Tuesday, October 13, 2026
Homeआम मुद्देपेंशनर्स एसोसिएशन की स्थापना के हुए एक वर्ष एकजुट होकर पेंशनर्स के...

पेंशनर्स एसोसिएशन की स्थापना के हुए एक वर्ष एकजुट होकर पेंशनर्स के हक़ के लिए बुलंद हुई आवाज… स्थापना दिवस पर कई अहम मांगें उठीं….महंगाई भत्ता, कैशलेस इलाज और ….. संगठन विस्तार पर भी जोर

 

रायगढ़।
रायगढ़ में छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन ने अपने प्रथम स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित बैठक में पेंशनरों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करते हुए सरकार के समक्ष ठोस मांगें रखीं।

छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन रायगढ़ ने संगठन के प्रथम स्थापना दिवस पर गत दिवस अभियंता भवन रायगढ़ मे जिला शाखा अध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह की अध्यक्षता में बैठक कर मनाया . बैठक में पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा विगत वर्ष पेंशनरों के हित में उठाए गए कदमों की जानकारी दी गई. बैठक में सरकार द्वारा पेंनशरो के साथ महंगाई भत्ते के मामले में हो रहे भेदभाव पर चर्चा की गई और प्रस्ताव पारित किया गया कि धारा 49 की बाध्यता समाप्त की जाए और सभी पेंशनरो को नियमित कर्मचारियों की तरह देय तिथि से महंगाई भत्ता दिया जावे. बैठक में इस बात पर भी चर्चा की गई कि सेवानिवृत्ति पश्चात पेंशनरों को मेडिकल सुविधा की ज्यादा आवश्यकता होती है.

पेंशनरों के लिए मेडिकल सुविधा का वर्तमान प्रावधान पर्याप्त नहीं है इसलिए पेंशनरों को भी नियमित कर्मचारियों की तरह कैशलेस चिकित्सा की सुविधा दी जावे. छत्तीसगढ़ सांख्यिकी विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट में शहरी क्षेत्र के बुजुर्गों की औसत आयु 70 वर्ष मानी गई है. इसलिए 80 वर्ष पश्चात 20% की बढ़ोतरी का लाभ अधिकांश पेंशनर्स नहीं ले पा रहे हैं. छत्तीसगढ़ शासन से 70 वर्ष की आयु में पेंशन बढ़ोतरी की मांग की गई, बैठक मैं शासन की तीर्थ यात्रा योजना में चतुर्थ वर्ग पेंशनरों को भी शामिल जाने की मांग की गई.

 

बैठक में संगठन के विस्तार के लिए नए सदस्यों को जोड़े जाने के आवश्यकता पर बल दिया गया. स्थापना दिवस पर सुदर्शन लाल उरांव सेवा निवृत इलेक्ट्रीशियन का माल्यार्पण कर आजीवन सदस्य बनाया गया.

 

आगामी 17 मई को जांजगीर में प्रस्तावित प्रांतीय सम्मेलन पर भी चर्चा कर सम्मेलन में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया. बैठक में प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष संजीव सेठी व सचिव एल बी एस जाटवर ने उपस्थित हो कर सभी साथियों को स्थापना दिवस की बधाई दिया.

बैठक में प्रांतीय महामंत्री बिंदेश्वर राम रौतिया अध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह वरिष्ठ उपाध्यक्ष विष्णु यादव सचिव आर एन साहू जिला पदाधिकारी एस एल भगत टिल्लू राम पटेल, हिलारियुस लकड़ा, सुदर्शन लाल उरांव आदि उपस्थित थे. बैठक के अंत में पेंशनरों के जायज हक़ के लिए सतत संघर्ष करने का संकल्प लिया गया. उक्त जानकारी जिला सचिव आर एन साहू द्वारा दी गई.

RELATED ARTICLES

एयरटेल दे रहा है सभी पोस्टपेड प्लान्स पर मुफ़्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग….एयरटेल ने अनलिमिटेड डेटा…. फास्ट लेन टेक्नोलॉजी….सुरक्षा सुविधाओं और मनोरंजन के साथ नए पोस्टपेड...

        नई दिल्ली। भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक भारती एयरटेल (एयरटेल) ने आज नए पोस्टपेड प्लान लॉन्च करने की घोषणा की है,...

सेवांजली ने दिया गांधी – शास्त्री जयंती पर सेवा, सम्मान और हरियाली का संदेश …जन्मदिन की खुशियों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा…सर्वहारा व्यक्तियों का...

        रायगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर लीनस क्लब सेवांजली के द्वारा सेवा, सम्मान और...

पूरी में स्मिधा रवानी ने बिखेरा कथक की छटा राष्ट्रीय ब्रह्मा फेस्टिवल में हासिल किया प्रथम स्थान…रायगढ़ घराने की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को ओडिशा...

रायगढ़। राजा चक्रधर सिंह की सांस्कृतिक विरासत और रायगढ़ घराने के कथक की विशिष्ट पहचान को ओडिशा की धरा पर गौरवान्वित करते हुए रायगढ़...

रायगढ़ की रेल सुविधाओं को लेकर चेंबर ने उठाई प्रमुख मांगें ….इन सुधार मांगों और मुद्दों को लेकर चेंबर पदाधिकारियों ने किया मुलाकात और...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स, रायगढ़ इकाई ने रायगढ़ के बढ़ते औद्योगिक एवं व्यापारिक महत्व को देखते हुए रेलवे प्रशासन के समक्ष यात्री सुविधाओं...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments