Wednesday, October 14, 2026
Homeआम मुद्देबंगाल और असम में भाजपा की जीत प्रधानमंत्री मोदी के विकासवाद और...

बंगाल और असम में भाजपा की जीत प्रधानमंत्री मोदी के विकासवाद और कार्यकर्ताओं के परिश्रम की विजय…कुशल व अभेद्य चुनावी रणनीति पर जनता की अटूट मुहर …और पूर्वोत्तर भारत में स्थिरता और प्रगति के एक नए युग की पुष्टि …विकास केडिया

 

 

 

रायगढ़ : भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री विकास केड़िया ने पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनावों के परिणाम आने के बाद अपनी प्रतिक्रिया साझा करते हुए कहा कि इन राज्यों में भाजपा की शानदार सफलता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ-सबका विकास’ के विजन और गृह मंत्री अमित शाह की कुशल व अभेद्य चुनावी रणनीति पर जनता की अटूट मुहर है। विकास ने इस जीत को राष्ट्रवाद की जीत बताते हुए कहा कि देश की जनता ने विभाजनकारी और नकारात्मक राजनीति को पूरी तरह नकार दिया है।

इस अवसर पर जिला महामंत्री विकास केड़िया ने विशेष रूप से असम चुनाव में छत्तीसगढ़ के रायगढ़ विधायक और वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी जी की महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि  ओपी चौधरी ने असम के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में रहकर जिस प्रकार से चुनाव प्रचार की कमान संभाली और धरातल पर कार्यकर्ताओं को ऊर्जामय किया, उसका इस ऐतिहासिक जीत में बड़ा योगदान है। विकास केड़िया ने कहा कि हमारे यशस्वी मंत्री के कुशल प्रबंधन और जमीनी पकड़ ने असम में भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने का काम किया, जो हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए अत्यंत गौरव की बात है।

विज्ञप्ति में आगे कहा गया कि असम में भाजपा की निरंतरता यह दर्शाती है कि वहां की जनता ने ‘डबल इंजन’ की सरकार द्वारा किए गए बुनियादी ढांचों के विकास, शांति स्थापना और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता दी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि असम में भाजपा की जीत पूर्वोत्तर भारत में स्थिरता और प्रगति के एक नए युग की पुष्टि करती है।

वहीं, पश्चिम बंगाल के परिणामों को उन्होंने लोकतंत्र की बड़ी जीत बताया, जहां भाजपा ने शून्य से शिखर तक का सफर तय करते हुए जनता के बीच अपनी गहरी पैठ बनाई है, महामंत्री विकास केड़िया ने विशेष रूप से पार्टी कार्यकर्ताओं की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह विजय उन हजारों देवतुल्य कार्यकर्ताओं के त्याग और बलिदान का परिणाम है, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी लोकतंत्र के ध्वज को झुकने नहीं दिया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन परिणामों का सकारात्मक प्रभाव आने वाले समय में अन्य राज्यों के राजनीतिक परिदृश्य पर भी दिखाई देगा। अंत में जिला महामंत्री विकास केडिया ने बंगाल और असम के मतदाताओं का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए सभी को इस गौरवशाली उपलब्धि की बधाई दी।

RELATED ARTICLES

एयरटेल दे रहा है सभी पोस्टपेड प्लान्स पर मुफ़्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग….एयरटेल ने अनलिमिटेड डेटा…. फास्ट लेन टेक्नोलॉजी….सुरक्षा सुविधाओं और मनोरंजन के साथ नए पोस्टपेड...

        नई दिल्ली। भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक भारती एयरटेल (एयरटेल) ने आज नए पोस्टपेड प्लान लॉन्च करने की घोषणा की है,...

सेवांजली ने दिया गांधी – शास्त्री जयंती पर सेवा, सम्मान और हरियाली का संदेश …जन्मदिन की खुशियों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा…सर्वहारा व्यक्तियों का...

        रायगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर लीनस क्लब सेवांजली के द्वारा सेवा, सम्मान और...

पूरी में स्मिधा रवानी ने बिखेरा कथक की छटा राष्ट्रीय ब्रह्मा फेस्टिवल में हासिल किया प्रथम स्थान…रायगढ़ घराने की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को ओडिशा...

रायगढ़। राजा चक्रधर सिंह की सांस्कृतिक विरासत और रायगढ़ घराने के कथक की विशिष्ट पहचान को ओडिशा की धरा पर गौरवान्वित करते हुए रायगढ़...

रायगढ़ की रेल सुविधाओं को लेकर चेंबर ने उठाई प्रमुख मांगें ….इन सुधार मांगों और मुद्दों को लेकर चेंबर पदाधिकारियों ने किया मुलाकात और...

      रायगढ़। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स, रायगढ़ इकाई ने रायगढ़ के बढ़ते औद्योगिक एवं व्यापारिक महत्व को देखते हुए रेलवे प्रशासन के समक्ष यात्री सुविधाओं...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments