Friday, August 28, 2026
Homeआम मुद्देड्रोन की नजर कंट्रोल रूम का कमांड होली पर हाईटेक पहरे में...

ड्रोन की नजर कंट्रोल रूम का कमांड होली पर हाईटेक पहरे में रायगढ़…… हुड़दंगियों के लिए जीरो टॉलरेंस….. 48 घंटे अलर्ट मोड पर 400 पुलिस जवान….. 5 ड्रोन और 27 पेट्रोलिंग यूनिट्स की लाइव मॉनिटरिंग…… 16 चेकिंग पॉइंट…. इतना ही नहीं सादी वर्दी में महिला-पुरुष जवान भी तैनात….इधर सोशल मीडिया पर भी पुलिस की पैनी नजर

 

रायगढ़, 3 मार्च।

होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए रायगढ़ पुलिस ने इस बार हाईटेक सुरक्षा कवच तैयार किया है। पूरे जिले में अगले 48 घंटे पुलिस अलर्ट मोड पर रहेगी। ड्रोन कैमरों, सीसीटीवी नेटवर्क और विशेष व्हाट्सएप मैकेनिज्म के जरिए शहर के चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में रिस्पांस टाइम को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए एक नया त्वरित समन्वय तंत्र विकसित किया गया है। शहर के सभी थाना प्रभारी, पेट्रोलिंग यूनिट्स और वरिष्ठ अधिकारी एक विशेष व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े हैं, जिसमें ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी की लाइव लोकेशन साझा की जा रही है। आपात स्थिति में निकटतम पेट्रोलिंग टीम तत्काल मौके पर पहुंचेगी।

रागगढ़ जिले में पिछले 24 घंटे से होली ड्यूटी में पुलिस जवान तैनात है, कल होलिका दहन शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न हुआ है । एसएसपी  शशि मोहन सिंह ने पुलिस ने रेस्पॉन्स टाइम तेज करने नया मैकेनिज्म तैयार कराया है, उनके निर्देशन पर व्हाटसग्रुप ग्रुप तैयार किया गया है।

जिसमें शहर के सभी पुलिस अधिकारी/पेट्रोलिंग जवान जुड़े हैं, इस ग्रुप में थानाक्षेत्र में अगले 48 घंटों के लिए सक्रिय ड्रोन कैमरे और शहर के सीसीटीवी कैमरों को पुलिस पेट्रोलिंग अपने लाइव लोकेशन के साथ शेयर करेगी जिससे आपात स्थिति में उस स्थान के आसपास सभी पेट्रोलिंग वहां पहुंचेगी । सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर शहर में कई प्रमुख स्थानों पर चेक पाइंट बनाये गये हैं, जिन पर लगातार जांच होगी ।

होली की चौक-चौबंध व्यवस्था को लेकर एसएसपी रायगढ़ श्री शशि मोहन सिंह, ने आज सुबह 11:00 बजे पुलिस कार्यालय से जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों की वर्चुअल बैठक लेकर होली ड्यूटी की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि त्योहार के दौरान पुलिस का रिस्पांस टाइम सबसे महत्वपूर्ण रहेगा और किसी भी सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

बैठक में देहात थाना क्षेत्रों के विस्तृत दायरे को ध्यान में रखते हुए कम्युनिकेशन सिस्टम को और मजबूत करने के निर्देश दिए गए। पेट्रोलिंग क्षेत्रों का विभाजन कर समीपस्थ थानों की टीमों को निरंतर संपर्क में रहने को कहा गया, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित समन्वय स्थापित हो सके।

शहर की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी एवं सीएसपी मयंक मिश्रा को सौंपी गई है। सीएसपी मयंक मिश्रा ने जानकारी दी कि अगले 48 घंटे लगातार पेट्रोलिंग, चेकिंग पॉइंट्स पर सघन जांच और बाइकर्स गैंग के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। कोतवाली, चक्रधरनगर, जूटमिल एवं कोतरारोड़ क्षेत्रों में बनाए गए 16 चेकिंग पॉइंट्स पर यातायात टीम द्वारा ब्रीथ एनालाइजर के माध्यम से मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। शराब पीकर वाहन चलाते पाए जाने वालों के विरुद्ध सख्त दंडात्मक कदम उठाए जाएंगे।

 

एसएसपी के निर्देश पर थाना कोतवाली, चक्रधरनगर, जूटमिल, कोतरारोड़ और खरसिया क्षेत्र में 5 ड्रोन के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी। शहर में 27 पेट्रोलिंग यूनिट्स की लाइव लोकेशन के साथ एक विशेष व्हाट्सएप ग्रुप सक्रिय किया गया है, जिससे आवश्यकता पड़ने पर निकटतम पेट्रोलिंग टीम तत्काल सहायता प्रदान कर सके। ड्रोन, व्हाट्सएप ग्रुप और शहरभर के सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के लिए पुलिस कंट्रोल रूम में विशेष मॉनिटरिंग रूम बनाया गया है, जहां एक्सपर्ट की टीम रियल टाइम मॉनिटरिंग कर किसी भी घटना या दुर्घटना पर तुरंत प्रतिक्रिया देगी। एसएसपी के निर्देशन पर होली के पूर्व सभी थानाक्षेत्रों में शांति समिति का व्हाट्स ग्रुप तैयार किया गया है, उन्हें शांतिपूर्ण रूप से होली की अपील की गई है तथा ग्रुप में पुलिस सहायता के लिए सूचना देने कहा गया है ।

सुरक्षा प्रबंधन के तहत शहर के चार थाना क्षेत्रों में 27 पेट्रोलिंग, 16 चेकिंग पॉइंट्स तथा कोतवाली क्षेत्र में 24, कोतरारोड़ में 12 और जूटमिल व चक्रधरनगर में 10-10 फिक्स पिकेट पॉइंट स्थापित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त एडी स्क्वॉड की टीम भी लगातार सक्रिय रहेगी। रायगढ़ की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग से सोशल मीडिया की निगरानी कर रही है, आपत्तिजन या भडकाऊ पोस्ट पर कार्यवाही की जावेगी । साइबर थाना और महिला थाना की टीम सादी वर्दी में असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखेगी तथा छेड़छाड़ जैसी घटनाओं पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई करेगी। इसके साथ ही अनुविभाग के थानों में एसडीओपी थानों और पुलिस लाइन के अतिरिक्त बल के साथ मुस्तैद रहेंगे ।

होली के दौरान जिले में उपलब्ध पुलिस बल के साथ छठवीं बटालियन और मैनपाट बटालियन से प्राप्त बल सहित लगभग 400 पुलिस अधिकारी और जवान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगे। ड्यूटी पर तैनात जवानों के लिए समय पर भोजन एवं पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र के वाटर एरिया पर विशेष निगरानी रखने, प्रशिक्षित होमगार्ड गोताखोरों की तैनाती करने तथा फायर ब्रिगेड को विभिन्न स्थानों पर तैयार रखने को कहा गया है। होली के दिन गार्डन बंद रहेंगे और शहर सहित आउटर क्षेत्रों में भी लगातार पेट्रोलिंग जारी रहेगी।

शाम को सभी थाना क्षेत्रों में आज शाम फ्लैग मार्च निकालकर आमजन को यह संदेश दिया जाएगा कि रायगढ़ पुलिस हर परिस्थिति में उनकी सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। एसएसपी ने आगामी दो दिनों की ड्यूटी के लिए सभी अधिकारियों और जवानों को शुभकामनाएं देते हुए अनुशासन, समन्वय और सतर्कता बनाए रखने पर विशेष बल दिया।

*बदमाशों के लिए एसएसपी शशि मोहन का सख्त संदेश*

“चेतावनी दी है कि होली के दौरान किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी, हुड़दंग, छेड़छाड़, शराब पीकर वाहन चलाना या शांति भंग करने की कोशिश बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने दो टूक कहा कि त्योहार की आड़ में कानून तोड़ने वालों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

30,000 टन सालाना उत्पादन क्षमता वाला संयंत्र 100% हरित ऊर्जा से संचालित होगा…वायर एवं केबल, पॉलिमर इंसुलेटर, थर्मल इंसुलेशन और ईवी क्षेत्र की बढ़ती...

  बेलगावी। आदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख धातु कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने कर्नाटक के बेलगावी में देश का पहला सुपरफाइन PPT ATH (Precipitated Aluminium...

मेगा हेल्थ कैंप एवं रक्तदान कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न, बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ… अतिथियों ने कहा इस तरह के...

    रायगढ़। पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के विलादत दिवस जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन, रायगढ़ एवं जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी कमेटी,...

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित होंगी छत्तीसगढ़ से जिले की शिक्षिका सुनीता यादव ….छत्तीसगढ़ से एक मात्र इसलिए हुआ चयन …

  सारंगढ़ बिलाईगढ़/ राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 के लिए सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले की शिक्षिका सुनीता यादव का छत्तीसगढ़ से एकमात्र चयन किया गया है। उन्हें शिक्षक...

देश की 22 प्रतिशत यादव आबादी का बंटवारा मंजूर नहीं- यादव महासभा….कलेक्टर से मुलाकात कर कॉलम एक करने की मांग… कहा अंग्रेजों ने साज़िश...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ यादव महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने  कलेक्टर से मुलाकात कर आगामी जाति जनगणना में यादव समाज की विभिन्न उपजातियों को अलग अलग दर्ज...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments