Friday, May 29, 2026
Homeआम मुद्देकेलो में जहरीला और अपशिष्ट मिलाने वाले श्याम और सिंघल फैक्ट्री पर...

केलो में जहरीला और अपशिष्ट मिलाने वाले श्याम और सिंघल फैक्ट्री पर कार्यवाही हो …? जिला प्रशासन जांच समिति बना अतिशीघ्र कार्यवाही करे अन्यथा सत्याग्रह होगा…..वन और सरकारी जमीन में बना अवैध नाला जिससे जहरीला पानी केलो में छोड़ा जा रहा ?

 

 

 

 

 

रायगढ़। रायगढ़ रायगढ़ जिला ही नहीं अपितु सक्ति जिले के लिए विकास की कामधेनु और जीवनदायनी केलो नदी को अब सुरक्षित और संरक्षण करने की आवश्यकता है पहले तो जल संसाधन विभाग के षड्यंत्रकरियों ने इसमें मिलने वाले नालों और बरसाती पानी को उद्योगों को बेच डाला उसके बाद आप इसमें उद्योगों के जहरीले और अपशिष्ट को फेंका जा रहा है पर रायगढ़ जिले में इसके लिए प्रशासनिक जागृति का अलार्म नहीं बजते दिख रहा और यह स्लोगन “”केलो है तो कल है”” बस लुभावना दिखाया जाता रहा है।

उद्योग द्वारा फोरेस्ट भूमि पर बनाया गया अवैध नाला जहां से उद्योग का जहरीला पानी केलो में आकर मिल रही है

रायगढ़ बचाओ-लड़ेंगे रायगढ़ के विनय शुक्ला,जिला बचाओ संघर्ष मोर्चा के वासुदेव शर्मा, कामरेड शेख कलीमुल्ला,संघर्ष शील राजेश त्रिपाठी,अभिषेक चौहान,डी.डी शुभंकर,संतोष यादव,आदर्श श्रीवास,सुरेंद्र पटेल,नाथूलाल सिदार,ईनाम सिद्दीकी,सिद्धार्थ चौहान,खगेश पटेल,ऋषभ मिश्रा,अधिवक्ता जय प्रकाश जायसवाल,अनिल चीकू आदि ने संयुक्त रूप से आज फिर से कलेक्टर कार्यालय,रायगढ़ के जनदर्शन कार्यक्रम में घरघोड़ा राजस्व ब्लॉक और तमनार तहसील के अंतर्गत आने वाले श्री श्याम इस्पात और सिंघल फैक्ट्री जो कि ग्राम तराईमल में स्थापित है के द्वारा खुले आम वन विभाग और राजस्व विभाग की जमीन पर गुपचुप रूप से नाला बना कर उनके उद्योगों का जहरीला और औद्योगिक अपशिष्ट बहाया जा रहा है के प्रमाण जिला प्रशासन को सौंपकर कड़ी कार्यवाही हेतु आग्रह किया इस ज्ञापन में उल्लेख किया कि उक्त दोनों उद्योगों के द्वारा संयुक्त रूप से अवैध नाला का निर्माण कर उसमें जहरीला पानी और औद्योगिक अपशिष्ट छोड़ा जा रहा है जो कि आगे जाकर रायगढ़ जिले की जीवनदायिनी “”केलो नदी”” में मिल रहा है और इन दोनों फैक्ट्री के जहरीला पानी से “”केलो डैम”” का पानी भयंकर रूप से प्रदूषित हो रहा है। गौरतलब है जल संसाधन विभाग तो मौन है और मजे कि बात है कि प्रशासनिक तौर पर कोई भी मॉनिटरिंग नहीं होने के कारण उद्योगों की मनमानी से केलो डैम धीरे – धीरे फैक्ट्रियों के अपशिष्टों का जमा स्थल बनता जा रहा है जिसका पानी भी प्रदूषित,जहरीला और औद्योगिक अपशिष्ट परिपूर्ण होने के कारण जिले के खेतों और पेयजल की आपूर्ति में प्रदूषित पानी का उपयोग हो रहा है जिस पर अति शीघ्र अंकुश लगाया जाना आवश्यक है और जो कि जिला प्रशासन का दायित्व भी है।

वन भूमि पर अवैध तरीके से नाला बनाया गया जहां से उद्योग का जहरीला अपशिष्ट पदार्थ केलो में आकर मिलता है

रायगढ़ बचाओ लड़ेंगे रायगढ़ के विनय शुक्ला,जिला बचाओ संघर्ष मोर्चा के वासुदेव शर्मा,कामरेड शेख कलीमुल्ला,संघर्ष शील राजेश त्रिपाठी,अभिषेक चौहान,डी.डी शुभंकर,संतोष यादव,आदर्श श्रीवास,सुरेंद्र पटेल,नाथूलाल सिदार,ईनाम सिद्दीकी,सिद्धार्थ चौहान,खगेश पटेल,ऋषभ मिश्रा,अधिवक्ता जय प्रकाश जायसवाल,अनिल चीकू आदि ने कहा कि हमारी केलो नदी और डैम को सुरक्षित रखने हेतु जिला प्रशासन से जनहित में मांग है कि कड़ी कार्यवाही के दृष्टिकोण से अतिशीघ्र जांच समिति बना कर जिला प्रशासन उक्त स्थल का मुआयना करने की प्रयास करेगा तो संस्था के सदस्य उक्त स्थल पर ले जाने का दायित्व निभाएंगे पर प्रशासनिक कार्यवाही बरसात के पूर्व निर्धारित हो और कड़ी कार्यवाही की बाशर्तें मनसा बनाए।
रायगढ़ बचाओ लड़ेंगे रायगढ़ के विनय शुक्ला ने बताया कि संस्था और केलो महतारी के सपूत पहले प्रशासनिक कार्रवाई पर नजर रखेगी अन्यथा “केलो महतारी”” के हितकारी के सपूतों के साथ उद्योगों के अपशिष्ट और जहरीले पानी के प्रशासनिक अदृश्य स्थल पर जाकर सत्याग्रह करेगी और श्याम इस्पात और सिंघल फैक्ट्री की पोल खोलेगी और भविष्य में वे सभी उद्योग जो “केलो नदी”” को प्रदूषित कर रहे हैं की पोल नगाड़े बजा कर खोलेगी।

RELATED ARTICLES

एयरटेल ने दूरसंचार विभाग के पैनल के सामने ‘प्रायोरिटी पोस्टपेड’ सेवा को लेकर रखा अपना पक्ष.. नेट न्यूट्रैलिटी उल्लंघन से किया इनकार…5जी नेटवर्क स्लाइसिंग...

      नई दिल्ली।   भारती एयरटेल ने दूरसंचार विभाग (डीओटी) की एक समिति के सामने अपनी नई “प्रायोरिटी पोस्टपेड” सेवा को लेकर अपना पक्ष रखते हुए कहा...

उद्योगों में घटित होने वाली दुर्घटनाओं को लेकर प्रशासन सख्त ….औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग की निगरानी में लगातार कराए जा रहे ये काम...

        रायगढ़। औद्योगिक दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा कारखानों में सुरक्षा मानकों को मजबूत करने के उद्देश्य से औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग द्वारा जिले में...

आधुनिकीकरण की दिशा में बड़ा कदम…रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन…. अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच… साक्ष्य संकलन और डिजिटल जांच...

    रायगढ़। जिले की कानून व्यवस्था और अपराध जांच प्रणाली को आधुनिक एवं वैज्ञानिक स्वरूप देने की दिशा में आज रायगढ़ को बड़ी सौगात मिली। क्षेत्रीय...

धर्म महासम्मेलन में पुरोधा प्रमुख का उद्बोधन…..“क्लेश, कर्म, विपाक और आशय से परे हैं परमपुरुष”….आनन्द मार्ग प्रचारक संघ के पुरोधा प्रमुख आचार्य विश्वदेवानन्द अवधूत...

          आनन्द पूर्णिमा के पावन अवसर पर आयोजित धर्म महासम्मेलन के द्वितीय दिवस के प्रातःकालीन सत्र में आनन्द मार्ग प्रचारक संघ के पुरोधा प्रमुख आचार्य...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments