Tuesday, April 21, 2026
Homeआम मुद्देउद्योगों पर सख्ती की तैयारी युवा संगठनों ने खोला मोर्चा .... सिंघल...

उद्योगों पर सख्ती की तैयारी युवा संगठनों ने खोला मोर्चा …. सिंघल प्लांट से शुरू होगा घेराव अभियान… रोजगार- प्रदूषण समेत कई मुद्दों पर इन्होंने किया चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान

 

 

रायगढ़।  जिले में औद्योगिक इकाइयों के खिलाफ बढ़ते असंतोष के बीच अब आंदोलन सीधे प्लांट स्तर पर पहुंचने जा रहा है। स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता, श्रमिक सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण जैसे मुद्दों को लेकर युवा कांग्रेस और एनएसयूआई ने चरणबद्ध जनआंदोलन की घोषणा की है, जिसकी शुरुआत 08 अप्रैल को तराईमाल स्थित सिंघल प्लांट के घेराव से होगी।

जिले में संचालित औद्योगिक इकाइयों के खिलाफ स्थानीय रोजगार, पर्यावरण प्रदूषण, श्रमिक सुरक्षा और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर अब आंदोलन और तेज होने जा रहा है। जिला युवा कांग्रेस (ग्रामीण) अध्यक्ष उस्मान बेग एवं जिला एनएसयूआई अध्यक्ष आरिफ हुसैन के नेतृत्व में आंदोलन के अगले चरण की शुरुआत 08 अप्रैल को ग्राम तराईमाल स्थित सिंघल एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड प्लांट के घेराव से की जाएगी।

इस प्रस्तावित आंदोलन को लेकर पहले जिला युवा कांग्रेस एवं जिला एनएसयूआई के जिला कार्यालय में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिलेभर से मिल रही शिकायतों, स्थानीय युवाओं की बेरोजगारी, श्रमिक शोषण, प्रदूषण और जनहित के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि अब उद्योगों के खिलाफ चरणबद्ध जनआंदोलन शुरू किया जाएगा।

बैठक में बनी रणनीति के अनुसार आंदोलन के प्रथम चरण में 08 अप्रैल को सिंघल प्लांट का व्यापक घेराव और प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद जिला प्रशासन को विधिवत अवगत कराने हेतु रायगढ़ कलेक्टर को ज्ञापन के माध्यम से प्रस्तावित आंदोलन की लिखित सूचना सौंप दी गई, ताकि प्रशासन आवश्यक कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कर सके।

युवा नेताओं उस्मान बेग और आरिफ हुसैन ने कहा कि जिलेभर से कई औद्योगिक इकाइयों के खिलाफ लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। इनमें पर्यावरण प्रदूषण, श्रमिकों की सुरक्षा में लापरवाही, स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता नहीं देना तथा जनहित से जुड़े अनेक गंभीर विषय शामिल हैं। इन मुद्दों को लेकर पूर्व में कलेक्ट्रेट घेराव कर प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी गई थी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो उद्योगों का घेराव किया जाएगा।

नेताओं ने कहा कि प्रशासन द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने के कारण अब आंदोलन को जमीनी स्तर पर उद्योगों तक ले जाने का निर्णय लिया गया है। 08 अप्रैल को होने वाले इस घेराव में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, युवा, श्रमिक, किसान एवं जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह केवल आंदोलन की शुरुआत है। यदि सिंघल प्लांट घेराव के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो जिले के अन्य विवादित, प्रदूषण फैलाने वाले एवं गड़बड़ी वाले सभी औद्योगिक प्लांटों के खिलाफ भी चरणबद्ध घेराव आंदोलन किया जाएगा।

नेताओं ने कहा कि यह संघर्ष पूरी तरह जनहित, स्थानीय युवाओं के रोजगार अधिकार, श्रमिक सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के मुद्दों को लेकर किया जा रहा है तथा आवश्यकता पड़ने पर इसे और व्यापक स्वरूप दिया जाएगा।

 

 

 

RELATED ARTICLES

उठाईगिरी, लूट चोरी का अंतरराज्यीय सरगना का मुखिया पुलिस गिरफ्त में …इस तरह रखते अपनी पैनी नजर घटना कारित कर हो जाते थे दूसरे...

    रायगढ़ पुलिस ने अंतरराज्यीय उठाईगिरी, लूट और चोरी करने वाले शातिर गैंग का भंडाफोड़ करते हुए मास्टरमाइंड आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल...

महिला आरक्षण पर कांग्रेस का हमला भाजपा की मंशा पर सवाल परिसीमन के बहाने टाल रही लागू करना….. कांग्रेस की प्रेस वार्ता… कहा महिला...

    रायगढ़। महिला आरक्षण के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरते हुए जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ने सोमवार को कांग्रेस भवन में एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता...

नवीन जिंदल के बाद, किरण बेदी वेदांता चेयरमैन के समर्थन में आईं, वेदांता को बताया ‘राष्ट्रीय संपत्ति’… पूर्व उपराज्यपाल एवं IPS अधिकारी किरण बेदी...

  *- नवीन जिंदल ने बेबुनियाद एफआईआर के खिलाफ CII, FICCI और अन्य संगठनों से आवाज उठाने का किया था आग्रह* -*23 मृतकों के परिजनों को...

पेंशनर्स एसोसिएशन की स्थापना के हुए एक वर्ष एकजुट होकर पेंशनर्स के हक़ के लिए बुलंद हुई आवाज… स्थापना दिवस पर कई अहम मांगें...

  रायगढ़। रायगढ़ में छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन ने अपने प्रथम स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित बैठक में पेंशनरों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments