Tuesday, October 13, 2026
Homeआम मुद्देअंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश... 21 मोटरसाइकिल बरामद ....संयुक्त कार्रवाई में...

अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश… 21 मोटरसाइकिल बरामद ….संयुक्त कार्रवाई में मुख्य आरोपी गिरफ्तार… 9 खरीदार भी चढ़े पुलिस के हत्थे… 15 लाख की संपत्ति जब्त

 

रायगढ़, 4 अप्रैल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के पदभार संभालने के बाद जिले में अपराधियों के खिलाफ लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई से उनके हौसले पस्त होते नजर आ रहे हैं। संपत्ति संबंधी अपराधों पर सख्ती के इसी अभियान के तहत साइबर थाना और पूंजीपथरा पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के मुख्य आरोपी सुखदेव चौहान को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की 21 मोटरसाइकिल बरामद की है, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है।


कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चोरी की बाइक खरीदने वाले 9 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। वहीं गिरोह का एक अन्य सदस्य शिव नागवंशी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी सुनसान और भीड़भाड़ वाले इलाकों से बाइक चोरी कर उन्हें सस्ते दामों में बेचते थे। ड्राइवर होने के कारण उन्हें गाड़ियों की तकनीकी जानकारी थी, जिसका फायदा उठाकर वे पेचकस जैसे सामान्य औजारों से बाइक का लॉक तोड़ लेते थे।


इस कार्रवाई से पूंजीपथरा और धरमजयगढ़ थाना क्षेत्रों के कई लंबित बाइक चोरी के मामलों का भी खुलासा हुआ है, साथ ही ओडिशा क्षेत्र में हुई चोरियों की कड़ियां भी जुड़ी हैं।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट संदेश दिया है कि संपत्ति संबंधी अपराधों में शामिल गिरोहों पर इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और चोरी करने वालों के साथ-साथ चोरी का माल खरीदने वालों को भी बख्शा नहीं जाएगा।

RELATED ARTICLES

एयरटेल दे रहा है सभी पोस्टपेड प्लान्स पर मुफ़्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग….एयरटेल ने अनलिमिटेड डेटा…. फास्ट लेन टेक्नोलॉजी….सुरक्षा सुविधाओं और मनोरंजन के साथ नए पोस्टपेड...

        नई दिल्ली। भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक भारती एयरटेल (एयरटेल) ने आज नए पोस्टपेड प्लान लॉन्च करने की घोषणा की है,...

सेवांजली ने दिया गांधी – शास्त्री जयंती पर सेवा, सम्मान और हरियाली का संदेश …जन्मदिन की खुशियों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा…सर्वहारा व्यक्तियों का...

        रायगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर लीनस क्लब सेवांजली के द्वारा सेवा, सम्मान और...

पूरी में स्मिधा रवानी ने बिखेरा कथक की छटा राष्ट्रीय ब्रह्मा फेस्टिवल में हासिल किया प्रथम स्थान…रायगढ़ घराने की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को ओडिशा...

रायगढ़। राजा चक्रधर सिंह की सांस्कृतिक विरासत और रायगढ़ घराने के कथक की विशिष्ट पहचान को ओडिशा की धरा पर गौरवान्वित करते हुए रायगढ़...

रायगढ़ की रेल सुविधाओं को लेकर चेंबर ने उठाई प्रमुख मांगें ….इन सुधार मांगों और मुद्दों को लेकर चेंबर पदाधिकारियों ने किया मुलाकात और...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स, रायगढ़ इकाई ने रायगढ़ के बढ़ते औद्योगिक एवं व्यापारिक महत्व को देखते हुए रेलवे प्रशासन के समक्ष यात्री सुविधाओं...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments