Wednesday, October 14, 2026
Homeआम मुद्देप्रदेश में नशे के कारोबार के खिलाफ कांग्रेस का मोर्चा 12 मार्च...

प्रदेश में नशे के कारोबार के खिलाफ कांग्रेस का मोर्चा 12 मार्च को भाजपा कार्यालय का घेराव …… Indian National Congress के जिला नेताओं के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन…… दोपहर में घेराव और शाम को …..पूर्व विधायक Chandradev Rai रहेंगे मौजूद

 

 

 

रायगढ़। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की जिला इकाई द्वारा 12 मार्च 2026 को रायगढ़ में भाजपा कार्यालय का घेराव करते हुए विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रदेश में तेजी से फैल रहे नशे के कारोबार तथा राज्य सरकार पर इसे संरक्षण देने के आरोप के विरोध में आयोजित किया जा रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ (ग्रामीण) के अध्यक्ष नगेंद्र नेगी व शहर अध्यक्ष शाखा यादव के मार्गदर्शन में आयोजित यह घेराव कार्यक्रम दोपहर 12 बजे जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय के सामने किया जाएगा।

जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता तारेन्द्र डनसेना ने बताया कि प्रदेश में भाजपा सरकार के संरक्षण में सूखा नशा अफीम की खेती भाजपा के नेताओं के द्वारा ही किया जा रहा है। जिसमें दुर्ग जिला के बाद आज बलरामपुर जिला में अफीम की खेती का खुलासा हुआ है। जिससे यह लगता है कि इस डबल इंजन की सरकार में प्रदेश को अफीम की खेती का गढ़ बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देश पर रायगढ़ जिला के ग्रामीण अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी व शहर अध्यक्ष शाखा यादव के मार्गदर्शन में 12 मार्च दिन गुरुवार को दोपहर 12 बजे जिला भाजपा कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

इसके पश्चात उसी दिन दोपहर 3 बजे रायगढ़ कांग्रेस भवन में संगठनात्मक बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें बिलाईगढ़ के पूर्व विधायक चंद्रदेव राय की उपस्थिति में बूथ, पंचायत और वार्ड कमेटियों के गठन तथा बीएलए नियुक्ति के संबंध में चर्चा की जाएगी। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की रणनीति पर भी विचार किया जाएगा।

जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ (ग्रामीण) ने सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों, जिला पदाधिकारियों, विभिन्न मोर्चा संगठनों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा कार्यकर्ताओं से दोनों कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है । कांग्रेस नेताओं का कहना है कि कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से ही यह आंदोलन प्रभावी और सफल हो सकेगा।

 

RELATED ARTICLES

एयरटेल दे रहा है सभी पोस्टपेड प्लान्स पर मुफ़्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग….एयरटेल ने अनलिमिटेड डेटा…. फास्ट लेन टेक्नोलॉजी….सुरक्षा सुविधाओं और मनोरंजन के साथ नए पोस्टपेड...

        नई दिल्ली। भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक भारती एयरटेल (एयरटेल) ने आज नए पोस्टपेड प्लान लॉन्च करने की घोषणा की है,...

सेवांजली ने दिया गांधी – शास्त्री जयंती पर सेवा, सम्मान और हरियाली का संदेश …जन्मदिन की खुशियों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा…सर्वहारा व्यक्तियों का...

        रायगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर लीनस क्लब सेवांजली के द्वारा सेवा, सम्मान और...

पूरी में स्मिधा रवानी ने बिखेरा कथक की छटा राष्ट्रीय ब्रह्मा फेस्टिवल में हासिल किया प्रथम स्थान…रायगढ़ घराने की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को ओडिशा...

रायगढ़। राजा चक्रधर सिंह की सांस्कृतिक विरासत और रायगढ़ घराने के कथक की विशिष्ट पहचान को ओडिशा की धरा पर गौरवान्वित करते हुए रायगढ़...

रायगढ़ की रेल सुविधाओं को लेकर चेंबर ने उठाई प्रमुख मांगें ….इन सुधार मांगों और मुद्दों को लेकर चेंबर पदाधिकारियों ने किया मुलाकात और...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स, रायगढ़ इकाई ने रायगढ़ के बढ़ते औद्योगिक एवं व्यापारिक महत्व को देखते हुए रेलवे प्रशासन के समक्ष यात्री सुविधाओं...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments