Sunday, June 14, 2026
Homeखबर हटकेपुसौर भाजपा मण्डल में आयोजित हुआ पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर .....पूर्व...

पुसौर भाजपा मण्डल में आयोजित हुआ पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर …..पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने “भाजपा का इतिहास एवं विकास ” विषय पर कार्यकर्ताओं को दिया टिप्स  और कहा पढ़ें पूरी खबर

 

रायगढ़ (पुसौर)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पुसौर भाजपा मण्डल का अभिनव स्कूल पुसौर में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग शिविर के प्रथम दिवस उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक विजय अग्रवाल एवं अतिथि रायगढ़ जिला भाजपा प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर ने प्रशिक्षण में शामिल कार्यकर्ताओं एवं वक्ताओं के साथ मिलकर ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात भारत माता ,पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी, पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण शिविर वर्ग में उपस्थित अतिथियों, वक्ताओं एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा वंदे मातरम एवं राजगीत का सामूहिक गान किया गया।

कार्यकर्ताओं के द्वारा मुख्य अतिथि एवं वक्ता पूर्व विधायक विजय अग्रवाल, अतिथि रायगढ़ जिला भाजपा प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर, जिला महामंत्री विकास केडिया, नगर निगम रायगढ़ के पूर्व पार्षद एवं विधि प्रकोष्ठ के पूर्व जिला संयोजक सुनील थवाईत , द्वितीय दिवस में भाजपा जिला अध्यक्ष अरुणधर दीवान, डूलामणि यादव, जिला महामंत्री जतिन साव, टीकाराम पटेल, रायगढ़ नगर निगम पार्षद आशीष ताम्रकार वक्ताओं को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर आधारित साहित्य भेंट कर अभिनंदन किया गया एवं सत्र समाप्ति के पश्चात स्मृति चिन्ह के रूप में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का छाया चित्र भेंट किया गया।

पुसौर भाजपा मंडल प्रशिक्षण वर्ग शिविर के मुख्य अतिथि एवं प्रथम सत्र के मुख्य वक्ता पूर्व विधायक विजय अग्रवाल के साथ अध्यक्षता प्रदेश किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य  घनश्याम पटेल ने किया एवं द्वितीय सत्र के वक्ता के जिला महामंत्री विकास केडिया ने कार्यविस्तार की हमारी दृष्टि विषय पर कार्यकर्ताओं को संवाद करके चर्चा किया । तृतीय सत्र के वक्ता सुनील थवाईत ने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत एवं धरोहर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

प्रथम सत्र के मुख्य वक्ता के रूप में रायगढ़ के पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने मंडल के समर्पित एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं को “भाजपा का इतिहास एवं विकास ” विषय पर संबोधित करते हुए प्रशिक्षण दिए। उन्होंने अपने संबोधन में भारतीय जनता पार्टी के गौरवशाली इतिहास, स्थापना से लेकर आज तक के विकास, संगठन के विस्तार एवं राष्ट्र निर्माण में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से चर्चा की । उन्होंने बताया की भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है जो भारत को एक सुदृढ़, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृत संकल्प है।

उन्होंने विस्तार पूर्वक जनसंघ की स्थापना का इतिहास को कार्यकर्ताओं को बताया एवं भाजपा पार्टी के गठन के संदर्भ में उन्होंने बताया कि भारत को एक समर्थ राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के साथ भाजपा का गठन 6 अप्रैल, 1980 को नई दिल्ली के कोटला मैदान में आयोजित एक कार्यकर्ता अधिवेशन में श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी का गठन किया गया। एक नये संगठन ‘भारतीय जनता पार्टी’ की घोषणा की। इस प्रकार भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई।चुनाव निशान ‘कमल का फूल’ निश्चित किया गया। परन्तु इसका इतिहास भारतीय जनसंघ से जुड़ा हुआ है।अपनी स्थापना के साथ ही भाजपा ने अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय एवं लोकहित के विषयों पर मुखर रहते हुए भारतीय लोकतंत्र में अपनी सशक्त भागीदारी दर्ज की तथा भारतीय राजनीति को नए आयाम दिए। वक्ता पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने कहा कि भाजपा के राजग सरकार ने अटल बिहारी के नेतृत्व में विकास के अनेक नये प्रतिमान स्थापित किये। पूरे कार्यकाल के लिए श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में सरकार का गठन हुआ। कई राज्यों में भाजपा की सरकारें बनीं।

2014, 2019 एवं 2024 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लगातार भाजपा एनडीए की पूर्ण बहुमत की सरकार एवं अनेक राज्यों में सफलता, बार-बार जनादेश। पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक कमल खिला।
14 करोड़ सदस्यों के साथ भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी।

इस तरह भाजपा के इतिहास एवं विकास रहा है।सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के ध्येय वाक्य के साथ ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की परिकल्पना को साकार करने के लिए कृतसंकल्पित है ।

रायगढ़ जिले के रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पुसौर भाजपा मंडल स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में सभी सत्र का मंच संचालन मंडल महामंत्री विजय गुप्ता ने किया एवं पुसौर मंडल के प्रशिक्षण वर्ग शिविर में प्रमुख रूप से नगर पंचायत पुसौर अध्यक्ष श्रीमति मानी मोहित सतपथी, जिला भाजपा कोषाध्यक्ष  सनत नायक ,पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष  मनोरंजन साहू जी , प्रशिक्षण शिविर वर्ग प्रमुख  मोहित सतपथी, वर्गधिकारी  प्रवीण द्विवेदी ,मंडल अध्यक्ष  जैमिनी गुप्ता, मंडल महामंत्री  विजय गुप्ता , महामंत्री  डिग्री लाल पाईक,  गोपाल बारिक जी सहित पुसौर मंडल के भाजपा पदाधिकारी एवं प्रशिक्षणार्थी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

उज्जवला में सब्सिडी की कटौती गरीब महिलाओं को धुएं से मुक्ति और सस्ती रसोई गैस उपलब्ध कराने की योजना के नाम पर गरीब परिवारों...

      रायगढ़ ।  उज्ज्वला योजना के तहत सब्सिडी वाले गैस सिलेंडरों की संख्या में कटौती को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ने केंद्र सरकार पर...

भ्रष्टाचार ऐसा कि “आटे में नमक मिलाया गया कि नमक में आटा मिलाया गया’ …..करोड़ो रुपए फूंक दिए तालाबों,टारें और जलाशयों के जीर्णोद्धार में…....

    रायगढ़ विधानसभा में सिंचाई विभाग और ठेकेदारों की मिलीभगत से तालाबों के जीर्णोद्धार में हुआ करोड़ों का घोटाला ? मांग है कि जांच बरसात से...

अपनी आत्मकथा के साथ “असमंजस बाबू” रायगढ़ के रंगमंच पर होंगे हाज़िर …. एकल नाटक के लगातार दो मंचन देख सकेंगे नाट्यप्रेमी…..इप्टा के आयोजन...

    हिंदी पट्टी के बेहद चर्चित नाटककार वरिष्ठ रंगकर्मी अख़्तर अली द्वारा 2002 में लिखे गये नाटक "असमंजस बाबू की आत्मकथा" का मंचन 9 जून...

उस्मान के प्रयास से घरघोड़ा बस स्टैंड में भी वाटर फ्रीजर की सौगात …. भीषण गर्मी में राहगीरों को बड़ी राहत 

    घरघोड़ा। भीषण गर्मी के बीच आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घरघोड़ा मुख्य बस स्टैंड में वाटर फ्रीज़र शीतल पेयजल की व्यवस्था...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments