Wednesday, July 15, 2026
Homeखबर हटकेप्रेस क्लब भवन भूमि पूजन शहर के प्रेस बिरादरी के लिए बना...

प्रेस क्लब भवन भूमि पूजन शहर के प्रेस बिरादरी के लिए बना यादगार पल…..पदाधिकारियों की मेहनत लाई रंग … दिल की गहराइयों तक उतर गया …. जब इन्होंने कहा

 

 

रायगढ़।

रायगढ़ के पत्रकारों के लिए शनिवार का दिन ऐतिहासिक रहा। जब वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी ने 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले प्रेस क्लब सामुदायिक भवन का विधिवत शिलान्यास एवं भूमिपूजन किया। लंबे समय से रायगढ़ के पत्रकारों द्वारा एक प्रेस क्लब भवन के लिए संघर्षरत रहे। आज वह पल फलीभूत होता देख पत्रकार हर्षित हुए बिना नहीं रह सके। आज का दिन पत्रकारों के लिए बेहद खुशी गौरव और हर्ष के साथ यादगार का पल बन गया।

लंबे समय से रायगढ़ के पत्रकारों में अपना एक प्रेस भवन हो इसके लिए लगातार जद्दोजहद कर रहे थे । लंबी जद्दोजहद के बाद पूर्व में कांग्रेस शासन काल में 20 लाख कि राशि भी स्वीकृत हो गई थी किंतु भूखंड की समस्या का पेंच फंस गया था जिसे लेकर पदाधिकारी लगातार संघर्षरत रहे और अंत में विधायक मंत्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ के पत्रकारों को वो सौगात दे ही दिया जिसकी लंबे से ख्वाहिश रही।

 

अब रायगढ़ के पत्रकारों को पत्रकार आवास की एक तमन्ना रह गई है जैसा कि दूसरे जिलों में पत्रकारों को आवास प्राप्त हो चुका है इसके लिए भी मंच से मंत्री ओपी चौधरी ने आश्वस्त किया है।
भवन की आधारशिला रखने के बाद वित्त मंत्री ने कहा मंच से कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद जनहित से जुड़े ऐसे कार्यों को प्राथमिकता दी जाती है, जो समाज के महत्वपूर्ण वर्ग को सशक्त बनाते हैं। इसी कड़ी में आज वर्षों पुरानी मांग पूरी हो रही है इससे रायगढ़ के पत्रकारों को एक नया आयाम मिलेगा। उन्होंने कहा जब भी मैं कोरबा या अन्य जिले के प्रेस वार्ता में जाता रहा हूं और वहां के सुसज्जित प्रेस भवन को देखता तो मुझे लगता था कि रायगढ़ का प्रेस भवन भी ऐसा होता और आज वह सपना सभी का पूरा होता दिखाई दे रहा है।
खास बात ये एक रही कि वित्त मंत्री ने मंच से विशेष बात कही उन्होंने ठेकेदार से इस कार्य को लेकर कहा कि पत्रकार भवन में ज्यादा कमाई न करे और भवन को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरी राशि का उपयोग बेहतर निर्माण में किया जाए।

उन्होंने कहा कि प्रेस भवन निर्माण से रायगढ़ के पत्रकारों को एक सशक्त एवं सम्मानजनक मंच प्राप्त होगा। उन्होंने भवन के डिजाइन को लेकर कहा कि निर्माण इस प्रकार किया जाए कि भविष्य में प्रथम तल के विस्तार की संभावना बनी रहे। साथ ही परिसर के शेष हिस्से में पार्किंग, गार्डन एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित कर इसे एक सुव्यवस्थित कैंपस के रूप में तैयार किया जाए।

इस मौके पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि उनके राजनीतिक जीवन का उद्देश्य केवल पद प्राप्त करना नहीं, बल्कि जनता के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है। रायगढ़ के विकास के लिए वे प्रतिदिन समय देकर योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हैं और आगे भी इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहेंगे।

नगर निगम महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि प्रेस क्लब का यह भवन समाज के सशक्त स्तंभ को मजबूती प्रदान करेगा। प्रेस क्लब के कोषाध्यक्ष पुनीराम रजक ने कहा कि यह भवन पत्रकारों के लंबे समय से संजोए गए सपने को साकार करेगा। जिनसे शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में समान रूप से विकास हो रहा है। उन्होंने रायगढ़ विधायक वित्त मंत्री से पत्रकार आवास के लिए भी अपनी बात रखी जिस पर वित्त मंत्री ने आश्वस्त किया कि जब भी ऐसी कोई स्थिति उत्पन्न होती है तो रायगढ़ के पत्रकारों के इस मुख्य मांग को वे प्राथमिकता के क्रम में रखेंगे।


इस अवसर पर नगर निगम सभापति डिग्री लाल, जनपद अध्यक्ष श्रीमती हेमलता चौहान, अरुणधर दीवान, गुरुपाल भल्ला, सुभाष पाण्डेय, श्री श्रीकांत सोमावार, विवेक रंजन सिन्हा, विकास केडिया, श्री सुरेश गोयल, श्रीमती पूनम सोलंकी, श्रीमती मधुलता पटेल, प्रेस क्लब के अध्यक्ष हेमंत थवाईत, सचिव नवीन शर्मा, रामचंद्र शर्मा , कोषाध्यक्ष पुनीराम रजक, वरिष्ठ पत्रकार सुभाष त्रिपाठी सहित प्रेस क्लब के सभी पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। प्रशासनिक अधिकारियों में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह, नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय, एसडीएम महेश शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

विकास के पक्ष में एकजुट हुए ग्रामीण, अदाणी पावर लिमिटेड के 1600 मेगावाट Phase-III विस्तार परियोजना को मिला ऐतिहासिक जनसमर्थन

  विकास के पक्ष में एकजुट हुए ग्रामीण, अदाणी पावर लिमिटेड के 1600 मेगावाट Phase-III विस्तार परियोजना को मिला ऐतिहासिक जनसमर्थन * 29 ग्राम पंचायतों के...

वैश्विक मंच पर भारत का नाम रोशन करने वाली पंडवानी गायन की स्वर-सम्राज्ञी पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई रायगढ़िया कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

    रायगढ़ / ​छत्तीसगढ़ की माटी की बेटी और वैश्विक मंच पर भारत का नाम रोशन करने वाली पंडवानी गायन की स्वर-सम्राज्ञी, पद्म विभूषण डॉ....

इनर व्हील क्लब रायगढ़ सेंट्रल ने जरूरतमंद मरीज को डायलिसिस, दवा एवं आर्थिक सहायता प्रदान की…………समाज सेवा के अपने उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए...

      कार्यक्रम के अन्तर्गत एपेक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में भर्ती जरूरतमंद मरीज अंजन सिंह को डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध कराई गई। यह कार्यक्रम डॉ. मनोज...

जब व्यवस्था हुई बेबस, खंभे पर चढ़े पार्षद मनीष नायक- जनता की सुरक्षा के लिए खुद संभाली जिम्मेदारी…लंबे समय से खराब स्ट्रीट लाइटें नहीं...

        बरमकेला। नगर पंचायत बरमकेला के वार्ड क्रमांक 08 स्थित हॉस्टल पारा बस्ती एवं चन्द्रपुर मुख्य मार्ग की स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से खराब पड़ी थीं।...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments