Saturday, June 13, 2026
Homeआम मुद्देऑपरेशन आघात का जबरदस्त प्रहार : ताबड़तोड़ कार्रवाई से नशे के सौदागरों...

ऑपरेशन आघात का जबरदस्त प्रहार : ताबड़तोड़ कार्रवाई से नशे के सौदागरों में हड़कंप SSP शशि मोहन सिंह की सख्ती से तस्करी नेटवर्क चरमराया …. सप्ताह में तीसरी बड़ी सफलता….खरसिया में 52 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार…. पहले भी दो बड़ी कार्रवाई से पुलिस का दबदबा कायम 

 

 

रायगढ़।
जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस की लगातार और सटीक कार्रवाई ने अवैध गांजा तस्करी के नेटवर्क की कमर तोड़ दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में पुलिस जिस तरह से एक के बाद एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम दे रही है, उससे साफ है कि अब नशे के कारोबारियों के लिए जिले में कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं बचा है। ताबड़तोड़ कार्रवाइयों से तस्करों के हौसले पस्त हो चुके हैं और पुलिस का खौफ साफ नजर आने लगा है।


इस सप्ताह के भीतर तीसरी बड़ी सफलता हासिल करते हुए पुलिस ने खरसिया क्षेत्र में 52 किलोग्राम गांजा के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले तमनार से 60 किलो और चक्रधरनगर से 36 किलो गांजा जब्त कर पुलिस ने पहले ही तस्करी नेटवर्क को बड़ा झटका दिया था।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा से कुछ युवक ट्रेन के जरिए गांजा लेकर रायगढ़ की ओर आ रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी शशि मोहन सिंह ने तत्काल जिले के सभी थाना प्रभारियों, साइबर टीम और रेलवे पुलिस को अलर्ट कर दिया। सड़क और रेल—दोनों मार्गों पर निगरानी कड़ी कर दी गई।
इसी दौरान खरसिया रेलवे कॉलोनी के पास संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली, जहां तीन युवक बड़े बैग के साथ घूमते दिखाई दिए। आशंका के आधार पर चौकी प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में साइबर थाना, चौकी खरसिया और रेलवे पुलिस की संयुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर तीनों संदिग्धों को दबोच लिया।


पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान दिनेश कुमार बेहरा (22), शिवा बेहरा (21) और देवी प्रसाद कंहर (19) के रूप में बताई, जो ओडिशा के कंधमाल जिले के निवासी हैं। आरोपियों ने कबूल किया कि वे ट्रेन से गांजा लेकर आ रहे थे, लेकिन रेलवे पुलिस की सख्त चेकिंग के चलते खरसिया में उतरकर बच निकलने की कोशिश कर रहे थे।
तलाशी के दौरान उनके पास से कुल 52 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख 62 हजार रुपये आंकी गई है। बरामदगी में अलग-अलग बैग से 16.1 किलो, 20.4 किलो और 15.5 किलो गांजा शामिल है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पूरी कार्रवाई एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन, एडिशनल एसपी अनिल सोनी के मार्गदर्शन तथा साइबर डीएसपी उन्नति ठाकुर और एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के नेतृत्व में की गई। इस ऑपरेशन में साइबर टीम, चौकी खरसिया और रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों एवं जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

👉 SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश:
“रायगढ़ पुलिस नशे के अवैध कारोबार पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्य कर रही है। तस्करी के इस नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए सप्लाई से लेकर वितरण तक हर स्तर पर कार्रवाई की जाएगी। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। आमजन से अपील है कि नशे से जुड़ी किसी भी गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें—सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह

 

लगातार हो रही इन बड़ी कार्रवाइयों से यह साफ है कि रायगढ़ पुलिस अब सिर्फ कार्रवाई नहीं, बल्कि नशे के पूरे नेटवर्क को खत्म करने की रणनीति पर काम कर रही है। ऑपरेशन आघात के जरिए जिस तरह से तस्करों पर शिकंजा कसा जा रहा है, उससे आने वाले समय में नशे के कारोबार पर और भी बड़े प्रहार देखने को मिल सकते हैं।

RELATED ARTICLES

उज्जवला में सब्सिडी की कटौती गरीब महिलाओं को धुएं से मुक्ति और सस्ती रसोई गैस उपलब्ध कराने की योजना के नाम पर गरीब परिवारों...

      रायगढ़ ।  उज्ज्वला योजना के तहत सब्सिडी वाले गैस सिलेंडरों की संख्या में कटौती को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ने केंद्र सरकार पर...

भ्रष्टाचार ऐसा कि “आटे में नमक मिलाया गया कि नमक में आटा मिलाया गया’ …..करोड़ो रुपए फूंक दिए तालाबों,टारें और जलाशयों के जीर्णोद्धार में…....

    रायगढ़ विधानसभा में सिंचाई विभाग और ठेकेदारों की मिलीभगत से तालाबों के जीर्णोद्धार में हुआ करोड़ों का घोटाला ? मांग है कि जांच बरसात से...

अपनी आत्मकथा के साथ “असमंजस बाबू” रायगढ़ के रंगमंच पर होंगे हाज़िर …. एकल नाटक के लगातार दो मंचन देख सकेंगे नाट्यप्रेमी…..इप्टा के आयोजन...

    हिंदी पट्टी के बेहद चर्चित नाटककार वरिष्ठ रंगकर्मी अख़्तर अली द्वारा 2002 में लिखे गये नाटक "असमंजस बाबू की आत्मकथा" का मंचन 9 जून...

उस्मान के प्रयास से घरघोड़ा बस स्टैंड में भी वाटर फ्रीजर की सौगात …. भीषण गर्मी में राहगीरों को बड़ी राहत 

    घरघोड़ा। भीषण गर्मी के बीच आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घरघोड़ा मुख्य बस स्टैंड में वाटर फ्रीज़र शीतल पेयजल की व्यवस्था...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments