Monday, June 15, 2026
Homeआम मुद्देगांव चलो बस्ती चलो अभियान के तहत जनसंपर्क दी गई योजनाओं की...

गांव चलो बस्ती चलो अभियान के तहत जनसंपर्क दी गई योजनाओं की जानकारी …..इन स्थानों पर  जनप्रतिनिधियों ने घर-घर पहुंचकर महिलाओं और नागरिकों को योजनाओं से किया जागरूक

 

रायगढ़।
गांव चलो बस्ती चलो अभियान के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 06 दीनदयाल कॉलोनी, आशीर्वाद पुरम में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेत्री एवं नगर पालिक निगम रायगढ़ की MIC सदस्य पूनम पटेल सोलंकी उपस्थित रहीं।


कार्यक्रम में वक्ता के रूप में भाजयुमो जिला अध्यक्ष रायगढ़ सुमित शर्मा, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष संजय अग्रवाल, बस्ती चलो संयोजक एवं महामंत्री संतोष साहू, कार्यालय मंत्री विजय प्रताप सिंह, मंत्री पवित्रा पटेल, भाजयुमो महामंत्री सौरभ नामदेव, छाया पार्षद रोशनी धिवर, कृष्णा धिवर, भाजपा नेता जगत राम चौहान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


इस दौरान वार्ड के निवासियों के घर-घर पहुंचकर पूनम पटेल सोलंकी ने महिलाओं को महतारी वंदन योजना के बारे में जानकारी दी और आत्मनिर्भर भारत से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के बारे में अवगत कराया।
वहीं सुमित शर्मा ने छत्तीसगढ़ सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी साझा की। संजय अग्रवाल ने रायगढ़ में चल रहे विकास कार्यों और वित्त मंत्री ओपी चौधरी के विजन पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे महतारी वंदन योजना, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य योजनाओं और सरकार की उपलब्धियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

RELATED ARTICLES

वयोवृद्ध श्रीमती त्रिवेणी दीक्षित का निधन, अंतिम यात्रा आज सोमवार को …. 11 बजे कयाघाट मुक्तिधाम में होगा अंतिम संस्कार

  रायगढ़। स्थानीय पंडित देवी प्रसाद दीक्षित चौक (गौशाला के पीछे, बैकुंठपुर) निवासी वयोवृद्ध श्रीमती त्रिवेणी दीक्षित (93 वर्ष) का निधन हो गया है। वे...

उज्जवला में सब्सिडी की कटौती गरीब महिलाओं को धुएं से मुक्ति और सस्ती रसोई गैस उपलब्ध कराने की योजना के नाम पर गरीब परिवारों...

      रायगढ़ ।  उज्ज्वला योजना के तहत सब्सिडी वाले गैस सिलेंडरों की संख्या में कटौती को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ने केंद्र सरकार पर...

भ्रष्टाचार ऐसा कि “आटे में नमक मिलाया गया कि नमक में आटा मिलाया गया’ …..करोड़ो रुपए फूंक दिए तालाबों,टारें और जलाशयों के जीर्णोद्धार में…....

    रायगढ़ विधानसभा में सिंचाई विभाग और ठेकेदारों की मिलीभगत से तालाबों के जीर्णोद्धार में हुआ करोड़ों का घोटाला ? मांग है कि जांच बरसात से...

अपनी आत्मकथा के साथ “असमंजस बाबू” रायगढ़ के रंगमंच पर होंगे हाज़िर …. एकल नाटक के लगातार दो मंचन देख सकेंगे नाट्यप्रेमी…..इप्टा के आयोजन...

    हिंदी पट्टी के बेहद चर्चित नाटककार वरिष्ठ रंगकर्मी अख़्तर अली द्वारा 2002 में लिखे गये नाटक "असमंजस बाबू की आत्मकथा" का मंचन 9 जून...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments