Saturday, August 29, 2026
Homeआम मुद्देनौनिहालों के लिए किंडर वैली की पहल, किताबी ज्ञान से महत्वपूर्ण व्यक्तित्व...

नौनिहालों के लिए किंडर वैली की पहल, किताबी ज्ञान से महत्वपूर्ण व्यक्तित्व निखार बेहतर भविष्य की नींव… इस उम्र के बच्चों के लिए विशेष समर कैंप ….पढ़ें आपके नौनिहाल के लिए है काम की खबर

 

 

 

रायगढ़। आधुनिक दौर में बच्चों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि बदलते समय के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए लाईफ स्किल्स की भी सख्त जरूरत है। इसी उद्देश्य को साकार करने के लिए शहर के प्रतिष्ठित ‘किण्डर वैली स्कूल’ के तत्वावधान में ‘लेवल अप लर्निंग कैम्प 2.0’ का भव्य आयोजन 15 मई से होने जा रहा है।

यह 5 दिवसीय शिविर 4 से 14 वर्ष तक के बच्चों के व्यक्तित्व को निखारने और उनकी छिपी हुई प्रतिभा को सबके सामने लाने का एक सशक्त माध्यम बनेगा। इस विशेष शिविर की सबसे बड़ी खूबी यह है कि यहां विशेषज्ञों द्वारा बच्चों को कई क्षेत्रों में प्रशिक्षित किया जाएगा, जो उनके शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास में सहायक होंगे।

कैंप के लिए पंजीयन शुरू हो चुका है, अत: अपने बच्चे को आत्मविश्वास के साथ निखरने का मौका देने के लिए समय रहते स्थान सुरक्षित करें।

इस कैंप की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां पारंपरिक शिक्षा के साथ-साथ आधुनिक ‘लाइफ स्किल्स’ का बेजोड़ मेल देखने को मिलेगा। 5 दिनों के इस सफर में अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा बच्चों को इन 8 महत्वपूर्ण क्षेत्रों में निपुण बनाया जाएगा। बच्चों को स्वावलंबी बनाने के लिए आत्मरक्षा के गुर सिखाए जाएंगे, साथ ही उनकी रचनात्मकता बढ़ाने के लिए डांसिंग और स्टोन पेंटिंग जैसी कलाओं से जोड़ा जाएगा।

बेहतर भविष्य की नींव रखने के लिए बच्चों को टेबल मैनर्स, शिष्टाचार और सोचने की क्षमता बढ़ाने वाली क्रिटिकल थिंकिंग का विशेष अभ्यास कराया जाएगा। बच्चों को अपनी जड़ों और संस्कृति से जोडऩे के लिए भजन जैमिंग के सत्र होंगे, वहीं भविष्य की सही राह चुनने में मदद करने के लिए करियर ओरिएंटेशन की विशेष क्लास भी आयोजित होगी।

इस 5 दिवसीय कैंप की सफलता के लिए विशेषज्ञों की एक ऐसी टीम तैयार की गई है, जो बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास की गहरी समझ रखती है।

शिविर में बच्चों को इन दिग्गजों का सीधा मार्गदर्शन प्राप्त होगा: रीनू थवाईत:

केलो प्रवाह ग्रुप के उपक्रम किण्डर वैली स्कूल की फाउंडर व डायरेक्टर रीनू थवाइत के नेतृत्व में यह पूरा आयोजन होगा। उनके लंबे शैक्षणिक अनुभव का लाभ बच्चों को उनके व्यक्तित्व निखारने में मिलेगा। मृदुला गर्ग अग्रवाल: बच्चों की रुचि और उनकी क्षमताओं को सही दिशा देने के लिए 10 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली सर्टिफाइड करियर काउंसलर मृदुला गर्ग अग्रवाल विशेष सत्र लेंगी। मीनाक्षी पंजाबी: बच्चों के शारीरिक समन्वय और बेहतर सीखने की प्रक्रिया के लिए फिजियोथेरेपिस्ट एवं टीचर मीनाक्षी पंजाबी अपनी सेवाएं देंगी। ट्विंकल रोहरा: बच्चों में रचनात्मक सोच और नए आइडियाज विकसित करने के लिए क्रिएटिव एवं मार्केटिंग मैनेजर ट्विंकल रोहरा का मार्गदर्शन मिलेगा।

सीमित सीटें: जल्द कराएं रजिस्ट्रेशन

प्रशिक्षण की गुणवत्ता और बच्चों पर विशेष ध्यान देने के लिए पूरे शिविर को दो अलग-अलग बैचों में बांटा गया है। इसमें 4 से 7 वर्ष के बच्चों के लिए 2200 और 8 से 14 वर्ष के किशोरों के लिए 2500 पंजीयन शुल्क निर्धारित किया गया है। यह विशेष शिविर आगामी 15 मई से 20 मई तक प्रतिदिन शाम 4:30 बजे से 7 बजे तक किण्डर वैली स्कूल, रामलीला मैदान रायगढ़ में आयोजित किया जाएगा। गौरतलब हो कि शिविर में सीटें बेहद सीमित रखी गई हैं, इसलिए इच्छुक अभिभावक अपने बच्चों का स्थान सुरक्षित करने के लिए मोबाईल नंबर 84473-49384, 70005-66189, 94241-77775 या 99776-11425 पर तत्काल संपर्क कर पंजीयन करा सकते हैं।

RELATED ARTICLES

30,000 टन सालाना उत्पादन क्षमता वाला संयंत्र 100% हरित ऊर्जा से संचालित होगा…वायर एवं केबल, पॉलिमर इंसुलेटर, थर्मल इंसुलेशन और ईवी क्षेत्र की बढ़ती...

  बेलगावी। आदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख धातु कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने कर्नाटक के बेलगावी में देश का पहला सुपरफाइन PPT ATH (Precipitated Aluminium...

मेगा हेल्थ कैंप एवं रक्तदान कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न, बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ… अतिथियों ने कहा इस तरह के...

    रायगढ़। पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के विलादत दिवस जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन, रायगढ़ एवं जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी कमेटी,...

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित होंगी छत्तीसगढ़ से जिले की शिक्षिका सुनीता यादव ….छत्तीसगढ़ से एक मात्र इसलिए हुआ चयन …

  सारंगढ़ बिलाईगढ़/ राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 के लिए सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले की शिक्षिका सुनीता यादव का छत्तीसगढ़ से एकमात्र चयन किया गया है। उन्हें शिक्षक...

देश की 22 प्रतिशत यादव आबादी का बंटवारा मंजूर नहीं- यादव महासभा….कलेक्टर से मुलाकात कर कॉलम एक करने की मांग… कहा अंग्रेजों ने साज़िश...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ यादव महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने  कलेक्टर से मुलाकात कर आगामी जाति जनगणना में यादव समाज की विभिन्न उपजातियों को अलग अलग दर्ज...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments