ओर प्रदेश की जनता बढ़ते बिजली बिलों से त्रस्त है, तो दूसरी ओर डी.एड प्रशिक्षित युवा अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं, लेकिन सरकार इन दोनों गंभीर मुद्दों पर संवेदनहीन बनी हुई है।

तारेंद्र डनसेना ने आरोप लगाया कि घरेलू उपभोक्ताओं, किसानों और छोटे व्यापारियों पर बढ़ते बिजली बिलों का सीधा असर पड़ रहा है। मध्यमवर्गीय परिवारों का मासिक बजट बिगड़ चुका है, फिर भी सरकार ने राहत देने के बजाय आंकड़ों की बाजीगरी से विकास का भ्रम फैलाने की कोशिश की है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब राजस्व बढ़ने के दावे किए जा रहे हैं, तो जनता को सस्ती बिजली क्यों नहीं मिल पा रही?

वहीं डी.एड अभ्यर्थियों के धरने को लेकर उन्होंने कहा कि यह सरकार की शिक्षा और युवाओं के भविष्य के प्रति उदासीनता का प्रमाण है। वर्षों से नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे प्रशिक्षित युवा सड़कों पर बैठने को मजबूर हैं, लेकिन सरकार संवाद तक करने को तैयार नहीं है। “क्या यही युवा सशक्तिकरण है?” यह प्रश्न उठाते हुए उन्होंने कहा कि सरकार को तत्काल रिक्त पदों की जानकारी सार्वजनिक कर पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए।

अंत में तारेंद्र डनसेना ने चेतावनी दी कि यदि बिजली बिल संकट और डी.एड अभ्यर्थियों की मांगों पर शीघ्र ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो कांग्रेस पार्टी जनता और युवाओं के साथ सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई केवल राजनीति की नहीं, बल्कि प्रदेश के भविष्य की है।

RELATED ARTICLES

एयरटेल दे रहा है सभी पोस्टपेड प्लान्स पर मुफ़्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग….एयरटेल ने अनलिमिटेड डेटा…. फास्ट लेन टेक्नोलॉजी….सुरक्षा सुविधाओं और मनोरंजन के साथ नए पोस्टपेड...

        नई दिल्ली। भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक भारती एयरटेल (एयरटेल) ने आज नए पोस्टपेड प्लान लॉन्च करने की घोषणा की है,...

सेवांजली ने दिया गांधी – शास्त्री जयंती पर सेवा, सम्मान और हरियाली का संदेश …जन्मदिन की खुशियों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा…सर्वहारा व्यक्तियों का...

        रायगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर लीनस क्लब सेवांजली के द्वारा सेवा, सम्मान और...

पूरी में स्मिधा रवानी ने बिखेरा कथक की छटा राष्ट्रीय ब्रह्मा फेस्टिवल में हासिल किया प्रथम स्थान…रायगढ़ घराने की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को ओडिशा...

रायगढ़। राजा चक्रधर सिंह की सांस्कृतिक विरासत और रायगढ़ घराने के कथक की विशिष्ट पहचान को ओडिशा की धरा पर गौरवान्वित करते हुए रायगढ़...

रायगढ़ की रेल सुविधाओं को लेकर चेंबर ने उठाई प्रमुख मांगें ….इन सुधार मांगों और मुद्दों को लेकर चेंबर पदाधिकारियों ने किया मुलाकात और...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स, रायगढ़ इकाई ने रायगढ़ के बढ़ते औद्योगिक एवं व्यापारिक महत्व को देखते हुए रेलवे प्रशासन के समक्ष यात्री सुविधाओं...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments